-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

Hazaribagh Fake Truck Theft Case: इंश्योरेंस के चक्कर में मालिक ने ही रचा ट्रक चोरी का ड्रामा, पदमा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा! 🚨🚛

हजारीबाग पदमा ओ०पी० में इंश्योरेंस क्लेम के लिए ट्रक चोरी का झूठा केस दर्ज कराने वाले मालिक समेत 2 गिरफ्तार। दुमका से 12 चक्का ट्रक बरामद।
0

 

हजारीबाग के पदमा में इंश्योरेंस क्लेम हड़पने के लिए रची गई थी ट्रक चोरी की झूठी साजिश: पुलिस को गुमराह करने वाले मालिक समेत दो गिरफ्तार, दुमका से 12 चक्का ट्रक बरामद!

पदमा / हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी विशेष क्राइम ब्यूरो): हजारीबाग जिले के पदमा ओ०पी० क्षेत्र में 12 चक्का ट्रक चोरी होने का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने और बीमा (इंश्योरेंस) की मोटी रकम हड़पने की रची गई गहरी साजिश का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में षड्यंत्रकारी ट्रक मालिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही पुलिस की गठित एसआईटी (SIT) ने चोरी दिखाया गया 12 चक्का ट्रक दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है।

: Hazaribagh Padma OP police team with arrested accused in fake truck theft case and recovered vehicle

बीमा की रकम हड़पने के लिए रचा गया था षड्यंत्र:

  • ट्रक चोरी का दिया झूठा आवेदन: 1 सितंबर 2026 को ग्राम जीहु (पदमा) निवासी हरिहर प्रसाद मेहता (49 वर्ष) ने पदमा ओ०पी० में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि दाउजी नगर स्थित उसके घर के सामने से उसका 12 चक्का ट्रक (रजिस्ट्रेशन नं० JH02U-1555) चोरी हो गया है।
  • एसआईटी की जांच में खुला राज: मामले की गंभीरता को देखते हुए पदमा ओ०पी० प्रभारी पु०अ०नि० श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने जब दाउजी नगर और आसपास के इलाकों में तकनीकी व गुप्त जांच शुरू की, तो पूरे मामले की परतें खुल गईं।
  • ₹2.90 लाख में बेचकर खाते में मंगाए पैसे: जांच में सामने आया कि ट्रक चोरी नहीं हुआ था, बल्कि ट्रक मालिक हरिहर प्रसाद मेहता ने चौपारण के कमलवार निवासी मो० माज उर्फ आर्यन खान (30 वर्ष) के साथ मिलकर पहले ही ट्रक का सौदा ₹2,90,000 में कर लिया था। पुलिस को चकमा देने के लिए यह राशि अपने दामाद के पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी।
  • दुमका से बरामद हुआ ट्रक: दोनों ने योजना बनाई थी कि ट्रक को गायब कर पुलिस में चोरी की फर्जी एफआईआर दर्ज कराएंगे और फिर बीमा कंपनी से इंश्योरेंस की रकम लेकर आपस में बांट लेंगे। पदमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से जब्त कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. हरिहर प्रसाद मेहता (उम्र 49 वर्ष), पिता- स्व० पियास महतो, ग्राम- जीहु, थाना- पदमा ओ०पी०, जिला- हजारीबाग।
  2. मो० माज उर्फ आर्यन खान (उम्र 30 वर्ष), पिता- अनवर हुसैन, ग्राम- कमलवार, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग।

बरामदगी:

  • ​12 चक्का ट्रक (रजिस्ट्रेशन नं० JH02U-1555)
  • ​मोबाइल फोन (01)

दर्ज प्राथमिकी: बरही (पदमा) थाना कांड सं० 309/2026, दिनांक 02/09/2026, धारा 229/217/248/61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)।

एसआईटी टीम: पु०अ०नि० श्रवण कुमार (ओ०पी० प्रभारी), पु०अ०नि० राजेश कुमार हाजरा, पु०अ०नि० संदीप कुमार, पु०अ०नि० आलोक कुमार सोरेन एवं पदमा ओ०पी० रिजर्व गार्ड।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972