-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने किया चुरचू प्रखंड का निरीक्षण, स्कूलों में परखी शिक्षा की गुणवत्ता, सीएचसी में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने चुरचू के स्कूलों, सीएचसी और प्रखंड दफ्तर का लिया जायजा। स्वास्थ्य केंद्र में हिंदी में दवा सूची लगाने का आदेश।
0

उपायुक्त हेमंत सती ने किया चुरचू प्रखंड का औचक निरीक्षण: स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता परखी, सीएचसी में हिंदी में दवा सूची प्रदर्शित करने का दिया आदेश

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को चुरचू प्रखंड का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, प्रखंड कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और संचालित योजनाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजनों को मिलने वाली सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व सुलभ बनाया जाए।

Hazaribagh Deputy Commissioner Hemant Sati inspecting schools and community health center in Churchu block

विद्यालयों में परखी बच्चों की शैक्षणिक समझ

चुरचू जाने के क्रम में उपायुक्त ने सदर प्रखंड स्थित नव प्राथमिक विद्यालय चानो-2 का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां 45 नामांकित बच्चों की उपस्थिति, पोशाक, मध्याह्न भोजन और शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच की। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सीतागढ़ा का रुख किया, जहां वीएचएसएनडी कार्यक्रम और टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुबानी रुंडा द्वारा नवाचारपूर्ण तरीके से गणित पढ़ाने के समर्पण और सखिया पंचायत मुखिया इम्तियाज आलम द्वारा भवन मरम्मत में किए गए सहयोग की उन्होंने खुलकर सराहना की।

​पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चुरचू में उपायुक्त ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक तैयारी परखी। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही विद्यालय परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रखंड कार्यालय और अंचल परिसर का मुआयना

चुरचू प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर उपायुक्त ने संपूर्ण परिसर, सोलर लाइटों की क्रियाशीलता और होमगार्ड जवानों की तैनाती की स्थिति देखी। उन्होंने अंचल परिसर में स्थित जर्जर पुराने भवन को तुरंत ध्वस्त करने और परिसर में व्यापक पौधरोपण कराने का निर्देश दिया।

सीएचसी चुरचू में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और हिंदी में दवा सूची के निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चुरचू के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, जांच घर और पुरुष व महिला वार्डों का अवलोकन किया।

  • हिंदी में दवा सूची: ग्रामीण मरीजों की सुविधा के लिए उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सभी आवश्यक दवाओं की सूची स्पष्ट रूप से हिंदी में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
  • जांच सुविधाएं: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र में मलेरिया, टाइफाइड व टीबी जांच उपलब्ध है और प्रतिमाह लगभग 30 प्रसव होते हैं।
  • सफाई व्यवस्था: उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने और बायोमेडिकल कचरे के वैज्ञानिक व सुरक्षित प्रबंधन पर विशेष बल दिया।

​निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस सह चुरचू अंचलाधिकारी पूर्वा अग्रवाल तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें: Hazaribagh Khasmahal Land Review: खाशमहाल भूमि मामलों पर DC हेमंत सती सख्त, लीज नवीकरण व नामांतरण आवेदन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972