होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Hazaribagh police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hazaribagh police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग: केरेडारी फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी की साजिश के दौरान आपस में चली थी गोली, 5 गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी पगार ओपी फायरिंग का खुलासा किया। माइंडिंग क्षेत्र में रंगदारी फैलाने की साजिश के दौरान आपस में चली गोली, 5 गिरफ्तार।

​हजारीबाग:

जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत पगार ओपी क्षेत्र में 22 अक्टूबर 2026 की रात्रि हुई फायरिंग की घटना का हजारीबाग पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने फर्जी कहानी बनाकर भ्रमित करने वाले दो जख्मी अपराधियों सहित कुल 5 अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति। (छायाचित्र: न्यूज़ प्रहरी)

​रंगदारी की साजिश के दौरान हुआ हादसा

​पुलिस द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ और मोबाइल जांच में यह बात सामने आई कि 22 अक्टूबर की रात नरजोरवा टॉड फुटबॉल ग्राउंड में सभी आरोपी बैठकर पार्टी कर रहे थे और खनन क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे थे। इसी बीच अति-उत्साहित होकर सचिन कुमार महतो अपने अवैध हथियार से फायरिंग करने लगा और हथियार से छेड़छाड़ के दौरान अचानक गोली चल गई।

​गोली लगने से रूपलाल महतो की बांयी हथेली और रमेश कुमार महतो की दाहिनी जांघ में गोली लग गई। इस घटना को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपियों ने अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारे जाने की मनगढ़ंत कहानी रची थी। कड़ाई से पूछताछ और मोबाइल से फायरिंग का वीडियो मिलने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. ​सचिन कुमार महतो (22 वर्ष), पिता- बालेश्वर महतो, सोतियाबार टोला

  1. ​अनुज कुमार महतो (22 वर्ष), पिता- पारसनाथ महतो, हेठली

  1. ​शिवलाल कुमार महतो (21 वर्ष), पिता- तेजनारायण महतो, हेठली

  1. ​रूपलाल महतो (20 वर्ष), पिता- उमेश कुमार महतो, पगार (इलाजरत)

  1. ​रमेश कुमार महतो (22 वर्ष), पिता- कारू महतो, नवाडीह पगार (इलाजरत) (सभी थाना पगार ओपी/केरेडारी, जिला- हजारीबाग)

​जब्त सामानों की विवरणी:

  • ​पिस्तौल मैगजीन सहित- 1

  • ​जिंदा गोली- 2

  • ​खोखा (7.65mm)- 2

  • ​मोबाइल- 3

  • ​पेन ड्राइव (फायरिंग का वीडियो)- 1

  • ​मोटरसाइकिल- 2

​एसआईटी (SIT) टीम के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव अमित आनंद, बड़कागांव अंचल निरीक्षक मो. शाहिद रज़ा, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय और पगार ओपी प्रभारी राम कुमार सहित पूरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया।

​नोट (न्यूज़ प्रहरी संपादकीय): यह समाचार पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 24 अक्टूबर 2026) पर आधारित है।

पुलिस संस्मरण दिवस: हजारीबाग में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

 हजारीबाग पुलिस लाइन में गूंजी शहीदों की गौरवगाथा, DIG और SP ने परिजनों को सौंपा सम्मान

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी ब्यूरो):

राष्ट्रीय पुलिस संस्मरण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर आज, 21 अक्टूबर को हजारीबाग जिले के सभी प्रमुख पुलिस प्रतिष्ठानों और पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर अमर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हजारीबाग पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डीआईजी, एसपी व अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी।

इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की हिफाजत के लिए कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जांबाजों को नमन किया गया।
हजारीबाग पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डीआईजी, एसपी व अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी।

​वरीय अधिकारियों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

​शहीद स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी एकजुट हुए। स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों के योगदान को याद करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • ​अंजनी झा (भा.पु.से.) – पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, हजारीबाग
  • ​अमन कुमार (भा.पु.से.) – पुलिस अधीक्षक (SP), हजारीबाग
  • ​अमित आनंद (भा.पु.से.) – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), बड़कागांव
  • ​अमित कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), हजारीबाग
  • ​कुमार देवब्रत – परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र, हजारीबाग

​शहीद परिवारों का सम्मान और कृतज्ञता

​कार्यक्रम के दौरान जिले और राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। उपस्थित वरीय अधिकारियों ने शहीद परिवारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया और भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा। उपस्थित सभी जवानों और अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।


हजारीबाग में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी खौफनाक साजिश, गिरफ्तार

 हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से की थी पति की हत्या।

न्यूज प्रहरी (Newsprahari.in)

​हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर गिद्दी थाना क्षेत्र के मेन गेट गिद्दी 'ए' सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की सनसनीखेज हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया है. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हजारीबाग में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी खौफनाक साजिश, गिरफ्तार

​प्रेम प्रसंग में रची गई थी खौफनाक साजिश:

​पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी (उम्र 23 वर्ष) अपनी जगह पर सीसीएल की नौकरी पाने और अपने प्रेमी (चचेरे भाई) कौशिक कुमार नोनिया से शादी करने की नीयत से साजिश रची थी. पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से सोते समय मंगलेश पाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पत्नी ने खुद के हाथ-पैर बांधने और मनगढ़ंत कहानी बताने का प्रयास किया था, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से सच सामने आ गया.

​गिरफ्तार अभियुक्तों और बरामदगी का विवरण:

  • ​गिरफ्तार मुख्य आरोपी: सोनाली कुमारी (मृतक की पत्नी) और कौशिक कुमार नोनिया (प्रेमी), इसके अलावा एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिक) को भी पकड़ा गया है.

