संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य: हजारीबाग में बोलीं राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद
नरेश सोनी, प्रधान संपादक
हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):
हजारीबाग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संगठन को जमीनी व बूथ स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने की।
![]() |
| AICC National Secretary Amba Prasad addressing Congress organizational meeting at KB Ashram Hazaribagh |
कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत: अम्बा प्रसाद
बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कैंपेन कमिटी की चेयरपर्सन अम्बा प्रसाद ने कहा कि इस बैठक का मूल ध्येय संगठन को हर बूथ पर अभेद्य बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी रीढ़ और पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक सीधे जनता से जुड़ना होगा। जनता से सतत संवाद स्थापित करना, उनके सुख-दुख व स्थानीय समस्याओं को समझना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से उठाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।
बैठक में ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नवीन कुमार, बिनोद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष बाबर अंसारी, महासचिव दिलीप कुमार रवि, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार राय, कैलाश पति देव, कजरू साव, विजय कुमार सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, सदरूल होदा, राम जन्म राय, अभिषेक राज, नरसिंह प्रजापति, गुरू प्रसाद, निसार अहमद भोला, मुस्ताक अंसारी, माशूक अंसारी, अमृतेष रंजन, अनिल कुमार भुईंया, भैया असीम कुमार, अंकुश आर्या, विवेक चौरसिया, अमर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें