-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

बड़कागांव के गोंदलपुरा मुखिया के घर पर हमला: राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर आरोप, वासुदेव यादव ने डीसी और एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव के घर पर जानलेवा हमला और तोड़फोड़। मुखिया ने डीसी व एसपी से सुरक्षा और जांच की मांग क
0

 

Hazaribagh News: गोंदलपुरा मुखिया वासुदेव यादव के घर पर तोड़फोड़, मुखिया बोले- 'अडानी समर्थक बताकर छवि खराब कर रहे विरोधी, जान का खतरा'

हजारीबाग/बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर जान से मारने की नीयत से घर पर हमला कराने और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। मुखिया ने पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी उपायुक्त (DC) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को सौंपते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Gondalpura Mukhiya Vasudev Yadav demanding security from DC SP after house attack News Prahari

हथियारों से लैस होकर घर पर तोड़फोड़ का आरोप

मुखिया वासुदेव यादव ने बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब 4 बजे विकास महतो, धर्मनाथ महतो, संदीप कुमार, पिंटू कुमार, कुलदीप कुमार समेत कई अन्य लोग हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे। हमलावरों ने घर के दरवाजे और खिड़कियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

'अडानी समर्थक बताकर फैलाई जा रही है गलत अफवाह'

वासुदेव यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव जीतने के बाद से ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और ग्रामीणों को भड़का रहे हैं। विरोधियों द्वारा उन्हें 'अडानी कंपनी का समर्थक' बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है ताकि उनकी सामाजिक छवि खराब की जा सके। जब विरोधी राजनीतिक रूप से सफल नहीं हुए, तो उन्होंने हिंसक रास्ता अपना लिया। इसके अलावा उन्हें पंचायत के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को करने से भी रोका जा रहा है।

लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य, डीसी-एसपी से कार्रवाई की मांग

मुखिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन डराने-धमकाने और हिंसा की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी चुनावों को देखते हुए उन पर फिर हमला हो सकता है। वासुदेव यादव ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972