  • ​बरामद सामान: पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार खून लगा राउली, चाकू, खून लगा पोछा, दो मोबाइल फोन, मृतक की पत्नी का जला हुआ मोबाइल अवशेष और अभियुक्तों के खून लगे कपड़े व चप्पल बरामद किए हैं.

​गिद्दी थाना में मृतका की बहन के बयान पर कांड संख्या 35/2026, दिनांक 18/10/2026, धारा 103(1)/61(2)/238(3) B.N.S के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

दशहरा पर सुरक्षा को लेकर एसपी अमन कुमार से मिले सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी, डांडिया-गरबा नाइट और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

 

हजारीबाग:

आगामी दशहरा-2026 के पावन अवसर पर शहर में विधि-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को पुख्ता करने को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार से समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक औपचारिक पत्र सौंपकर पर्व के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की।

MP Representative Ranjan Chaudhary meeting with SP Aman Kumar regarding Durga Puja security in Hazaribagh. (Photo: News Prahari)

​प्रमुख आयोजन स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग

​मुलाकात के दौरान रंजन चौधरी ने एसपी के समक्ष कई अहम बिंदु रखे। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों, विशेषकर डांडिया और गरबा नाइट के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का आग्रह किया। पत्र में प्रमुख आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिस बटालियन की तैनाती, शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर लाइव मॉनिटरिंग करने, छेड़छाड़ और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा सुचारू पार्किंग व भीड़ प्रबंधन की विशेष मांग की गई।

​सांस्कृतिक आयोजनों की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने की अपील

​रंजन चौधरी ने कहा कि डांडिया और गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और युवा शामिल होते हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन और आयोजकों के बीच बेहतर तालमेल होना बेहद जरूरी है ताकि सभी कार्यक्रम सुरक्षित और मर्यादित माहौल में संपन्न हो सकें।

​उन्होंने आगे कहा कि मां दुर्गा के पूजनोत्सव पर इन सांस्कृतिक आयोजनों की पवित्रता और संस्कारों को अक्षुण्ण रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने आयोजकों, अनुमति देने वाले अधिकारियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि गरबा-डांडिया की आड़ में किसी भी प्रकार की फूहड़ता या अशोभनीय कृत्य को बढ़ावा न मिलने दें, ताकि मां भगवती की आराधना का यह पर्व कलंकित न हो।

​एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

​हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सांसद मीडिया प्रतिनिधि की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे स्वयं दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और डांडिया नाइट के दौरान शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

​नोट (न्यूज़ प्रहरी संपादकीय): यह समाचार प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति और आधिकारिक मुलाकातों की जानकारी पर आधारित है।

और पढ़ें: Hazaribagh News: सैकड़ों लड़कियों को नरक से निकालने वाली दैनिक भास्कर की रिपोर्टर महिमा सिंह को न्यूज़ प्रहरी का कड़क सलाम, गूंजा 'ऑपरेशन रेड लाइट'! 

 

हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग व जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग समेत कई वाहनों के कटे चालान

डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर हजारीबाग पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग सह जागरूकता अभियान: नियमों के उल्लंघन पर कटे ताबड़तोड़ चालान, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने शहर में सघन जांच अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 18 सितंबर 2026 को शहर के व्यस्ततम चौराहे डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग सह जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

Hazaribagh traffic police and DSP CCR conducting vehicle checking and awareness drive at District More

​डीएसपी सीसीआर के नेतृत्व में गठित हुई विशेष टीम

इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम में यातायात थाना प्रभारी (पुलिस निरीक्षक), 3 पुलिस पदाधिकारी तथा 8 गृह रक्षक (होमगार्ड) के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को रोककर सख्त कानूनी कार्रवाई की और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।

​इन नियमों के उल्लंघन पर कटे चालान

जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो चालकों के विरुद्ध चालान काटा गया:

  • ​बिना हेलमेट: 60 दोपहिया वाहन चालक
  • ​ट्रिपल लोडिंग (तीन सवारी): 20 दोपहिया वाहन
  • ​नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन: 25 ऑटो/टोटो एवं अन्य वाहन
  • ​वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग: 06 चालक

​लगातार जारी रहेगा चेकिंग अभियान

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों को सुरक्षित और जाममुक्त बनाने के लिए यह विशेष चेकिंग सह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, ट्रिपल राइडिंग न करें, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

और पढ़ें: हजारीबाग पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: बरही के विजैया में पुलिस अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

हजारीबाग पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: बरही के विजैया में पुलिस अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

नशा मुक्ति को लेकर बरही पुलिस की विशेष पहल: विजैया पंचायत के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों और युवाओं को किया गया जागरूक

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार जिले भर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और उनके सेवन के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत विजैया पंचायत के विभिन्न गांवों में पुलिस पदाधिकारियों ने आम नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों और विशेषकर युवाओं के बीच सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

Barhi police officials conducting anti drug awareness campaign in Vijaiya panchayat of Hazaribagh

​पुलिस-जनता संवाद और नशा मुक्ति की अपील

कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बरही, बरही थाना प्रभारी एवं बरही महिला थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घर-परिवार और समाज को नशे के चंगुल से मुक्त रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

​अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में सहयोग का आह्वान

अभियान के दौरान उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और शिक्षा व खेलकूद में ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि उनके आसपास अवैध शराब या मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

और पढ़ें: Hazaribagh SP Reviews Pending Cases at Barhi Police Station: Special Drive Against Drugs

हजारीबाग के कटकमसांडी में जगेश्वर भुइयां हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, विकास गंझू और प्रकाश गंझू भेजे गए जेल

 

कटकमसांडी में जगेश्वर भुइयां हत्याकांड का मामला: एसआईटी ने दो और आरोपियों को दबोचा, अब तक कुल चार अभियुक्त गिरफ्तार

