-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
JLKM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JLKM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hazaribagh: JLKM जिला समिति का सम्मान समारोह और बैठक संपन्न, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटा संगठन

 

संगठन विस्तार और जनमुद्दों पर फोकस: JLKM हजारीबाग ने फूंका भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल

हजारीबाग: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की नव-नियुक्त जिला समिति का सम्मान समारोह और विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होटल युवराज पैलेस, हजारीबाग में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सरयू साव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और जिले के ज्वलंत मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।

JLKM-district-committee-meeting-and-felicitation-ceremony-at-Hazaribag

भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु हजारीबाग जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार था। पार्टी के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। JLKM अब जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त और व्यापक आंदोलन चलाने की तैयारी में है। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि संगठन आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और उनके समाधान के लिए सरकार व प्रशासन पर दबाव बनाएगा।

पंचायत स्तर तक पहुंचेगा संगठन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए:

  • पंचायत स्तर पर विस्तार: संगठन को वार्ड और पंचायत स्तर तक ले जाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

  • प्रखंड समिति का विस्तार: सभी प्रखंडों में नई समितियों का गठन और विस्तार प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

  • कार्यकर्ता सम्मान: नव-नियुक्त सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. उदय मेहता, विजय साहू, महेंद्र मंडल, माही पटेल, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, बिन्नय मेहता, अजीत यादव, रामप्रवेश महतो, गौतम महतो, प्रकाश साव, सनी मेहता, निरंजन पटेल, भूपेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, संतोष टुडू, दिनेश कुमार, टिकलाल कुमार और जिला मीडिया प्रभारी पंकज पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि JLKM आने वाले समय में जिले की राजनीति में एक मुखर विपक्षी और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

और पढ़ें: Hazaribagh JLKM: जयराम कुमार महतो ने किया हजारीबाग जिला कमेटी का पुनर्गठन, सरयू साव बने अध्यक्ष; देखें पदाधिकारियों की पूरी सूची! 

टाइगर के सपनों को मंजिल तक पहुँचाएगा टाइगर: जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर जयराम महतो का संकल्प

टाइगर के सपनों को मंजिल तक पहुँचाएगा टाइगर: जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर जयराम महतो का संकल्प

डुमरी: झारखंड के शेर, जन-जन के नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर आज समूचा राज्य उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर डुमरी के वर्तमान विधायक जयराम कुमार महतो ने उन्हें नमन करते हुए एक सशक्त संदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जगरनाथ महतो जी के अधूरे सपनों और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई को अब निर्णायक मोड़ तक ले जाया जाएगा।

Jai-ram-kumar-mahto.

संघर्ष और सिद्धांतों की प्रतिमूर्ति

जयराम महतो ने कहा कि जगरनाथ दा मात्र एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि झारखंडी स्वाभिमान और जनसंघर्ष की जीवंत पहचान थे। उनका जीवन अभावों से लड़कर जनहित की ऊंचाइयों को छूने की एक अद्भुत गाथा है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की वकालत की।

विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प

अखबारों को दिए अपने वक्तव्य में जयराम महतो ने भावुक होते हुए कहा:

"टाइगर जगरनाथ महतो जी ने जो जोत जलाई थी, उसे बुझने नहीं दिया जाएगा। उनके संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेकर हम झारखंडी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

अमर रहे 'टाइगर' की दहाड़

क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि जिस बेबाकी और निडरता के लिए जगरनाथ महतो जाने जाते थे, उसी ऊर्जा को जयराम महतो वर्तमान में आगे बढ़ा रहे हैं। "टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहे" के नारों से आज डुमरी की वादियों के साथ-साथ पूरा झारखंड गुंजायमान है।

बंगाल चुनाव 2026: जयराम महतो की पार्टी JLKM ने कसी कमर, ऑब्जर्वर और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा

बंगाल चुनाव 2026: जयराम महतो की पार्टी JLKM ने कसी कमर, ऑब्जर्वर और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा

नरेश सोनी विशेष संवाददाता झारखंड भारत 

"JLKM West Bengal Committee List"

