-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

झारखंड विधानसभा में इफ्तार की गूंज: जयराम महतो ने साझा किया भाईचारे का संदेश, अमन-चैन के लिए उठी दुआएं

विधानसभा परिसर में विधायक आवास पर आयोजित दावते इफ्तार में JLKM अध्यक्ष जयराम महतो शामिल हुए। समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने वाली खास रिपोर्ट।
0

झारखंड विधानसभा में इफ्तार की गूंज: जयराम महतो ने साझा किया भाईचारे का संदेश, अमन-चैन के लिए उठी दुआएं
झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान रोजेदारों के साथ शामिल JLKM अध्यक्ष जयराम महतो और अन्य पदाधिकारी।
रांची: पवित्र रमजान के महीने में त्याग और इंसानियत का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधायक आवास में 'दावते इफ्तार' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो शामिल हुए।

एकता और सौहार्द का संगम

विधानसभा सत्र की कार्यवाही के पश्चात आयोजित इस इफ्तार पार्टी में राज्य के कोने-कोने से पार्टी पदाधिकारी, समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। जयराम महतो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रमजान का यह पाक महीना हमें संयम और आपसी प्रेम सिखाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में न केवल भाईचारा बढ़ता है, बल्कि एकता और आपसी समझ भी मजबूत होती है।

देश की तरक्की के लिए मांगी दुआ

इफ्तार की रस्म से पहले सभी रोजेदार भाइयों ने एक साथ मिलकर देश और राज्य में अमन, चयन, और निरंतर तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जो सामाजिक समरसता की एक अनुपम मिसाल पेश करता है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सफल आयोजन की कमान महासचिव फरजान खान, केंद्रीय अध्यक्ष इकबाल अंसारी, और वरीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद ने संभाली। साथ ही खजाउद्दीन अंसारी, अखलाख अंसारी, सद्दाम हुसैन और रोकी शेख समेत कई गणमान्य पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972