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरार में अवैध संबंध के विवाद में हुई जगेश्वर भुइयां की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले में गहन अनुसंधान करते हुए हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस चर्चित हत्याकांड में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

Hazaribagh police press release regarding arrest of two more accused in Katkamsandi murder case


​पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला

ग्राम तोरार निवासी जगेश्वर भुइयां (पिता लखन भुइयां) की 06 सितंबर 2026 की रात योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी फुलमती देवी के लिखित आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 140/26, दिनांक 07 सितंबर 2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

​एसआईटी ने पूर्व में दो को भेजा था जेल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तत्परता दिखाते हुए पहले चरण में ही दो मुख्य आरोपियों—मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप और रतन कुजूर (दोनों निवासी डिबल बांध) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

​अग्रेतर अनुसंधान में बेला गांव से दबोचे गए दो अन्य अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ और मामले के अग्रेतर अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने 12 सितंबर 2026 को छापेमारी कर वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • ​विकास गंझू, पिता जगन गंझू, साकिन बेला, पोस्ट शाहपुर, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग
  • ​प्रकाश गंझू, पिता अशोक गंझू, साकिन बेला, पोस्ट शाहपुर, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग

​छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

सफल कार्रवाई करने वाली टीम में पेलावल अंचल पुलिस निरीक्षक सपन महथा, कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश तथा कटकमसांडी थाना का सशस्त्र बल शामिल रहा। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

वर्दी के पीछे धड़कता संवेदनशील दिल: इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा की प्रेरणादायी सेवा यात्रा, संघर्ष, साहस और इंसानियत की मिसाल

​वर्दी के पीछे धड़कता एक संवेदनशील दिल: इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा की सेवा गाथा, चंदनकियारी से निकलकर बनाई साहस और इंसानियत की पहचान

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

पुलिस की वर्दी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि यह कड़े अनुशासन, समाज के प्रति कर्तव्य, कानून के प्रति निष्ठा और जनसेवा की नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक होती है। इस व्यवस्था में कुछ ऐसे पुलिस अधिकारी भी होते हैं जिनकी पहचान पद और वर्दी की सीमाओं से कहीं आगे बढ़कर उनके मानवीय व्यवहार, संवेदनशीलता, अदम्य साहस और जनसेवा के कार्यों से बनती है। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा ऐसे ही विरले पुलिस पदाधिकारियों में शुमार हैं, जिन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को व्यावहारिक धरातल पर उतारकर मिसाल कायम की है।

Pelawal circle inspector Sapan Kumar Mahtha life story courage and public service profile

​अभावों के बीच मां के त्याग और 100 रुपये की साइकिल से गढ़ी गई नींव

बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित चंडीपुर गांव के एक सामान्य किसान परिवार में 11 सितंबर 1971 को जन्मे सपन कुमार महथा का बचपन आर्थिक संघर्षों के बीच बीता। पिता खेती-किसानी करते थे और मां साझा में बकरी व बत्तख पालकर उनके अंडे बेचकर परिवार का हाथ बंटाती थीं। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा चंदनकियारी से पूरी करने के बाद जब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बोकारो स्टील कॉलेज जाना पड़ा, तो साधन का भारी संकट खड़ा हुआ। उस वक्त मां ने अपने परिश्रम से अंडे बेचकर जुटाए गए 100 रुपये से उनके लिए एक सेकंड हैंड साइकिल खरीदी। वही पुरानी साइकिल आगे चलकर इस किसान पुत्र के सपनों की नई उड़ान का जरिया बनी।

​पहली पोस्टिंग में सात लाख के इनामी की गिरफ्तारी और अदम्य साहस

वर्ष 1994 बैच में बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में सेवा शुरू करने वाले सपन कुमार महथा की पहली पोस्टिंग नालंदा जिले में हुई। सेवा के शुरुआती दौर में ही उन्होंने सात लाख रुपये के कुख्यात इनामी फरार अपराधी सूरजभान सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस महकमे में अपनी मजबूत धाक जमाई।

​इसके बाद उन्होंने नालंदा, दुमका, स्पेशल ब्रांच, धनबाद, लातेहार, रांची और सीआईडी जैसे संवेदनशील विंगों में जिम्मेदारियां निभाईं। झारखंड गठन के उपरांत वे राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा विंग में भी तैनात रहे। हजारीबाग जिले में सदर थाना और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी के रूप में सेवा देते हुए उन्होंने नवादा में चर्चित बालिका नरबलि कांड का सफल उद्भेदन कराया। वर्तमान में वे पेलावल सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

​नेतरहाट के घने जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान जब उनके करीब एक दर्जन साथी जवान घिर गए थे, तब भारी जोखिम और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अकेले आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और साथियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई।

​कोरोना त्रासदी में बने इंसानियत की मिसाल: 98 दिनों का लंगर और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार

राजधानी रांची के बरियातू थाना प्रभारी रहने के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के भयावह दौर में उनका मानवीय चेहरा पूरे देश ने देखा:

  • ​निरंतर 98 दिनों तक भोजनालय: लॉकडाउन और खौफ के दौर में थाना परिसर में जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों और रिम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए लगातार 98 दिनों तक निःशुल्क भोजन की व्यवस्था संचालित की।
  • ​हजारों शवों को दिया सम्मान: जब संक्रमण के डर से परिजन अपनों के शव लेने से कतरा रहे थे, तब उन्होंने देश-विदेश से आने वाले परिजनों के फोन पर व्यक्तिगत संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने खर्च और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सैकड़ों पार्थिव शरीरों का पूरे विधि-विधान व सम्मान से अंतिम संस्कार कराया।
  • ​कतरास में संकटमोचक: धनबाद के कतरास में एक ही परिवार के छह सदस्यों की असामयिक मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार कराने में मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाई।