धनबाद/कोलकाता: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी सांगठनिक सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, बंगाल में चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए 'Election Management & Campaign Committee' और 'Observers' की सूची जारी की गई है।

चुनाव प्रबंधन समिति में प्रमुख नाम:

10 सदस्यीय इस मुख्य समिति में जयराम कुमार महतो स्वयं शामिल हैं, साथ ही राजू कुमार महतो, अमित गिरी, अमित महतो, संतोष सिंह और निवेदिता महतो जैसे नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम बंगाल में चुनाव प्रचार और रणनीति का खाका तैयार करेगी।

68 ऑब्जर्वर संभालेंगे मोर्चा:

पार्टी ने बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 68 पर्यवेक्षकों (Observers) की नियुक्ति की है। इसमें एकबाल अंसारी, बसंती हेम्ब्रम, सुशील मंडल और डॉ. सूरज साहू सहित कई अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। जयराम महतो ने विश्वास जताया है कि ये पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को बंगाल के जन-जन तक पहुंचाएंगे।

नोट: इस कदम से यह साफ हो गया है कि JLKM अब केवल झारखंड तक सीमित न रहकर अंतरराज्यीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है।

क्या बंगाल में चलेगा जयराम महतो का जादू?

झारखंड विधानसभा में इफ्तार की गूंज: जयराम महतो ने साझा किया भाईचारे का संदेश, अमन-चैन के लिए उठी दुआएं

झारखंड विधानसभा में इफ्तार की गूंज: जयराम महतो ने साझा किया भाईचारे का संदेश, अमन-चैन के लिए उठी दुआएं
झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान रोजेदारों के साथ शामिल JLKM अध्यक्ष जयराम महतो और अन्य पदाधिकारी।
रांची: पवित्र रमजान के महीने में त्याग और इंसानियत का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधायक आवास में 'दावते इफ्तार' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो शामिल हुए।

एकता और सौहार्द का संगम

विधानसभा सत्र की कार्यवाही के पश्चात आयोजित इस इफ्तार पार्टी में राज्य के कोने-कोने से पार्टी पदाधिकारी, समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। जयराम महतो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रमजान का यह पाक महीना हमें संयम और आपसी प्रेम सिखाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में न केवल भाईचारा बढ़ता है, बल्कि एकता और आपसी समझ भी मजबूत होती है।

देश की तरक्की के लिए मांगी दुआ

इफ्तार की रस्म से पहले सभी रोजेदार भाइयों ने एक साथ मिलकर देश और राज्य में अमन, चयन, और निरंतर तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जो सामाजिक समरसता की एक अनुपम मिसाल पेश करता है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सफल आयोजन की कमान महासचिव फरजान खान, केंद्रीय अध्यक्ष इकबाल अंसारी, और वरीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद ने संभाली। साथ ही खजाउद्दीन अंसारी, अखलाख अंसारी, सद्दाम हुसैन और रोकी शेख समेत कई गणमान्य पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रांची विधानसभा आवास में जयराम कुमार महतो ने किया महिला पदाधिकारियों का सम्मान, नारी शक्ति को बताया समाज की मजबूत आधारशिला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रांची विधानसभा आवास में जयराम कुमार महतो ने किया महिला पदाधिकारियों का सम्मान, नारी शक्ति को बताया समाज की मजबूत आधारशिला

रांची: आज 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर राजधानी रांची स्थित विधानसभा आवास में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डूंगरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यभर से आई पार्टी की महिला पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

"रांची स्थित विधानसभा आवास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में JLKM की महिला पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए जयराम कुमार महतो।"

संगठन और समाज में महिलाओं की अहम भूमिका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेतृत्व ने महिला कार्यकर्ताओं के प्रति आभार और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जन सेवा के माध्यम से न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया है, बल्कि आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके संघर्ष, कड़ी मेहनत और अदम्य साहस से पार्टी को हमेशा एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।

महिलाएं राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार

समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए यह संदेश दिया गया कि महिलाएं केवल एक परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हमारे समाज, राज्य और पूरे देश की एक मजबूत आधारशिला हैं। एक सशक्त महिला ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है।

