-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label BJP. Show all posts
Showing posts with label BJP. Show all posts

BJP Jharkhand New Team List: बीजेपी झारखंड की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, देखें सदस्यों व आमंत्रितों की पूरी सूची

 

BJP Jharkhand Executive Committee List: बीजेपी झारखंड की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित; देखें कार्यसमिति सदस्य, विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की पूरी सूची

रांची/हजारीबाग (News Prahari Desk): भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड प्रदेश संगठन को नया आकार देते हुए नई प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा स्थायी आमंत्रित सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से यह सूची जारी की गई है, जिस पर प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र के हस्ताक्षर हैं।

Hazaribagh Sansad Manish Jaiswal.

​नई सूची जारी होने के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।

Official list of BJP Jharkhand Working Committee signed by General Secretary Ganesh Mishra

103 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति में जिलों का प्रतिनिधित्व

​जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति में कुल 103 सदस्यों को स्थान दिया गया है:

  • गिरिडीह व रांची क्षेत्र: बाबूलाल मरांडी (गिरिडीह ग्रामीण), जय प्रकाश वर्मा, विकास प्रीतम, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अजय रंजन सिंह, प्रकाश सेठ (गिरिडीह महानगर), नूनू लाल मरांडी, विनय सिंह (इंजीनियर), दिनेश प्रसाद यादव, चुन्नू कांत को शामिल किया गया है। रांची महानगर से अजय मारू, सीमा शर्मा, माया सिंह सिसौदिया, प्रेम मित्तल, रमेश सिंह, शशांक राज, सुनील कुमार साहू, अरुण कुमार झा, राजन कुमार, हेमंत गुप्ता और शकुंतला जयसवाल को जगह मिली है। रांची पूर्वी से आरती सिंह व रणधीर चौधरी तथा रांची पश्चिमी से पवन कुमार साहू को शामिल किया गया है।
  • हजारीबाग एवं उत्तरी छोटानागपुर: हजारीबाग जिले से अशोक यादव, हरीश श्रीवास्तव, शिवलाल महतो, शैफाली गुप्ता, उदयभान नारायण सिंह और आनंद देव को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। रामगढ़ से (प्रो.) संजय सिंह व रणजय कुमार कुंटु बाबू, कोडरमा से रामनाथ सिंह व नरेश पंडित, बोकारो से रोहित लाल सिंह, जयदेव राय, लक्ष्मण नायक व कुमार अमित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • धनबाद, पलामू व अन्य प्रमंडल: धनबाद महानगर व ग्रामीण से प्रियंका रंजन, राज कुमार अग्रवाल, योगेन्द्र यादव, संजीव कुमार अग्रवाल, अपर्णा सेनगुप्ता, मनु तिवारी, अनवर हयात व तारा देवी को शामिल किया गया है। पलामू से श्याम नारायण दूबे, बिपिन बिहारी सिंह, संध्या सिंह, मनोज कुमार भुईया, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रेम सिंह, अजय तिवारी व दुर्गा जौहरी को स्थान मिला है।
  • संथाल परगना व कोल्हान: जमशेदपुर महानगर से मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, राजेश शुक्ला (अधिवक्ता), मेनका सरदार, मीरा मुंडा व दुलाल भुईया को कार्यसमिति में जगह दी गई है। देवघर से राकेश नरौने, सुनील मिश्रा व नारायण दास, दुमका से सीता सोरेन, रविकांत मिश्रा (मुन्ना मिश्रा), सुरेश मुर्मू व सीताराम पाठक, गोड्डा से लोबिन हेम्ब्रम, अशोक कुमार भगत, देवेन्द्र नाथ सिंह, अनीता सोरेन व मुन्नी झा को शामिल किया गया है।

32 विशेष आमंत्रित सदस्य

​पार्टी ने प्रदेश संगठन में 32 विशेष आमंत्रित सदस्यों को मनोनीत किया है:

  • रांची महानगर व पूर्वी/पश्चिमी: मो. कमाल खां, प्रमोद मिश्रा, नीरज पासवान, धनीनाथ राम साहू, कुणाल आजमानी, मुनचुन राय, अमरनाथ चौधरी (रांची पूर्वी) व नसीब लाल महतो (रांची पश्चिमी)।
  • हजारीबाग व रामगढ़ क्षेत्र: हजारीबाग से सुनील मेहता (शिव प्रसाद मेहता) और रामगढ़ से चंद्रशेखर चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
  • अन्य जिले: खूंटी से काशीनाथ महतो व अरुण चन्द्र गुप्ता, गुमला से विनय कुमार लाल, पलामू से अविनाश वर्मा व उदय शुक्ला, धनबाद से चंद्रशेखर सिंह, धरणीधर मंडल व ज्ञानरंजन सिन्हा, बोकारो से विक्रम पांडेय, गढ़वा से विनय चौबे, चतरा से प्रदीप सिंह व नवीन साह, जमशेदपुर से अमरप्रीत सिंह काले, जटाशंकर पांडेय व योगेश मल्होत्रा, पूर्वी सिंहभूम से डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, देवघर से विशाखा सिंह, संजीव जजवाड़े व संजय यादव, गोड्डा से ममता कुमारी, साहेबगंज से कमल कृष्ण भगत तथा दुमका से पिंटू अग्रवाल शामिल हैं।