​जन्मभूमि से गहरा सरोकार और अटूट जनविश्वास

सेवाकाल के विभिन्न पड़ावों के बीच वे कभी अपनी माटी से दूर नहीं हुए। चंदनकियारी क्षेत्र में उनका परिवार सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनकी धर्मपत्नी सुषमा देवी बोकारो जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान जिला परिषद सदस्य हैं, वहीं उनकी बहन भी जिला परिषद सदस्य के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आम नागरिकों के सुख-दुख में सदैव भागीदार रहना और थाने को जनसुनवाई का सच्चा केंद्र बनाना ही उनकी कार्यशैली का मूल आधार रहा है।

​(लेखन व संकलन: रंजन चौधरी, सांसद मीडिया प्रतिनिधि, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र)

और पढ़ें: हर ख्वाहिश पूरी हो जाए तो ख्वाब किसलिए? सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का प्रेरक विचार– जीवन को हर रंग के साथ स्वीकारना सीखें

हजारीबाग में मां की डांट से नाराज युवती छड़वा डैम में कूदने पहुंची, सदर व पेलावल पुलिस ने तत्परता से बचाई जान; काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

 

​मां की डांट से क्षुब्ध होकर छड़वा डैम में कूदने पहुंची 20 वर्षीय युवती, पुलिस की सूझबूझ से बची जान; काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग जिले में पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक युवती की जान बच गई। सदर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती निधि कुमारी घरेलू विवाद में मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद गुस्से में घर से निकलकर सीधे छड़वा डैम में छलांग लगाने पहुंच गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवती को सकुशल बचा लिया।

Hazaribagh Sadar and Pelawal police safely rescued girl from Chhadwa Dam and conducted counseling


​सदर और पेलावल पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस सक्रिय हुई और पेलावल ओपी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर छड़वा डैम क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस जवानों ने ऐन वक्त पर डैम के पास पहुंचकर युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

​महिला पुलिस अधिकारी ने की काउंसलिंग

युवती को सुरक्षित बरामद करने के बाद थाना लाया गया, जहां वह काफी भावुक और मानसिक तनाव में थी। इसके बाद महिला पुलिस अवर निरीक्षक शाहिना परवीन और युवती की मां की उपस्थिति में उसकी विशेष काउंसलिंग कराई गई। पुलिस अधिकारी ने युवती को धैर्यपूर्वक समझाया कि जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव और परिजनों की डांट-फटकार उनके भले के लिए होती है, ऐसे में आत्मघाती कदम उठाना गलत है।

​राजी-खुशी परिजनों के साथ भेजा गया घर

काउंसलिंग के उपरांत युवती ने अपनी गलती का अहसास किया और भविष्य में कभी भी इस प्रकार का अनुचित व आत्मघाती कदम न उठाने का संकल्प लिया। इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए युवती को उसके भाई और मां के सकुशल जिम्मानामे पर सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की इस त्वरित सतर्कता, संवेदनशीलता और जीवन रक्षा के लिए आभार व्यक्त किया है।

हजारीबाग के आंगो थाना में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, डायल-112, डायन कुप्रथा और दहेज उन्मूलन पर ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

 

आंगो थाना में पुलिस-पब्लिक संवाद: डायल-112 की उपयोगिता, डायन कुप्रथा और दहेज कानूनों को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आंगो थाना परिसर में रविवार को आम ग्रामीण जनता के साथ आपसी परिचय एवं विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करना और उन्हें आपातकालीन पुलिस सेवाओं से जोड़ना था।

Ango police station in Hazaribagh organizing public awareness program on Dial 112 and legal provisions with DLSA

​डायल-112 की कार्यप्रणाली और उपयोग पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 'डायल-112' के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति—जैसे अपराध, दुर्घटना, आगजनी या चिकित्सीय आपातकाल—में डायल-112 पर कॉल करके त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे संकट के समय बिना किसी संकोच के इस नंबर का उपयोग करें।

​डायन और दहेज कुप्रथा के खिलाफ सख्त कानूनों से कराया अवगत

थाना परिसर में आयोजित बैठक में समाज में फैली कुप्रथाओं के उन्मूलन पर विशेष बल दिया गया। ग्रामीणों को डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया गया कि किसी को डायन करार देकर प्रताड़ित करना कानूनन संगीन अपराध है, जिसमें कठोर सजा का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, दहेज प्रथा के खिलाफ बने कड़े कानूनों और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए सामाजिक स्तर पर इन बुराइयों के बहिष्कार की अपील की गई।

​डीएलएसए ने दी निःशुल्क कानूनी सलाह

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के लीगल एडवाइजर भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं, विभिन्न दीवानी व फौजदारी कानूनों के प्रावधानों तथा विवादों के शांतिपूर्ण निपटारे के उपायों पर आवश्यक कानूनी सलाह और मार्गदर्शन प्रदान किया। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने कानून का पालन करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया।

: हजारीबाग के बड़कागांव में प्रिंस खान गैंग का शूटर संदीप मेहता गिरफ्तार, हथियार, जिंदा कारतूस और KSS पर्चा बरामद

बड़कागांव में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: प्रिंस खान गैंग का सक्रिय गुर्गा देसी पिस्टल और धमकी भरे पर्चे के साथ गिरफ्तार

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध गिरोह प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलांग बाकपंजा के घने जंगलों में छिपे गैंग के सक्रिय अपराधी संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, मोबाइल और 'प्रिंस खान KSS' लिखा धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है।

Hazaribagh police arrested Prince Khan gang criminal Sandeep Mehta in Barkagaon forest area

