-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में हजारीबाग में गरजी कांग्रेस: झंडा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में हजारीबाग कांग्रेस ने झंडा चौक पर केंद्र का पुतला फूंका व जोरदार धरना दिया।
0

हजारीबाग: राहुल गांधी पर प्राथमिकी के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जयप्रकाश भाई पटेल बोले- 'दबेगी नहीं विपक्ष की आवाज'

हजारीबाग: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड में दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने हजारीबाग में मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और लोकतंत्र की आवाज दबाने वाला बताते हुए शहर के ऐतिहासिक झंडा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

Hazaribagh District Congress Committee burning effigy of central government at Jhanda Chowk News Prahari

​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सामाजिक न्याय व संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ कृत्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास, कांग्रेस डरने वाली नहीं: जयप्रकाश भाई पटेल

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज के हक व सम्मान की आवाज उठा रहे हैं। सामाजिक न्याय के सवालों का जवाब प्राथमिकी दर्ज करके देना लोकतंत्र और संविधान के लिए बेहद चिंताजनक है।

​उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह प्राथमिकी पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस पार्टी ऐसी कार्रवाइयों से न तो डरेगी और न ही झुकेगी। राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रहे शामिल

इस विशाल विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, बिनोद सिंह, मीडिया विभाग अध्यक्ष निसार खान, डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम, राम सेवक सोनी, बाबर अंसारी, सलीम रजा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मनोज नारायण भगत, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972