-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

Hazaribagh Police Big Action: कुख्यात अंतरराज्यीय 'कोढ़ा गिरोह' का भंडाफोड़, 8 अपराधी गिरफ्तार | 100+ घटनाओं का खुलासा! 🚨🏍️

हजारीबाग पुलिस ने कोढ़ा गिरोह के 8 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। 27 ग्राम सोना, 4 बाइक, खुजली पाउडर व फर्जी नंबर प्लेट बरामद। 100+ वारदातों का खुल
0

 

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय 'कोढ़ा गिरोह' का पर्दाफाश, 8 शातिर अपराधी गिरफ्तार; छीने गए सोने के जेवरात और 4 बाइक बरामद!

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष क्राइम ब्यूरो): हजारीबाग पुलिस ने शहर में छिनतई, लूट और डिक्की तोड़कर पैसे उड़ाने वाले कुख्यात अंतरराज्यीय 'कोढ़ा गिरोह' के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित हजारीबाग झील के पास से घेराबंदी कर कटिहार (बिहार) के जुराबगंज निवासी अपराधियों और चौपारण के लोकल शरणदाताओं सहित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीने गए लगभग 27 ग्राम सोने के आभूषण, चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, खुजली करने वाला केमिकल/पाउडर, 6 फर्जी नंबर प्लेट और 6 की-पैड मोबाइल बरामद किए हैं।

Hazaribagh police team with 8 arrested members of interstate Kodha gang and recovered gold, bikes

झील रोड पर भाग रहे थे अपराधी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा:

  • गुप्त सूचना पर बनी विशेष एसआईटी: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 1 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व में छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले कोढ़ा गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य पुनः बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शहरी क्षेत्र में दाखिल हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ रूपक कुमार और डीएसपी सीसीआर अरमानुल हक के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों और सशस्त्र बलों की विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
  • झील के पास चेकिंग में धरे गए 4 बदमाश: लोहसिंघना थाना प्रभारी द्वारा हजारीबाग झील के समीप एंटी-क्राइम चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।
  • बिहार-झारखंड में 100 से अधिक वारदातों को दिया अंजाम: पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कटिहार के कुख्यात कोढ़ा गिरोह के सदस्य हैं। वे बैंकों, डाकघरों से पैसे निकालने वालों की रेकी कर, फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइकों से चेन छिनतई, डिक्की तोड़ना और खुजली पाउडर फेंककर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह ने बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

चौपारण में था लोकल नेटवर्क, गैरेज में छिपाई जाती थीं चोरी की बाइकें:

​पूछताछ में खुलासा हुआ कि चौपारण थाना क्षेत्र के मरहेड़ी निवासी तीन सगे भाई—अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान इस गिरोह को स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स और शरण उपलब्ध कराते थे। चौपारण बस स्टैंड के पास इनका गैरेज है, जहां अपराध में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की बाइकें छिपाकर रखी जाती थीं। इसके एवज में तीनों भाइयों को छिनतई के सोने और नकदी का हिस्सा मिलता था। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर तीनों भाइयों को भी गिरफ्तार किया और इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। इसके अतिरिक्त गिरोह के एक अन्य सदस्य सावन कुमार को भी गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. मिट्ठु यादव (41 वर्ष), पिता- स्व० श्यामलाल यादव, ग्राम- जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार) (पूर्व में पश्चिम बंगाल से शराब तस्करी में जेल जा चुका है)
  2. रितिक कुमार यादव (24 वर्ष), पिता- स्व० राजकुमार यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार)
  3. सन्नी कुमार (24 वर्ष), पिता- प्रकाश यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार) (पूर्व में बाइक चोरी में जेल जा चुका है)
  4. अमन यादव (32 वर्ष), पिता- राजेन्द्र यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार) (पूर्व में बाइक चोरी व छिनतई के 2 कांडों में जेल जा चुका है)
  5. सावन कुमार, पिता- पृथ्वी चंद यादव, ग्राम- नया टोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार)
  6. अरशद खान, पिता- मो० करीम खान, ग्राम- मरहेड़ी, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग
  7. अजहर खान, पिता- मो० करीम खान, ग्राम- मरहेड़ी, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग
  8. अफसर खान, पिता- मो० करीम खान, ग्राम- मरहेड़ी, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग

बरामद सामानों की विवरणी:

  • सोने के आभूषण: लगभग 27 ग्राम (छीने गए जेवरात)
  • चोरी की मोटरसाइकिलें: 04 (फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई)
  • खुजली करने वाला पदार्थ: 23 पुड़िया (टप्पेबाजी में प्रयुक्त)
  • फर्जी नंबर प्लेट: 06
  • की-पैड मोबाइल फोन: 06

छापेमारी टीम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

​सदर एसडीपीओ रूपक कुमार, सीसीआर डीएसपी अरमानुल हक, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार, सअनि काशीनाथ सिंह, लोहसिंघना, कोर्रा व सदर थाना के पुअनि तथा तकनीकी शाखा व जिला सशस्त्र बल के जवान।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972