-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Maharashtra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Maharashtra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

महाराष्ट्र बना विदेशी सैलानियों की पहली पसंद, तीन वर्षों में दोगुना हुआ पर्यटन का ग्राफ

महाराष्ट्र बना विदेशी सैलानियों की पहली पसंद, तीन वर्षों में दोगुना हुआ पर्यटन का ग्राफ

महाराष्ट्र: सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों का जादू सात समंदर पार विदेशी पर्यटकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर दृष्टि डालें तो राज्य में विदेशी पर्यटकों के आगमन की गति में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है। वर्ष 2022 में जहाँ यह संख्या लगभग डेढ़ मिलियन के करीब थी, वहीं वर्ष 2023 में इसमें भारी वृद्धि हुई और यह साढ़े तीन मिलियन के आंकड़े को पार कर गई। विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहा और वर्ष 2024 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर तीन दशमलव सात मिलियन से भी अधिक दर्ज की गई, जो राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

इस सफलता का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों को जाता है, जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न यात्रा प्रदर्शनियों और रोड शो के माध्यम से भारत की समृद्ध विविधता का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया है। पर्यटन मंत्रालय ने न केवल विदेशी संचालकों और मीडिया जगत के लिए परिचयात्मक यात्राओं का सफल आयोजन किया, बल्कि 'स्वदेश दर्शन' और 'प्रशाद' जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढाँचे और आध्यात्मिक स्थलों के संवर्धन पर भी विशेष बल दिया है। इन सुनियोजित नीतियों का ही परिणाम है कि आज भारत आने वाले कुल विदेशी पर्यटकों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी लगभग अठारह प्रतिशत तक पहुँच गई है, जिससे यह देश का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य बनकर उभरा है। भविष्य में पर्यटन की इस गरिमा को और अधिक विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार नियमित परामर्श बैठकों के माध्यम से अवसंरचना विकास और नवाचारों को प्रोत्साहित कर रही है।


संपूर्ण भारत के सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म "होगा क्या अब" होगी रिलीज।

संपूर्ण भारत के सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म "होगा क्या अब" होगी रिलीज।

मुंबई । वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म "होगा क्या अब" भारत में  लगभग  500 सिनेमाघरों में शुक्रवार 6 फ़रवरी को रिलीज हो रही हैं।मनोरंजन से भरपूर फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा के साथ सस्पेंस भी हैं।महाराष्ट्र,झारखंड,पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में भी दर्शक फिल्म को देख सकेंगे।लगभग 500 सिनेमाघरों की सूची जारी किया गया हैं।ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों को फिल्म के रिलीज का इंतजार रहा हैं।दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया।यूट्यूब पर लाखों व्यूज भी मिला हैं।उम्मीद हैं कि फिल्म भी दर्शकों को पसंद आयेगी।

इस फिल्म में विकी पवार, चन्द्रशिखा श्रीवास,प्रियंका महाराज, कोमिका आंचल,संजय महानंद,पुष्पेंद्र सिंह,संगीता निषाद,अमित पटेल,श्री


विश्वकर्मा,संदीप त्रिपाठी,पिंकू वर्मा,मुकेश पांडे,जेस डेज़ा,संजय राम, नैना लकड़ा,साहिल गिरी,ओविया,संजय बान, अंसार शेख,रश्मि जामदार, पारस राम चेलानी,मोहन वैरागडे,देवयानी खोरगड़े,छवि सोनवाने,खुशी यादव एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।

फिल्म के निर्देशक हेमन्त कुमार,निर्माता सूरज विश्वकर्मा,को -  प्रोड्यूसर सुनीता बीके, कार्यकारी निर्माता मनीष शर्मा,प्रोडक्शन मैनेजर नीलाक्षी दूर्वा,कथा -  पटकथा वीरेंद्र पाटले, संवाद लेखक हेमंत कुमार, डीओपी रौशन खड़गी एवं राजबली राज, एडिटर कृष्ण मुरारी, कोरियोग्राफर राजकुमार सेन,असिस्टेंट कोरियोग्राफर राहुल चौधरी,एक्शन डायरेक्टर जय बिष्ट व टारजन,क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष शर्मा,सहायक निर्देशक अशोक माही,अविनाश गुप्ता गोलू , वेशभूषा किरण चौहान, गायक लव पोद्दार, इशिता विश्वकर्मा, साहिद माल्या, रितु पाठक, रानी इंद्राणी शर्मा , खुशबू जैन, ममता राउत और फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