12 वरिष्ठ दिग्गज बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

​पार्टी के शीर्ष मार्गदर्शन के लिए 12 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई है:

  1. ​कड़िया मुंडा (खूंटी)
  2. ​अर्जुन मुंडा (सरायकेला खरसावां)
  3. ​रघुवर दास (जमशेदपुर महानगर)
  4. ​चम्पई सोरेन (सरायकेला खरसावां)
  5. ​मधु कोड़ा (चाईबासा)
  6. ​अभयकांत प्रसाद (दुमका)
  7. ​पशुपतिनाथ सिंह (धनबाद महानगर)
  8. ​दीपक प्रकाश (रांची महानगर)
  9. ​डॉ. यदुनाथ पांडेय (हजारीबाग)
  10. ​डॉ. रविन्द्र कुमार राय (गिरिडीह)
  11. ​डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी (जमशेदपुर महानगर)
  12. ​राम टहल चौधरी (रांची पूर्वी)

पदेन पदेस निर्देश: पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पार्टी के वर्तमान व पूर्व सांसद, वर्तमान व पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति/मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के सदस्य स्वतः इस समिति के पदेन सदस्य माने जाएँगे।

BJP Jharkhand State Office, Dr. Shyama Prasad Mukherjee Bhavan, Harmu Housing Colony, Ranchi (Official Letter Dated: 28.07.2026).

और पढ़ें:Jharkhand Election Commission: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 का आज अंतिम दिन, 29 जुलाई के बाद स्वीकार नहीं होंगे गणना प्रपत्र

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad Jan Seva: विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हजारीबाग: हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर विधायक से मिलने पहुँचे।

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad listening to public grievances at Jan Seva Karyalaya

​विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी नागरिकों की फरियाद को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad listening to public grievances at Jan Seva Karyalaya

अधिकारियों को कड़ा निर्देश: जनहित के मामलों में दिखाएं संवेदनशीलता

​समस्याओं को सुनने के क्रम में विधायक ने अधिकारियों और प्रशासनिक महकमे को आम जनता के प्रति जवाबदेह बनने की हिदायत दी:

  • तत्परता से हो काम: विधायक प्रदीप प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी किसी भी फाइल या शिकायत को लंबित न रखा जाए। संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करें ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
  • निरंतर सुनवाई: उन्होंने बताया कि विधायक जनसेवा कार्यालय के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का लगातार निराकरण किया जा रहा है और यह प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रहेगी।

"जनसेवा और क्षेत्र का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता": प्रदीप प्रसाद

​क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा:

विधायक प्रदीप प्रसाद का संदेश: > "क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा हूँ। हजारीबाग के समग्र विकास और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर पूरी प्रतिबद्धता और गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा।"

MLA Public Relations Office, Hazaribagh (Press Release) 

और पढ़ें: NEET State Rank 2: विधायक प्रदीप प्रसाद ने संजीत कुमार को दी बधाई; माताजी के संघर्ष को किया सलाम


Hazaribagh: अपनी कुर्सी के अहंकार में कांग्रेस ने देश को आपातकाल में जकड़ा; जैन धर्मशाला में बोले सांसद मनीष जायसवाल, जेल गए आंदोलनकारी सम्मानित!

 

🏛️ हजारीबाग: लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है 1975 का आपातकाल: सांसद मनीष जायसवाल; भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

हजारीबाग: कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की विभीषिका और तानाशाही शासन को याद करते हुए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हजारीबाग जिला इकाई द्वारा बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला सभागार में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकाल के क्रूर दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले और जेल जाने वाले करीब एक दर्जन लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

MP Manish Jaiswal, MLA Pradip Prasad, and BJP District President Vivekanand Singh honoring democracy fighters during a seminar on the 1975 Emergency at Jain Dharmshala.

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद व सर्वेश सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी द्वारा किया गया।

👥 मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल, कई दिग्गज रहे मौजूद

इस गरिमामयी संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, भाजपा जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व विधायक किशुन कुमार दास और प्रदेश मंत्री डॉ. अमरदीप यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा अतिथियों एवं 1974 के आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों का स्वागत कर की गई।

🎖️ इन लोकतंत्र सेनानियों का हुआ भव्य सम्मान

देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की यातनाएं सहने वाले जिन प्रमुख आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया, उनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

  • हरीश श्रीवास्तव

  • अशोक यादव

  • प्रोफेसर सुरेंद्र सिंहा

  • अरविंद सहाय

  • गायत्री राणा

  • मनजीत कलरा

  • श्याम किशोर सिंह

  • विनोध कुमार बिगन

  • शंभू अग्रवाल

  • शांति अग्रवाल

  • सुमन कुमार सिंहा

  • केपी ओझा

💬 अहंकार और सत्ता बचाने के लिए देश को बेड़ियों में जकड़ा गया: सांसद

संगोष्ठी में उपस्थित भारी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह सबसे कलंकित और काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सिर्फ अपनी सत्ता और कुर्सी को खतरे में देख, अपने राजनीतिक अहंकार के चलते पूरे देश को आपातकाल की बेड़ियों में जकड़ दिया था। इस 21 महीने के तानाशाही शासन में देशवासियों से उनकी बुनियादी स्वतंत्रता छीन ली गई थी।

जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस दौरान हजारों लोकतंत्र सेनानियों को न सिर्फ जेलों में डाला गया, बल्कि उन्हें अमानवीय यातनाएं भी दी गईं। सच को दबाने के लिए प्रेस की आजादी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। आखिरकार देशवासियों के कड़े संघर्ष के बाद 21 मार्च 1977 को यह काला दौर समाप्त हुआ।

पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस लोकतंत्र विरोधी चेहरे और काले इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियां जागरूक रहें। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेसियों द्वारा क्रूरता पूर्वक जिस तरह से जन भावना को कुचला गया, उसकी जानकारी आज के एक-एक बच्चे तक पहुंचाना जरूरी है।

👥 कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों की रही भारी भीड़

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मिश्रा, जिला पदाधिकारी उपेंद्र सिंह, रेणुका साहू, मंजू नंदिनी, अजीत बक्शी, मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे, सैयद तनवीर अहमद, अजीत चंद्रवंशी, इंद्र नारायण कुशवाहा शामिल हुए। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा, प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव, विमल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़, भुनेश्वर पटेल, अरुण वर्मा, विनय श्रीवास्तव, भोला प्रसाद, अविनाश कसेरा, दुर्गाराम चंद्रवंशी, दीपक मेहता, चंदन सिंह, रामाशंकर प्रसाद, राकेश चंद्रवंशी, टोनी जैन, अजय साहू, शैलेश चंद्रवंशी, तरुण कसेरा, राजेश वर्मा, विनोद ओझा, अरविंद सिकरवार, मिठू मेहता, मनोरमा राणा, हेमंती देवी, इंदु देवी, पूनम कसेरा, डॉक्टर शशी लता, नारायण शाह, नितेश भैया, ऋषि शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई। 

और पढ़ें: Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल से मिला प्रेस क्लब रामगढ़ का प्रतिनिधिमंडल; सांसद कार्यालय में मीडिया हितों और पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा! 

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला: अंसारी ने कहा- भाजपा का विमर्श 'मियां, मुसलमान और पाकिस्तान', जबकि कांग्रेस का ध्येय समान- 'रोटी, कपड़ा और मकान'


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला: अंसारी ने कहा- भाजपा का विमर्श 'मियां, मुसलमान और पाकिस्तान', जबकि कांग्रेस का ध्येय समान-


'रोटी, कपड़ा और मकान'

रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली और वैचारिक अधिष्ठान पर कड़ा प्रहार किया है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो संदेश में मंत्री ने कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जन-सरोकार से जुड़ी नीतियों को रेखांकित किया। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का मूल मंत्र सदैव "रोटी, कपड़ा और मकान" रहा है, जो देश के आम नागरिक की बुनियादी आवश्यकताओं और जीवन स्तर के उन्नयन का प्रतीक है।

​सत्तारूढ़ केंद्र सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के राजनीतिक विमर्श की दिशा बदल दी है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जहाँ कांग्रेस विकास, रोजगार और जन-कल्याण की बात करती है, वहीं भाजपा की राजनीति केवल "मियां, मुसलमान और पाकिस्तान" जैसे ध्रुवीकरण करने वाले भावनात्मक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को काम और विकास चाहिए, न कि समाज को बांटने वाले मुद्दे।

​युवा वर्ग को विशेष रूप से संबोधित करते हुए उन्होंने चिंता जाहिर की कि वर्तमान में कुछ युवा भ्रमित होकर भाजपा के प्रभाव में हैं। हालांकि, उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि जैसे ही युवाओं को वास्तविकता का भान होगा और पेट की भूख तथा रोजगार का संकट उनके सामने खड़ा होगा, वे भाजपा की नीतियों को त्याग देंगे। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में जनता पुनः कांग्रेस की विकासवादी विचारधारा को अपनाएगी और पार्टी को पूर्ण समर्थन देगी। मंत्री द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उपस्थित जनसमूह उनके विचारों का नारों और तालियों के साथ पुरजोर समर्थन करता दिखाई दे रहा है।