​गुप्त सूचना पर बनी विशेष छापेमारी टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गोपनीय सूचना मिली थी कि बड़कागांव के जंगलों में प्रिंस खान के गुर्गे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार सहित कई पुलिस बल शामिल थे।

​जंगल में घेराबंदी कर दबोचा गया अपराधी

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोयलांग बाकपंजा जंगल में निगरानी बढ़ाई। सड़क किनारे जंगल में एक टूटे हुए मिट्टी के मकान के पीछे तीन संदिग्ध बैठे नजर आए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य घने जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पकड़ा गया युवक बड़कागांव के तलसवार निवासी संदीप मेहता निकला।

​पूछताछ में उगले कई अहम राज

संदीप मेहता ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि फरार दोनों शूटरों को खुद गैंगस्टर प्रिंस खान ने हथियार और गोलियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भेजा था। वे तीनों मिलकर रंगदारी और दहशत फैलाने के लिए पर्चा छोड़ने की रणनीति बना रहे थे।

​संदीप ने पूर्व में की गई गोलीबारी की घटना का भी खुलासा किया। उसने बताया कि 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड (बुढ़ना घाटी) में प्रिंस खान के निर्देश पर अंकित कुमार पाण्डेय, कुणाल कुमार पाण्डेय (पतरातू) और कौशल पाण्डेय उर्फ ओमप्रकाश पाण्डेय के साथ मिलकर हाइवा गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

​बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

  • ​देसी पिस्टल: 01
  • ​जिंदा कारतूस: 06
  • ​प्रिंस खान KSS लिखा पर्चा: 02
  • ​मोबाइल फोन: 01

​पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है।

Hazaribagh Police Big Action: कुख्यात अंतरराज्यीय 'कोढ़ा गिरोह' का भंडाफोड़, 8 अपराधी गिरफ्तार | 100+ घटनाओं का खुलासा! 🚨🏍️

 

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय 'कोढ़ा गिरोह' का पर्दाफाश, 8 शातिर अपराधी गिरफ्तार; छीने गए सोने के जेवरात और 4 बाइक बरामद!

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष क्राइम ब्यूरो): हजारीबाग पुलिस ने शहर में छिनतई, लूट और डिक्की तोड़कर पैसे उड़ाने वाले कुख्यात अंतरराज्यीय 'कोढ़ा गिरोह' के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित हजारीबाग झील के पास से घेराबंदी कर कटिहार (बिहार) के जुराबगंज निवासी अपराधियों और चौपारण के लोकल शरणदाताओं सहित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीने गए लगभग 27 ग्राम सोने के आभूषण, चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, खुजली करने वाला केमिकल/पाउडर, 6 फर्जी नंबर प्लेट और 6 की-पैड मोबाइल बरामद किए हैं।

Hazaribagh police team with 8 arrested members of interstate Kodha gang and recovered gold, bikes

​झील रोड पर भाग रहे थे अपराधी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा:

  • ​गुप्त सूचना पर बनी विशेष एसआईटी: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 1 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व में छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले कोढ़ा गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य पुनः बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शहरी क्षेत्र में दाखिल हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ रूपक कुमार और डीएसपी सीसीआर अरमानुल हक के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों और सशस्त्र बलों की विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
  • ​झील के पास चेकिंग में धरे गए 4 बदमाश: लोहसिंघना थाना प्रभारी द्वारा हजारीबाग झील के समीप एंटी-क्राइम चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।
  • ​बिहार-झारखंड में 100 से अधिक वारदातों को दिया अंजाम: पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कटिहार के कुख्यात कोढ़ा गिरोह के सदस्य हैं। वे बैंकों, डाकघरों से पैसे निकालने वालों की रेकी कर, फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइकों से चेन छिनतई, डिक्की तोड़ना और खुजली पाउडर फेंककर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह ने बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

​चौपारण में था लोकल नेटवर्क, गैरेज में छिपाई जाती थीं चोरी की बाइकें:

​पूछताछ में खुलासा हुआ कि चौपारण थाना क्षेत्र के मरहेड़ी निवासी तीन सगे भाई—अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान इस गिरोह को स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स और शरण उपलब्ध कराते थे। चौपारण बस स्टैंड के पास इनका गैरेज है, जहां अपराध में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की बाइकें छिपाकर रखी जाती थीं। इसके एवज में तीनों भाइयों को छिनतई के सोने और नकदी का हिस्सा मिलता था। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर तीनों भाइयों को भी गिरफ्तार किया और इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। इसके अतिरिक्त गिरोह के एक अन्य सदस्य सावन कुमार को भी गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात बरामद किए गए।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​मिट्ठु यादव (41 वर्ष), पिता- स्व० श्यामलाल यादव, ग्राम- जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार) (पूर्व में पश्चिम बंगाल से शराब तस्करी में जेल जा चुका है)
  2. ​रितिक कुमार यादव (24 वर्ष), पिता- स्व० राजकुमार यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार)
  3. ​सन्नी कुमार (24 वर्ष), पिता- प्रकाश यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार) (पूर्व में बाइक चोरी में जेल जा चुका है)
  4. ​अमन यादव (32 वर्ष), पिता- राजेन्द्र यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार) (पूर्व में बाइक चोरी व छिनतई के 2 कांडों में जेल जा चुका है)
  5. ​सावन कुमार, पिता- पृथ्वी चंद यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार)
  6. ​अरशद खान, पिता- मो० करीम खान, ग्राम- मरहेड़ी, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग
  7. ​अजहर खान, पिता- मो० करीम खान, ग्राम- मरहेड़ी, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग
  8. ​अफसर खान, पिता- मो० करीम खान, ग्राम- मरहेड़ी, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग

​बरामद सामानों की विवरणी:

  • ​सोने के आभूषण: लगभग 27 ग्राम (छीने गए जेवरात)
  • ​चोरी की मोटरसाइकिलें: 04 (फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई)
  • ​खुजली करने वाला पदार्थ: 23 पुड़िया (टप्पेबाजी में प्रयुक्त)
  • ​फर्जी नंबर प्लेट: 06
  • ​की-पैड मोबाइल फोन: 06

​छापेमारी टीम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

​सदर एसडीपीओ रूपक कुमार, सीसीआर डीएसपी अरमानुल हक, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार, सअनि काशीनाथ सिंह, लोहसिंघना, कोर्रा व सदर थाना के पुअनि तथा तकनीकी शाखा व जिला सशस्त्र बल के जवान।

Hazaribagh Fake Truck Theft Case: इंश्योरेंस के चक्कर में मालिक ने ही रचा ट्रक चोरी का ड्रामा, पदमा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा! 🚨🚛

 

हजारीबाग के पदमा में इंश्योरेंस क्लेम हड़पने के लिए रची गई थी ट्रक चोरी की झूठी साजिश: पुलिस को गुमराह करने वाले मालिक समेत दो गिरफ्तार, दुमका से 12 चक्का ट्रक बरामद!

​पदमा / हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष क्राइम ब्यूरो): हजारीबाग जिले के पदमा ओ०पी० क्षेत्र में 12 चक्का ट्रक चोरी होने का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने और बीमा (इंश्योरेंस) की मोटी रकम हड़पने की रची गई गहरी साजिश का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में षड्यंत्रकारी ट्रक मालिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही पुलिस की गठित एसआईटी (SIT) ने चोरी दिखाया गया 12 चक्का ट्रक दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है।

: Hazaribagh Padma OP police team with arrested accused in fake truck theft case and recovered vehicle

​बीमा की रकम हड़पने के लिए रचा गया था षड्यंत्र:

  • ​ट्रक चोरी का दिया झूठा आवेदन: 1 सितंबर 2026 को ग्राम जीहु (पदमा) निवासी हरिहर प्रसाद मेहता (49 वर्ष) ने पदमा ओ०पी० में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि दाउजी नगर स्थित उसके घर के सामने से उसका 12 चक्का ट्रक (रजिस्ट्रेशन नं० JH02U-1555) चोरी हो गया है।
  • ​एसआईटी की जांच में खुला राज: मामले की गंभीरता को देखते हुए पदमा ओ०पी० प्रभारी पु०अ०नि० श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने जब दाउजी नगर और आसपास के इलाकों में तकनीकी व गुप्त जांच शुरू की, तो पूरे मामले की परतें खुल गईं।
  • ​₹2.90 लाख में बेचकर खाते में मंगाए पैसे: जांच में सामने आया कि ट्रक चोरी नहीं हुआ था, बल्कि ट्रक मालिक हरिहर प्रसाद मेहता ने चौपारण के कमलवार निवासी मो० माज उर्फ आर्यन खान (30 वर्ष) के साथ मिलकर पहले ही ट्रक का सौदा ₹2,90,000 में कर लिया था। पुलिस को चकमा देने के लिए यह राशि अपने दामाद के पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी।
  • ​दुमका से बरामद हुआ ट्रक: दोनों ने योजना बनाई थी कि ट्रक को गायब कर पुलिस में चोरी की फर्जी एफआईआर दर्ज कराएंगे और फिर बीमा कंपनी से इंश्योरेंस की रकम लेकर आपस में बांट लेंगे। पदमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से जब्त कर लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​हरिहर प्रसाद मेहता (उम्र 49 वर्ष), पिता- स्व० पियास महतो, ग्राम- जीहु, थाना- पदमा ओ०पी०, जिला- हजारीबाग।
  2. ​मो० माज उर्फ आर्यन खान (उम्र 30 वर्ष), पिता- अनवर हुसैन, ग्राम- कमलवार, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग।

​बरामदगी:

  • ​12 चक्का ट्रक (रजिस्ट्रेशन नं० JH02U-1555)
  • ​मोबाइल फोन (01)

​दर्ज प्राथमिकी: बरही (पदमा) थाना कांड सं० 309/2026, दिनांक 02/09/2026, धारा 229/217/248/61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)।

​एसआईटी टीम: पु०अ०नि० श्रवण कुमार (ओ०पी० प्रभारी), पु०अ०नि० राजेश कुमार हाजरा, पु०अ०नि० संदीप कुमार, पु०अ०नि० आलोक कुमार सोरेन एवं पदमा ओ०पी० रिजर्व गार्ड।

Hazaribagh Police Awareness: अमृतनगर हाई स्कूल में छात्रों को मिली नए कानून, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा की सीख! 🚨📚

 हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर अमृतनगर हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम: नए कानून, नशा मुक्ति, CEIR पोर्टल और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी!

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष ब्यूरो): हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतनगर हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम (Awareness Programme) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों, नशा के दुष्परिणामों, गुम या चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु संचालित पोर्टल (CEIR) तथा डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

Hazaribagh Muffasil police team conducting awareness programme on new laws and cyber security at Amritnagar High School

​जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

  • ​नए कानून (BNS) की जानकारी: पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता सहित नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों, नागरिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया।
  • ​नशा के विरुद्ध अभियान: युवाओं को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ या नशे की लत से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि भविष्य और करियर को भी अंधकारमय बना देता है।
  • ​CEIR पोर्टल का उपयोग: पुलिस टीम ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मोबाइल को कैसे ब्लॉक और ट्रैक कराया जा सकता है।
  • ​साइबर फ्रॉड से बचाव के टिप्स: सोशल मीडिया सुरक्षा, अनजान लिंक या ओटीपी (OTP) किसी से साझा न करने, फर्जी लॉटरी/कॉल से सावधान रहने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। 

बड़कागांव के गोंदलपुरा मुखिया के घर पर हमला: राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर आरोप, वासुदेव यादव ने डीसी और एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

 

Hazaribagh News: गोंदलपुरा मुखिया वासुदेव यादव के घर पर तोड़फोड़, मुखिया बोले- 'अडानी समर्थक बताकर छवि खराब कर रहे विरोधी, जान का खतरा'

हजारीबाग/बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर जान से मारने की नीयत से घर पर हमला कराने और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। मुखिया ने पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी उपायुक्त (DC) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को सौंपते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Gondalpura Mukhiya Vasudev Yadav demanding security from DC SP after house attack News Prahari

​हथियारों से लैस होकर घर पर तोड़फोड़ का आरोप

मुखिया वासुदेव यादव ने बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब 4 बजे विकास महतो, धर्मनाथ महतो, संदीप कुमार, पिंटू कुमार, कुलदीप कुमार समेत कई अन्य लोग हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे। हमलावरों ने घर के दरवाजे और खिड़कियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

​'अडानी समर्थक बताकर फैलाई जा रही है गलत अफवाह'

वासुदेव यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव जीतने के बाद से ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और ग्रामीणों को भड़का रहे हैं। विरोधियों द्वारा उन्हें 'अडानी कंपनी का समर्थक' बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है ताकि उनकी सामाजिक छवि खराब की जा सके। जब विरोधी राजनीतिक रूप से सफल नहीं हुए, तो उन्होंने हिंसक रास्ता अपना लिया। इसके अलावा उन्हें पंचायत के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को करने से भी रोका जा रहा है।

​लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य, डीसी-एसपी से कार्रवाई की मांग

मुखिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन डराने-धमकाने और हिंसा की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी चुनावों को देखते हुए उन पर फिर हमला हो सकता है। वासुदेव यादव ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Daru Police Action: दारू थाना क्षेत्र के इरगा में अवैध शराब पर पुलिस का छापा, 50 KG जावा महुआ नष्ट! 🚨🚫

 हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन: इरगा में 50 किलो जावा-महुआ नष्ट, ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक!

​दारू/हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष ब्यूरो)

हजारीबाग पुलिस द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत दारू थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत इरगा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने वाले ठिकानों को चिन्हित किया तथा मौके से करीब 50 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट (नष्ट) कर दिया।

Daru police destroying java mahua and conducting anti-drug awareness campaign in Irga

​शराब भट्ठियों पर कार्रवाई के साथ चलाया गया जन-जागरूकता अभियान:

  • ​धंधेबाजों को चिन्हित कर कार्रवाई: पुलिस ने इरगा में अवैध शराब चुलाई के कार्य में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
  • ​ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश: कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया।
  • ​नशा निर्माण और सेवन न करने की अपील: पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि नशा परिवार, समाज और स्वास्थ्य तीनों को बर्बाद करता है। लोगों से अपील की गई कि वे न तो स्वयं किसी प्रकार के मादक पदार्थ का निर्माण या सेवन करें और न ही अपने आस-पड़ोस में ऐसा होने दें। यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होती है, तो इसकी गुप्त सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Hazaribagh Theft Case Solved: पेलावल में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात, ₹55,750 कैश व बाइक बरामद 🚨💥

 

हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी: पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व नकदी बरामद!

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष क्राइम डेस्क):

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना क्षेत्र अंतर्गत रोमी पंचायत के छड़वा गांव में ताला तोड़कर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी (मुख्यालय) ज्ञान रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के जेवरात, ₹55,750 नकद, 5 घड़ियां, 5 मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

Hazaribagh Police with arrested thieves and recovered gold ornaments cash and bike

​घटना का विवरण व पुलिसिया कार्रवाई:

  • ​घटना: 23 अगस्त 2026 को छड़वा निवासी वादी प्रदीप राणा (पिता स्व. तुलसी राणा) ने कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
  • ​दर्ज कांड: पुलिस ने कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना कांड संख्या 131/26 (दिनांक 23.08.2026), धारा 331(3)/305/3(5) बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
  • ​त्वरित छापेमारी व गिरफ्तारी: गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मण्डई कला से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  • ​1. मो. महताब (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता- मो. कयूम, साकिन- मण्डई कला, थाना- लोहसिंघना, जिला- हजारीबाग।
  • ​2. मो. शमीर कुरैशी (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता- मो. शमीम, साकिन- मण्डई कला, थाना- लोहसिंघना, जिला- हजारीबाग।

​बरामद सामानों की सूची:

  • ​सोना व चांदी के आभूषण:
    • ​कान का सोने का टॉप (01 जोड़ा)
    • ​चांदी की पायल (01 जोड़ा)
    • ​सोने की अंगूठी (01 पीस)
    • ​सोने का मंगलसूत्र (01 पीस)
  • ​नकदी व अन्य सामान:
    • ​नकद राशि: ₹55,750/- (पचपन हजार सात सौ पचास रुपये)
    • ​घड़ियां: 05
    • ​मोबाइल फोन: 05
  • ​वारदात में प्रयुक्त वाहन:
    • ​TVS Motorcycle (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH02BG-7117)

​छापेमारी दल में शामिल अधिकारी व कर्मी:

डीएसपी (मुख्यालय) ज्ञान रंजन, पु०नि० सपन महथा (पेलावल अंचल), पु०अ०नि० बिट्टू रजक (प्रभारी पेलावल ओपी), पु०अ०नि० संजय खलखो, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा (हजारीबाग) एवं थाना सशस्त्र बल।

Hazaribagh Theft Case: पेलावल में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोर अरेस्ट, गहने, ₹55,750 कैश व बाइक बरामद 🚨💥

 

हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र में घर में चोरी का सफल उद्भेदन: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात, नकदी व चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद!

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष क्राइम डेस्क):

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़वा में ताला तोड़कर की गई भीषण चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) ज्ञान रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी गए सभी जेवरात, 55 हजार रुपये से अधिक नकदी, 5 घड़ियां, 5 मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

Hazaribagh Police with arrested thieves and recovered gold ornaments cash and bike

​घटना का विवरण व पुलिसिया कार्रवाई:

  • ​घटना: 23 अगस्त 2026 को छड़वा (पंचायत रोमी) निवासी वादी प्रदीप राणा (पिता स्व. तुलसी राणा) ने कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
  • ​कांड दर्ज: पुलिस ने कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना कांड संख्या 131/26 (दिनांक 23.08.2026), धारा 331(3)/305/3(5) बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया।
  • ​त्वरित छापेमारी: डीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पेलावल अंचल पुलिस निरीक्षक सपन महथा और पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार रजक सहित सशस्त्र बल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लोहसिंघना थाना क्षेत्र से दोनों को दबोच लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  • ​1. मो. महताब (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता- मो. कयूम, साकिन- मण्डई कला, थाना- लोहसिंघना, जिला- हजारीबाग।
  • ​2. मो. शमीर कुरैशी (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता- मो. शमीम, साकिन- मण्डई कला, थाना- लोहसिंघना, जिला- हजारीबाग।

​बरामद सामानों की सूची:

  • ​सोना व चांदी के आभूषण:
    • ​कान का सोने का टॉप (01 जोड़ा)
    • ​चांदी की पायल (01 जोड़ा)
    • ​सोने की अंगूठी (01 पीस)
    • ​सोने का मंगलसूत्र (01 पीस)
  • ​नकदी व अन्य उपकरण:
    • ​नकद राशि: ₹55,750/- (पचपन हजार सात सौ पचास रुपये)
    • ​घड़ियां: 05
    • ​मोबाइल फोन: 05
  • ​वारदात में प्रयुक्त वाहन:
    • ​TVS Motorcycle (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH02BG-7117)

​छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी:

डीएसपी (मुख्यालय) ज्ञान रंजन, पु०नि० सपन महथा (पेलावल अंचल), पु०अ०नि० बिट्टू रजक (प्रभारी पेलावल ओपी), पु०अ०नि० संजय खलखो, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा (हजारीबाग) एवं थाना सशस्त्र बल।

Hazaribagh Police: कटकमदाग और बरही में 'Run for Nashamukti', 500+ युवाओं ने निकाली बाइक रैली 🚨🏃‍♂️

 कटकमदाग और बरही में गूंजा 'रन फॉर नशामुक्ति': 500 से अधिक युवाओं ने बाइक रैली निकाल लिया नशा मुक्ति का संकल्प!

​कटकमदाग/बरही (न्यूज़ प्रहरी विशेष ब्यूरो):

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार रविवार, 23 अगस्त 2026 को जिले के कटकमदाग एवं बरही थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बरही के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में करीब 500 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Hazaribagh Police organizing Run for Nashamukti and bike rally in Barhi and Katkamdag

​युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए 'Run for Nashamukti' (दौड़) एवं भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।

हजारीबाग के कटकमदाग और बरही में नशा मुक्ति बाइक रैली में शामिल युवा व पुलिस पदाधिकारी

​कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:

  • ​500 युवाओं की भागीदारी: कटकमदाग और बरही के सैकड़ों युवाओं ने दौड़ व बाइक रैली में शामिल होकर नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ ली।
  • ​पुलिस-पब्लिक समन्वय: अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला करता है। अपराध नियंत्रण और स्वस्थ भविष्य के लिए युवाओं का जागरूक होना अनिवार्य है।
  • ​उपस्थित पदाधिकारी: कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी बरही, पुलिस निरीक्षक (बरही अंचल), थाना प्रभारी कटकमदाग सहित दोनों थानों के कई पुलिस अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Hazaribagh Police: बड़कागांव पहुंचे IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लंबित कांडों और NTPC सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश! 🚨⚖️

 

बड़कागांव में उत्तरी छोटानागपुर IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने की समीक्षा बैठक: लंबित कांडों के निष्पादन और NTPC व कोल माइंस सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश!

​बड़कागांव/हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष ब्यूरो):

उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो) के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने 21 अगस्त 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कार्यालय, बड़कागांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की और क्षेत्र के सभी लंबित कांडों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया।

North Chotanagpur IG Shailendra Kumar Sinha review meeting at Barkagaon SDPO office

​बैठक में विशेष रूप से बड़कागांव अनुमंडल अंतर्गत संचालित NTPC और उसकी सहयोगी कोल माइंस कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। आईजी ने खनन व ट्रांसपोर्टिंग कार्यों में किसी भी प्रकार के व्यवधान या आपराधिक हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बड़कागांव एसडीपीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक करते उत्तरी छोटानागपुर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा व एसपी अमन कुमार

​समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु:

  • ​लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन: अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थानों में दर्ज पुराने एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध और साक्ष्य-आधारित जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया।
  • ​NTPC व कोल माइंस की पुख्ता सुरक्षा: औद्योगिक व कोयला खनन क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों/लेवी गिरोहों पर नकेल कसने के लिए विशेष निगरानी के आदेश दिए गए।
  • ​विधि-व्यवस्था का जायजा: क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नियमित पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

​बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बड़कागांव, पुलिस निरीक्षक बड़कागांव सहित अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और कांडों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें: Hazaribagh Police Big Success: हजारीबाग में TPC एरिया कमांडर समेत 2 उग्रवादी गिरफ्तार, रेलवे साइडिंग आगजनी मामले में थे फरार

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972