अटल विचारों को आत्मसात करने का संकल्प : हज़ारीबाग़ विधायक सेवा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित
लोकतांत्रिक मर्यादा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगद्रष्टा नेता थे अटल जी : दीपक प्रकाश
अटल जी के विचार — सुशासन, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा की रही : विधायक प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे अटल स्मृति सम्मेलन के क्रम में मंगलवार को हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सेवा में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, मंच संचालन सुनील मेहता, धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार ने किया।
मुख्य वक्ता दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारत की राजनीति में शालीनता, लोकतांत्रिक मर्यादा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगद्रष्टा नेता थे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने यह सिद्ध किया कि सत्ता का उद्देश्य सेवा होना चाहिए। आज भारतीय जनता पार्टी अटल जी के विचारों — सुशासन, समावेशी विकास और राष्ट्र प्रथम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है। अटल स्मृति सम्मेलन उसी वैचारिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने मजबूत बुनियाद पाई और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अटल स्मृति सम्मेलन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त किया जा रहा है।
हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति को सेवा, संवाद और संवेदना से जोड़ा। अटल जी के विचार — सुशासन, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा—आज भी हमें सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा था “हमारी पहचान सत्ता से नहीं, सेवा से होनी चाहिए।” और इसी मंत्र को उन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में चरितार्थ किया। अटल जी ऐसे नेता थे जिनकी स्वीकार्यता सत्ता पक्ष और विपक्ष—दोनों में समान रूप से थी। उनकी वाणी में ओज था, उनकी कविता में संवेदना थी, और उनके निर्णयों में राष्ट्र सर्वोपरि था। आज आवश्यकता है कि हम सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारें। विधायक ने कहा कि हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन के मूल्यों के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के अंत में अटल जी को नमन किया गया तथा उनके विचारों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण, गरिमामयी एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यसमिति सदस्य के. पी. ओझा, सुदेश चन्द्रवंशी, हरिश श्रीवास्तव, अशोक यादव, राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आनन्द देव, रेणुका साहु, दामोदर सिहं, सुनील साहु, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद, कुणाल किशोर दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गिरी, दिनेश सिहं जिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा, राणा, महेन्द्र बिहारी, अजीत चन्द्रवंशी, सैयद तनवीर अहमद, इन्द्रनारायाण कुशवाहा, राजकरण पाण्डेय, रमेश हेम्ब्रेम, सेफाली गुप्ता, मनमीत अकेला, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा, कृष्णा मेहता, रणधीर पाण्डेय, अशोक कुशवाहा, कैलाश यादव, अरुण राणा, कटकमदाग मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, रामअवतार शर्मा, प्रमेश्वर यादव, कौलेश्वर रजक, राजू कुशवाहा, दिलीप साहु, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, विनोद सिहं, बजरंगी ठाकुर, केदार कुमार, भोला पासवान, दिलीप यादव, प्रीत गुप्ता, गुडिया देवी, फुलवा देवी सहित हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment