-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
HazaribaghElection लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
HazaribaghElection लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग निकाय चुनाव: सुदेश कुमार के समर्थन में 'केसरिया' हुआ शहर, सांसद-विधायक की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब

हजारीबाग निकाय चुनाव: सुदेश कुमार के समर्थन में 'केसरिया' हुआ शहर, सांसद-विधायक की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब

हजारीबाग (विशेष संवाददाता):

नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच हजारीबाग की फिजां में मंगलवार को सियासी पारा अपने चरम पर रहा। 'विकास और विश्वास' के नारे के साथ भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार के पक्ष में एक ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान का शंखनाद किया गया। इस महाअभियान की कमान स्वयं हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संभाली, जिसके चलते शहर की सड़कों पर जनसमर्थन का एक अभूतपूर्व ज्वार देखने को मिला।

आशीर्वाद के साथ विजय संकल्प अभियान का शंखनाद। 🙏 

आस्था के साथ विजय संकल्प का श्रीगणेश

अभियान की औपचारिक शुरुआत शहर के प्राचीन और सिद्ध पीठ बुढ़वा महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। यहाँ नेतृत्वकर्ताओं ने देवाधिदेव महादेव से नगर की सुख-शांति, समृद्धि और चुनाव में विजयश्री की कामना की। मंदिर प्रांगण से निकलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम एक विशाल रैली में तब्दील हो गया।

समर्थन में उपस्थित हुए संसद मनिषा जयसवाल 

शहर के इन प्रमुख क्षेत्रों में दिखा उत्साह

जनसंपर्क का यह कारवां अंबेडकर नगर, गड़ी खाना, बंशीलाल चौक, बड़ा बाजार होते हुए ग्वालटोली, मल्लाह टोली, और विष्णु मंदिर गली तक पहुंचा। इसके पश्चात सरदार चौक, खिरगांव, हुरहुरु और पतरातु जैसे सघन आबादी वाले क्षेत्रों में भी प्रत्याशी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विशेष रूप से बड़ा बाजार और बंशीलाल चौक जैसे व्यावसायिक केंद्रों पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर पुष्पवर्षा की, वहीं ग्वालटोली और खिरगांव में युवा शक्ति का जोश देखते ही बन रहा था। चौक-चौराहों पर मातृशक्ति (महिलाओं) और बुजुर्गों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से आरती उतारकर और तिलक लगाकर सुदेश कुमार को विजय का आशीर्वाद दिया।

नेताओं ने भरी हुंकार: विकास ही एकमात्र एजेंडा

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "हजारीबाग को अब 'स्मार्ट और सशक्त' नेतृत्व की दरकार है। नगर के समग्र विकास और स्वच्छता के मापदंडों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए सुदेश कुमार जैसा कर्मठ प्रत्याशी ही उपयुक्त है। आज उमड़ा यह जनसैलाब प्रमाण है कि जनता पारदर्शिता के पक्ष में है।"

वहीं, विधायक प्रदीप प्रसाद ने मूलभूत सुविधाओं पर जोर देते हुए कहा, "सड़क, नाली, शुद्ध पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब अतीत की बात होगी। एक जवाबदेह महापौर ही शहर की तकदीर बदल सकता है और सुदेश कुमार के पास वह विजन मौजूद है।"

सुदेश कुमार की विनम्र अपील

अपार जनसमर्थन से अभिभूत महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार ने जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह स्नेह मेरे लिए एक ऋण है। जीत के बाद मेरा लक्ष्य केवल पद नहीं, बल्कि दायित्व का निर्वहन होगा। मेरा संकल्प है कि निगम का कामकाज पूरी तरह पारदर्शी हो और विकास की किरण अंतिम वार्ड तक समान रूप से पहुँचे।"

अनुशासन रहा आकर्षण का केंद्र

आमतौर पर चुनावी रैलियों में होने वाली अव्यवस्था के विपरीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस अनुशासनात्मक शैली में घर-घर (Door-to-Door) जाकर संपर्क साधा, उसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। इस अभियान ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि हजारीबाग की जनता अब विकास के मुद्दे पर निर्णायक जनादेश देने के लिए तैयार है।

"यह खबर ज़मीनी स्तर पर हुए जनसंपर्क अभियान और नेताओं द्वारा दिए गए वक्तव्यों पर आधारित है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को चुनावी गतिविधियों से अवगत कराना है।"

हजारीबाग निकाय चुनाव JLKM ने अमरेन्द्र नारायण पर लगाया दांव, संजय महतो ने किया ‘चुंगी मुक्त’ और ‘जाम मुक्त’ शहर का वादा


हजारीबाग निकाय चुनाव JLKM ने अमरेन्द्र नारायण पर लगाया दांव, संजय महतो ने किया ‘चुंगी मुक्त’ और ‘जाम मुक्त’ शहर का वादा


हजारीबाग: हजारीबाग नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने 23 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपने समर्थित उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने हजारीबाग में अमरेन्द्र नारायण को अपना मेयर/अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।"
"JLKM ने अमरेन्द्र नारायण को मेयर प्रत्याशी घोषित किया"

विकास और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस

पार्टी के जिला अध्यक्ष और कद्दावर नेता सरयू साव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमरेन्द्र नारायण के नाम का एलान किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हजारीबाग में विकास के नाम पर वोट मांगेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हजारीबाग शिक्षा का एक बड़ा हब (Education Hub) है, इसलिए शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क और नालियों की समस्या को दूर करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।

बड़ा वादा: हजारीबाग को करेंगे ‘चुंगी मुक्त

पुर्नेव प्रत्याशी उदय मेहता ने हजारीबाग की जनता से दो बड़े वादे किए हैं, जो इस चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं:

ट्रैफिक जाम से मुक्ति: उन्होंने माना कि हजारीबाग शहर अब अत्यधिक भीड़भाड़ (Congested) वाला हो गया है। जगह-जगह जाम की स्थिति रहती है। उनकी पार्टी शहर को इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम करेगी।

चुंगी वसूली पर रोक: उदय मेहता ने कड़े शब्दों में कहा कि नगर निगम के तहत शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर जो चुंगी (Entry Tax) वसूली जाती है, उसे पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा, "बिना मतलब का टैक्स वसूलने नहीं दिया जाएगा और हम हजारीबाग के सभी प्रवेश मार्गों को चुंगी मुक्त करेंगे।"

शक्ति प्रदर्शन: दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा
"JLKM कद्दावर नेता एवं कार्यकर्ता"


प्रत्याशी की घोषणा के दौरान JLKM ने अपनी एकजुटता और शक्ति का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्रीय सचिव संजय महतो के साथ-साथ पूर्व प्रत्याशी उदय मेहता, उपाध्यक्ष सूरज साहू, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव और जिला अध्यक्ष सरजू साव समेत हजारों की संख्या में केंद्रीय, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हजारीबाग वार्ड नंबर 7 में बजेगी बदलाव की घंटी? प्रत्याशी नीरज गुप्ता ने खोला चुनावी कार्यालय, गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं और अपना विजन

हजारीबाग वार्ड नंबर 7 में बजेगी बदलाव की घंटी? प्रत्याशी नीरज गुप्ता ने खोला चुनावी कार्यालय, गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं और अपना विजन

हजारीबाग

नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच हजारीबाग के वार्ड नंबर 7 में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के प्रबल दावेदार और समाजसेवा में लंबा अनुभव रखने वाले नीरज कुमार गुप्ता ने विधिवत अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। बाबूगांव मल्टी के पास स्थित इस कार्यालय का उद्देश्य वार्ड वासियों के लिए एक सुलभ संपर्क केंद्र बनना है, जहां वे अपनी समस्याएं सीधे साझा कर सकें।

कार्यालय उद्घाटन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नीरज गुप्ता ने वर्तमान व्यवस्था और पिछले दस सालों के कार्यकाल पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 7 में बदलाव की लहर दौड़ रही है क्योंकि जनता पिछले एक दशक की निष्क्रियता से त्रस्त हो चुकी है। निवर्तमान पार्षद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दस साल मौका मिलने के बावजूद वार्ड में एक भी ढंग का काम नहीं हुआ। उन्होंने अपने कार्यालय के सामने की जर्जर सड़क की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब मुख्य रास्ते का यह हाल है, जहां धूल के गुबार से लोग परेशान हैं, तो गलियों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

नीरज गुप्ता ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे नाली, गली, सड़क, बिजली और पानी की बदहाली को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता बाबूगांव शिव मंदिर से लेकर मटवारी तालाब तक एक सुव्यवस्थित नाली का निर्माण कराना है, जिससे जलजमाव की समस्या खत्म हो सके। साथ ही, भु


ईया टोली और इमली चौक से नूरी मस्जिद तक बहते गंदे पानी और टूटे चेम्बरों की मरम्मत उनका मुख्य एजेंडा होगा।

जल संकट को भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कृष्णापुरी तालाब और मटवारी तालाब के जीर्णोद्धार का विजन रखा। उनका मानना है कि तालाबों का गहरीकरण और सुंदरीकरण न केवल जलस्तर को बढ़ाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को पानी की किल्लत से भी बचाएगा।

भ्रष्टाचार मुक्त वार्ड बनाने का संकल्प लेते हुए नीरज गुप्ता ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो आवास योजना, राशन कार्ड या किसी भी सरकारी लाभ में एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वार्ड के दस वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिकों की एक निगरानी समिति बनाएंगे और जो भी फंड आएगा, वह इसी समिति की देखरेख में पारदर्शी तरीके से खर्च होगा।

अपनी 16 वर्षों की समाजसेवा का हवाला देते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार बदलाव के लिए वोट करें। उनका कहना था कि वे जीतने के बाद कुर्सी पर नहीं बैठेंगे बल्कि हर नागरिक के घर जाकर सेवा देंगे। जनता से एक मौका मांगते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर 7 की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने के लिए वे तत्पर हैं।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972