अजीत दादा का आकस्मिक निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा- जनसेवा को समर्पित एक और अध्याय का अंत

अजीत दादा का आकस्मिक निधन,


प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा- जनसेवा को समर्पित एक और अध्याय का अंत

नरेश सोनी विशेष संवाददाता | नई दिल्ली/मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति को आज एक गहरा आघात लगा है। जननेता और कुशल प्रशासक अजीत पवार का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद समाचार ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के गलियारों को भी स्तब्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए, विशेषकर महाराष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अजीत पवार के साथ अपने पुराने संस्मरणों को साझा किया और उन्हें एक सच्चे जननायक के रूप में याद किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि अजीत पवार जनता से सीधे जुड़े हुए नेता थे जिनका नाता समाज के अंतिम व्यक्ति तक था। वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो सदैव जनसेवा के कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे, जिसके कारण उन्हें व्यापक जनसमर्थन और आदर प्राप्त था। प्रधानमंत्री ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि अजीत पवार को प्रशासनिक मामलों की अद्भुत और सूक्ष्म समझ थी। शासन चलाने की उनकी दक्षता और गरीब तथा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए उनकी तड़प विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। उनका पूरा जीवन आम जनमानस की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में समर्पित रहा।

उनके इस तरह अचानक चले जाने को प्रधानमंत्री ने अत्यंत धक्कादायक और पीड़ादायी बताया है। उन्होंने कहा कि एक मेहनती और समर्पित व्यक्तित्व का यूं असमय जाना अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में प्रधानमंत्री ने अजीत पवार के परिजनों और उनके असंख्य समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। अजीत पवार के जाने से भारतीय राजनीति ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसकी पकड़ जमीन पर जितनी मजबूत थी, प्रशासनिक गलियारों में उतनी ही प्रभावशाली थी।

अमृतसर से आए रागी जत्थे के शबद-कीर्तन से निहाल हुई संगत, बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा हजारीबाग

अमृतसर से आए रागी जत्थे के शबद-कीर्तन से निहाल हुई संगत, बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा हजारीबाग

हजारीबाग। सिखों के दसवें गुरु, सरबंस दानी धन-धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व सोमवार को हजारीबाग में अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा परिसर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर तरफ भक्ति का माहौल छा गया। सुबह 11 बजे से सजे दीवान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने हाजिरी लगाई और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर पूरा वातावरण 'वाहेगुरु' के सिमरन और जयकारों से गुंजायमान रहा।

​विशेष दीवान की शुरुआत भाई परमजीत सिंह के मधुर शबद-कीर्तन से हुई, जिसने संगत को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सचखंड हरमंदिर साहिब, दरबार साहिब (अमृतसर) से विशेष रूप से पधारे पंथ-प्रसिद्ध रागी भाई साहिब भाई बलदेव सिंह जी भूलपुर का कीर्तन रहा। उन्होंने अपनी रूहानी आवाज में गुरुवाणी का शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृतसर से आए रागी जत्थे की वाणी सुनकर उपस्थित श्रद्धालु निहाल हो उठे और पूरा हॉल जो बोले सो निहाल, सत  अकाल के उद्घोष से गूंज उठा।

​दीवान की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे से गुरु का अटूट लंगर श्रद्धापूर्वक बरताया गया। लंगर में सामाजिक समरसता और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जहां सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित सभी धर्मों के लोगों और गणमान्य नागरिकों ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सेवा और समर्पण की भावना ने सभी का मन मोह लिया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में  गुरु सिंह सभा के सदस्यों का अहम योगदान रहा। सभा के अध्यक्ष स. परमवीर सिंह कालरा, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह व नितिन बावा, सचिव आनंद राज सिंह कालरा, कोषाध्यक्ष कुलतार सिंह और जसमीत सिंह ने दीवान में शामिल होने के लिए समस्त संगत का तहे दिल से धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी रोहित बजाज ने बताया कि गुरु का अटूट लंगर सामूहिक साध संगत की ओर से निरंतर बरताया गया। प्रकाश पर्व के इस आयोजन ने शहर में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत किया है।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972