लावालौंग में घर से 1.485 किलो अफीम बरामद: महिला गिरफ्तार; एसपी को मिली गुप्त सूचना पर जोभी टोला के बेहराबाद में पुलिस की दबिश
राँची/लावालौंग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लावालौंग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जोभी टोला के बेहराबाद में छापेमारी कर एक घर से 1.485 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने मौके से पचिया देवी (50 वर्ष), पति भगवान गंझु को गिरफ्तार कर लिया है।
![]() |
| Lawalong police team with seized opium and arrested accused woman in Chatra |
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घर में अवैध रूप से अफीम का भंडारण कर रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में छापेमारी की, जहाँ से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने अग्रिम कानूनी अनुसंधान हेतु परिजन के पहचान संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
मामले के संबंध में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया कि अवैध अफीम के भंडारण और कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफीम की अवैध खेती, भंडारण या कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब बरामद अफीम के मुख्य स्रोत और इसके संभावित बैकवर्ड-फॉरवर्ड नेटवर्क की सघन जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें