-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label सत्य अहिंसा. Show all posts
Showing posts with label सत्य अहिंसा. Show all posts

सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन, निसार खान बोले- अंग्रेजी हुकूमत की रूह कंपा देने वाले महामानव थे गांधी

सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन, निसार खान बोले- अंग्रेजी हुकूमत की रूह कंपा देने वाले महामानव थे गांधी

हजारीबाग। स्थानीय कृष्ण बल्लभ आश्रम


स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि को 'शहादत दिवस' के रूप में पूरी श्रद्धा और गंभीरता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने बापू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी निसार खान ने महात्मा गांधी के विराट व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बापू महात्मा के साक्षात प्रतिरूप थे। उन्होंने सत्य, अहिंसा और प्रेम को अपना अजेय शस्त्र बनाकर उस क्रूर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी, जिसके समक्ष दुनिया नतमस्तक थी। श्री खान ने कहा कि गांधी जी के विचारों की गूंज से ब्रिटिश सत्ता भी थर्राती थी।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी ने 'सादा जीवन, उच्च विचार' के सिद्धांत को केवल प्रतिपादित ही नहीं किया, बल्कि जनता के बीच रहकर इसे चरितार्थ भी किया। वहीं, प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह ने बापू की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए एक मराठी लोकोक्ति 'मरावे परी कीर्ति रूपी उरावें' का उद्धरण दिया, जिसका अर्थ है कि महान व्यक्तित्व नश्वर शरीर के नष्ट होने के बाद भी अपनी कीर्ति और कर्मों के रूप में सदैव अमर रहते हैं। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, लाल बिहारी सिंह, सुनील सिंह राठौर, मकसूद आलम, कजरू साव, इकबाल रजा, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, सुनील कुमार ओझा, सदरूल होदा, नौशाद आलम, ओमप्रकाश गोप, आरिफ अंसारी, भैया असीम कुमार, अनिल कुमार भुईंया, पंचम पासवान, सैयद अशरफ अली, जुबैर खान, सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, दिलीप कुमार रवि, उपेंद्र कुमार राय, अजीत कुमार सिंह, अमृतेष रंजन एवं कैलाश पति देव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972