अजीत दादा का आकस्मिक निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा- जनसेवा को समर्पित एक और अध्याय का अंत

अजीत दादा का आकस्मिक निधन,


प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा- जनसेवा को समर्पित एक और अध्याय का अंत

नरेश सोनी विशेष संवाददाता | नई दिल्ली/मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति को आज एक गहरा आघात लगा है। जननेता और कुशल प्रशासक अजीत पवार का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद समाचार ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के गलियारों को भी स्तब्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए, विशेषकर महाराष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अजीत पवार के साथ अपने पुराने संस्मरणों को साझा किया और उन्हें एक सच्चे जननायक के रूप में याद किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि अजीत पवार जनता से सीधे जुड़े हुए नेता थे जिनका नाता समाज के अंतिम व्यक्ति तक था। वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो सदैव जनसेवा के कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे, जिसके कारण उन्हें व्यापक जनसमर्थन और आदर प्राप्त था। प्रधानमंत्री ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि अजीत पवार को प्रशासनिक मामलों की अद्भुत और सूक्ष्म समझ थी। शासन चलाने की उनकी दक्षता और गरीब तथा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए उनकी तड़प विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। उनका पूरा जीवन आम जनमानस की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में समर्पित रहा।

उनके इस तरह अचानक चले जाने को प्रधानमंत्री ने अत्यंत धक्कादायक और पीड़ादायी बताया है। उन्होंने कहा कि एक मेहनती और समर्पित व्यक्तित्व का यूं असमय जाना अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में प्रधानमंत्री ने अजीत पवार के परिजनों और उनके असंख्य समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। अजीत पवार के जाने से भारतीय राजनीति ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसकी पकड़ जमीन पर जितनी मजबूत थी, प्रशासनिक गलियारों में उतनी ही प्रभावशाली थी।

कटकमसांडी के बहिमर में विकास का महाजुटान: विधायक प्रदीप प्रसाद ने भरा 'विकसित भारत' का दम, कहा- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समृद्धि ही हमारी प्राथमिकता

कटकमसांडी के बहिमर में विकास का महाजुटान: विधायक प्रदीप प्रसाद ने भरा 'विकसित भारत' का दम, कहा- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समृद्धि ही हमारी प्राथमिकता


नरेश सोनी विशेष संवाददाता 

हजारीबाग | 27 जनवरी 2026

​हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती कटकमसांडी प्रखंड स्थित बहिमर की धरती मंगलवार को एक ऐतिहासिक संकल्प की साक्षी बनी। यहाँ आयोजित 'विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन की गारंटी' (VB-GRAM-G) के जिला स्तरीय सम्मेलन में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विकास और अंत्योदय की अवधारणा को धरातल पर उतारने का पुरजोर आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने स्पष्ट शब्दों में प्रतिपादित किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता का प्रकाश पहुँचेगा।

​विधायक ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि रोजगार सृजन, स्वरोजगार और आजीविका सशक्तिकरण ही वह मूलमंत्र है, जिसके माध्यम से हजारीबाग को विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करने हेतु युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण कामगारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया। उनका कहना था कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती ही देश की प्रगति की आधारशिला है, और इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को समवेत स्वर में और कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर प्रयास करना होगा।

​इस गरिमामयी कार्यक्रम में युवाओं के लिए रोजगार के नवीन अवसरों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विधायक ने आश्वस्त किया कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्मेलन में पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, केपी ओझा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

​इस अवसर पर मंच और पंडाल में संगठन की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुनील मेहता, सुमन पप्पु, टौनी जैन, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, नारायण कुशवाहा, जीवन मेहता, विजय दाँगी, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, जिला परिषद सदस्य मंजु नन्दनी, कटकमसांडी प्रमुख सजिता कुमारी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव, अरुण राणा, रणधीर पाण्डेय, अशोक कुशवाहा, दिलीप रवि, रितलाल यादव, बिजूल देवी, भानु मति, कुलदीप भोक्ता, महावीर सिंह, नारायण साव, बीरेंद्र वीरू, प्रेम प्रसाद, आदित्य दाँगी, राकेश सिंह, अरविन्द यादव, गंगा पाण्डेय, नरेश मेहता, सोहर राणा, दिनेश सिंह ठाकुर एवं दीपक मेहता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी कृतसंकल्पित हैं। विधायक ने अंत में दोहराया कि हजारीबाग को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का यह महाअभियान अब रुकने वाला नहीं है।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972