अनुपस्थित कार्यकर्ताओं को भी दी गई बधाई

इस खास मौके पर उन महिला पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से याद किया गया जो किसी कारणवश इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। पार्टी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में राज्य और देश की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

विशेष संवाददाता: नरेश प्रसाद सोनी 

हजारीबाग मेयर चुनाव: 'तीन साल में काम नहीं किया तो दे दूंगा इस्तीफा', जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी अमरेंद्र नारायण (अंटू ) का बड़ा ऐलान

हजारीबाग मेयर चुनाव: 'तीन साल में काम नहीं किया तो दे दूंगा इस्तीफा', जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी अमरेंद्र नारायण (अंटू) का बड़ा ऐलान

हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान पूरी ताकत से शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टाइगर जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) से समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी अमरेंद्र नारायण उर्फ अंटू ने अपने चुनावी वादों और विजन से पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

"HAZARIBAGH Meyar Pratyashi'

एयर कंडीशनर (एसी) छाप और क्रमांक एक के साथ चुनावी मैदान में उतरे अमरेंद्र नारायण ने हजारीबाग की जनता से एक बेहद भावुक और कड़ा वादा किया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि यदि जनता उन्हें मेयर चुनती है और वह अगले तीन वर्षों में शहर की सूरत बदलने में नाकाम रहते हैं, तो वह स्वतः अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। सत्ता सुख भोगने के बजाय सेवा भाव को प्राथमिकता देने वाले इस बयान ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

अमरेंद्र नारायण कोई नया राजनीतिक चेहरा नहीं हैं, बल्कि बीते एक दशक से अधिक समय से वह हजारीबाग में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले ही वे अपने स्तर पर शिक्षा और समाज कल्याण के कई बड़े कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा संचालित युवराज पैलेस में गरीब और असहाय परिवारों की बेटियों की शादियां पूरी तरह से निःशुल्क कराई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों से हजारीबाग आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उन्होंने पटेल छात्रावास का निर्माण कराया है। इस छात्रावास में दूर-दराज से आने वाले छात्रों को रहने और खाने की पूरी सुविधा मुफ्त दी जाती है, ताकि पैसों की कमी के कारण किसी भी प्रतिभावान छात्र की पढ़ाई बाधित न हो।

नगर निगम के विकास के लिए अमरेंद्र नारायण के पास एक स्पष्ट और मजबूत विजन है। उनका मानना है कि वर्तमान में हजारीबाग शहर बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव से जूझ रहा है। सड़कों की खराब स्थिति, चरमराती ड्रेनेज व्यवस्था और आए दिन लगने वाले जाम से शहरवासी त्रस्त हैं। जाम के कारण एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेयर बनने पर उनकी पहली प्राथमिकता शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और जलजमाव से मुक्ति के लिए ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करना है। महिला सुरक्षा को लेकर भी उनकी योजना बेहद ठोस है, जिसके तहत वह स्थानीय प्रशासन, एसपी और डीसी के साथ मिलकर विशेष कमेटियों का गठन करेंगे ताकि शहर की महिलाओं और छात्राओं को एक सुरक्षित माहौल मिल सके।

शहर के सभी छत्तीस वार्डों में शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए अंटू जी ने एक बड़ा संकल्प लिया है। उनकी योजना है कि नगर निगम के जितने भी जर्जर और खाली पड़े भवन हैं, उनका जीर्णोद्धार कराकर वहां छात्रों के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी और छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। उनके इस विजन को समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का भी भरपूर साथ मिल रहा है। उनके समर्थन में उतरे डॉ. उदय मेहता और डॉ. सच्चिदानंद जैसे शिक्षाविदों और छात्र नेताओं का कहना है कि हजारीबाग की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों के खोखले वादों से ऊब चुकी है। पिछले कई दशकों से सत्ता पर काबिज लोगों ने फंड होने के बावजूद विकास कार्य नहीं किए, जबकि एक समाजसेवी बिना किसी सरकारी पद के छात्रों और गरीबों का सहारा बना हुआ है। समर्थकों का मानना है कि जेएलकेएम का समर्थन, अंटू की साफ-सुथरी छवि और मतपत्र पर सबसे पहला स्थान (क्रमांक एक) उनके पक्ष में एक बड़ी लहर पैदा कर रहा है और हजारीबाग की जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

हाथी या सिस्टम का कहर? 3 महीने में गई 39 जानें; डुमरी विधायक का आरोप- 'कोयला-बालू से फुर्सत मिले तब तो गरीबों की सुध ले प्रशासन'

हाथी या सिस्टम का कहर? 3 महीने में गई 39 जानें; डुमरी विधायक का आरोप- 'कोयला-बालू से फुर्सत मिले तब तो गरीबों की सुध ले प्रशासन'

हजारीबाग/रामगढ़ |

झारखंड के हजारीबाग जिले में हाथियों का उत्पाद जानलेवा स्तर पर पहुँच गया है। मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चुरचू प्रखंड में हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाते हुए महज 24 घंटे के भीतर 8 लोगों को कुचल दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और राज्य सरकार व प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए।
"सरकार से न्याय कि मांग करते ग्रामीण"


एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

घटनास्थल का दौरा करने के बाद जयराम महतो ने बताया कि स्थिति अत्यंत मार्मिक और पीड़ादायक है। चुरचू के एक गांव में हाथियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में घर के बुजुर्ग (पिता), उनकी पुत्रवधू और उस महिला के दो छोटे बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा पड़ोस के दो अन्य लोगों की भी जान गई।
हैरानी की बात यह रही कि सुबह 6 लोगों की मौत के बाद, उसी शाम महज 2 किलोमीटर की दूरी पर हाथियों ने फिर हमला किया और 2 और लोगों की जान ले ली। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 8 लोगों की जान चली गई।

"3 महीने में 39 मौतें, क्या सिस्टम मौतों का इंतजार कर रहा है?"
जयराम महतो ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में मांडू, गोमिया और आसपास के विशेष क्षेत्र में हाथियों के कुचलने से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने गोमिया के ललपनिया और महुआटांड़ का जिक्र करते हुए बताया कि वहां भी हाल ही में एक परिवार के तीन सदस्यों समेत 5 लोगों की जान गई थी।

विधायक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जब एक मौत हुई थी, उसी समय सिस्टम को दुरुस्त क्यों नहीं किया गया? क्या गरीब, मजदूर और किसान 'टैक्स पेयर' नहीं हैं? क्या उन्हें भारत के संविधान के तहत 'जीने का अधिकार' (Right to Life) नहीं है?"
प्रशासन पर गंभीर आरोप: "कोयला-बालू में व्यस्त है सिस्टम"
मीडिया से बात करते हुए और अपने लाइव संबोधन में जयराम महतो ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग (Forest Department) की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हाथियों की गतिविधि की सूचना देने और गश्ती दल (Patrol Team) भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन लापरवाही बरती गई।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "इस राज्य के अधिकारियों का पूरा ध्यान शायद कोयला, बालू और अवैध खनिजों की तस्करी पर है।
 उन्हें गरीबों की जान बचाने से ज्यादा चिंता अपनी अवैध कमाई की है। सब जानते हैं कि रात भर टॉर्च जलाकर क्या पार करवाया जाता है, लेकिन सब मौन हैं।"

मुख्यमंत्री से सवाल और आपात बैठक की मांग

जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी विवाह वर्षगांठ पर रजरप्पा मंदिर आ सकते हैं, लेकिन वहां से सटे गोमिया प्रखंड में मृतकों के परिजनों से मिलने नहीं जा सकते। उन्होंने याद दिलाया कि जब एक डीएसपी घायल हुए थे तो सीएम ने वीडियो कॉल किया था, जो अच्छी पहल थी, लेकिन 39 गरीबों की मौत पर सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है।

JLKM प्रमुख की प्रमुख मांगें:

आपातकालीन बैठक: मुख्यमंत्री तत्काल उच्च अधिकारियों के साथ आपात बैठक (Emergency Meeting) बुलाएं।

विशेषज्ञों की मदद: यदि वन विभाग सक्षम नहीं है, तो दूसरे राज्यों से एक्सपर्ट्स की मदद ली जाए।

ठोस सुरक्षा: प्रभावित गांवों में हाई-मास्ट लाइट की व्यवस्था हो और लोगों को सुरक्षित सरकारी भवनों (स्कूल/पंचायत भवन) में रात को ठहराया जाए।

हाथियों पर निर्णय: यदि एक ही झुंड लगातार जान ले रहा है, तो नियमों के तहत उन्हें नियंत्रित या 'पागल' घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

निष्कर्ष

चुरचू और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग रात-रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। जयराम महतो ने मीडिया से भी अपील की है कि इस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाएं ताकि सरकार नींद से जागे और मौतों का यह तांडव रुक सके।

हजारीबाग निकाय चुनाव JLKM ने अमरेन्द्र नारायण पर लगाया दांव, संजय महतो ने किया ‘चुंगी मुक्त’ और ‘जाम मुक्त’ शहर का वादा


हजारीबाग निकाय चुनाव JLKM ने अमरेन्द्र नारायण पर लगाया दांव, संजय महतो ने किया ‘चुंगी मुक्त’ और ‘जाम मुक्त’ शहर का वादा


हजारीबाग: हजारीबाग नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने 23 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपने समर्थित उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने हजारीबाग में अमरेन्द्र नारायण को अपना मेयर/अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।"
"JLKM ने अमरेन्द्र नारायण को मेयर प्रत्याशी घोषित किया"

विकास और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस

पार्टी के जिला अध्यक्ष और कद्दावर नेता सरयू साव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमरेन्द्र नारायण के नाम का एलान किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हजारीबाग में विकास के नाम पर वोट मांगेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हजारीबाग शिक्षा का एक बड़ा हब (Education Hub) है, इसलिए शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क और नालियों की समस्या को दूर करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।

बड़ा वादा: हजारीबाग को करेंगे ‘चुंगी मुक्त

पुर्नेव प्रत्याशी उदय मेहता ने हजारीबाग की जनता से दो बड़े वादे किए हैं, जो इस चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं:

ट्रैफिक जाम से मुक्ति: उन्होंने माना कि हजारीबाग शहर अब अत्यधिक भीड़भाड़ (Congested) वाला हो गया है। जगह-जगह जाम की स्थिति रहती है। उनकी पार्टी शहर को इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम करेगी।

चुंगी वसूली पर रोक: उदय मेहता ने कड़े शब्दों में कहा कि नगर निगम के तहत शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर जो चुंगी (Entry Tax) वसूली जाती है, उसे पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा, "बिना मतलब का टैक्स वसूलने नहीं दिया जाएगा और हम हजारीबाग के सभी प्रवेश मार्गों को चुंगी मुक्त करेंगे।"

शक्ति प्रदर्शन: दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा
"JLKM कद्दावर नेता एवं कार्यकर्ता"


प्रत्याशी की घोषणा के दौरान JLKM ने अपनी एकजुटता और शक्ति का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्रीय सचिव संजय महतो के साथ-साथ पूर्व प्रत्याशी उदय मेहता, उपाध्यक्ष सूरज साहू, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव और जिला अध्यक्ष सरजू साव समेत हजारों की संख्या में केंद्रीय, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हजारीबाग निकाय चुनाव का रण- जेएलकेएम ने फूंका बिगुल, केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में 36वें वार्ड से चुनावी समर फतह करने का महासंकल्प

हजारीबाग निकाय चुनाव का रण- जेएलकेएम ने फूंका बिगुल, केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में 36वें वार्ड से चुनावी समर फतह करने का महासंकल्प


हजारीबाग:

हजारीबाग नगरपालिका चुनाव के आसन्न सियासी महासंग्राम को देखते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में संगठन द्वारा एक उच्च स्तरीय एवं अतिमहत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आहूत की गई, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने एक जाजम पर आकर एकजुटता का अद्वितीय परिचय दिया। बैठक का वातावरण अत्यंत ओजस्वी रहा, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने आगामी चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने हेतु हुंकार भरी। गहन विचार-विमर्श और मंथन के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया गया कि 36वें वार्ड से संगठन समर्थित उम्मीदवार को चुनावी समर में उतारा जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनआकांक्षाओं का उचित प्रतिनिधित्व हो सके।

​इस महत्वपूर्ण बैठक की गरिमा बढ़ाने और कार्यकर्ताओं में नवऊर्जा का संचार करने हेतु जेएलकेएम के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कमिटी के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सदर विधायक प्रत्याशी उदय मेहता तथा बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्र मंडल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष सरयू साव और दारू प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार ने भी मंच साझा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। हजारीबाग प्रखंड एवं जिला स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि पार्टी इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

​बैठक के दौरान उपस्थित सभी क्रांतिवीरों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपने समर्थित प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने हेतु तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे। शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक वार्ड का नहीं, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा और विचारधारा की जीत का प्रश्न है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और उनके चेहरे पर झलकते दृढ़ संकल्प ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि जेएलकेएम आगामी चुनाव में विरोधियों को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। चुनावी समर में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से बनाई गई यह अभेद्य रणनीति आगामी दिनों में सियासी पारे को और बढ़ाएगी।

मांडू में जेएलकेएम की नई हुंकार, जयराम महतो ने किया कार्यालय का उद्घाटन, बोले- यह भवन नहीं, जनसेवा का मंदिर है

मांडू में जेएलकेएम की नई हुंकार, जयराम महतो ने किया कार्यालय का उद्घाटन, बोले- यह भवन नहीं, जनसेवा का मंदिर है

रामगढ़/मांडू/हजारीबाग: झारखंड लोकतां


त्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने मांडू विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई धार देने के उद्देश्य से बूढ़ाखाप फोरलेन चौक स्थित पैंकी-करमा क्षेत्र में पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सह कार्यालय संचालनकर्ता रूपा महतो के नेतृत्व में पार्टी सुप्रीमो का भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जिसने उपस्थित कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

​उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने एक भावनात्मक और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्यालय महज ईंट-गारे से बना एक साधारण भवन नहीं है, बल्कि यह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए एक मंदिर के समान पवित्र स्थल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा का मूल मंत्र देते हुए कहा कि यहां अपनी समस्याएं लेकर आने वाली जनता देवतुल्य है। इसलिए, जब भी कोई फरियादी उम्मीद लेकर इस चौखट पर आए, तो उसकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करने का प्रयास करना ही यहां उपस्थित हर कार्यकर्ता का परम कर्तव्य होना चाहिए।

​विधायक जयराम महतो ने विश्वास जताया कि मांडू विधानसभा अंतर्गत इस कार्यालय के खुलने से संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी और यह स्थान आम जनता को पार्टी से जोड़ने में सेतु का काम करेगा। यह कार्यालय अब क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और कार्यकर्ताओं के विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र बनेगा, जहां से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में जेएलकेएम की सक्रियता और जनसरोकार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया है।

डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे नावाडीह, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बांटा दर्द, कहा- दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हूं

डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे नावाडीह, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बांटा दर्द, कहा- दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हूं

नावाडीह:  डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम कुमार महतो ने नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बिरनी पंचायत का दौरा कर क्षेत्र में हुई दुखद घटनाओं पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। विधायक को जैसे ही बिरनी पंचायत निवासी सुनील रजवार की माताजी स्वर्गीय गीता देवी और अजय रजवार के पिताजी स्वर्गीय लालजी रजवार के आकस्मिक निधन की सूचना मिली वे तत्काल शोकाकुल परिवारों से मिलने उनके आवास पहुंचे।

विधायक जयराम महतो ने दोनों पीड़ित परिवारों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि माता-पिता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। विधायक ने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस भारी घड़ी में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं।

मुलाकात के दौरान विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उनकी इस आत्मीयता और सरल स्वभाव ने वहां मौजूद ग्रामीणों और परिजनों को संबल प्रदान किया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे जिन्होंने नम आंखों से दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972