होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Sandeep Mehta Arrested लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sandeep Mehta Arrested लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

: हजारीबाग के बड़कागांव में प्रिंस खान गैंग का शूटर संदीप मेहता गिरफ्तार, हथियार, जिंदा कारतूस और KSS पर्चा बरामद

बड़कागांव में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: प्रिंस खान गैंग का सक्रिय गुर्गा देसी पिस्टल और धमकी भरे पर्चे के साथ गिरफ्तार

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध गिरोह प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलांग बाकपंजा के घने जंगलों में छिपे गैंग के सक्रिय अपराधी संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, मोबाइल और 'प्रिंस खान KSS' लिखा धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है।

Hazaribagh police arrested Prince Khan gang criminal Sandeep Mehta in Barkagaon forest area

​गुप्त सूचना पर बनी विशेष छापेमारी टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गोपनीय सूचना मिली थी कि बड़कागांव के जंगलों में प्रिंस खान के गुर्गे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार सहित कई पुलिस बल शामिल थे।

​जंगल में घेराबंदी कर दबोचा गया अपराधी

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोयलांग बाकपंजा जंगल में निगरानी बढ़ाई। सड़क किनारे जंगल में एक टूटे हुए मिट्टी के मकान के पीछे तीन संदिग्ध बैठे नजर आए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य घने जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पकड़ा गया युवक बड़कागांव के तलसवार निवासी संदीप मेहता निकला।

​पूछताछ में उगले कई अहम राज

संदीप मेहता ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि फरार दोनों शूटरों को खुद गैंगस्टर प्रिंस खान ने हथियार और गोलियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भेजा था। वे तीनों मिलकर रंगदारी और दहशत फैलाने के लिए पर्चा छोड़ने की रणनीति बना रहे थे।

​संदीप ने पूर्व में की गई गोलीबारी की घटना का भी खुलासा किया। उसने बताया कि 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड (बुढ़ना घाटी) में प्रिंस खान के निर्देश पर अंकित कुमार पाण्डेय, कुणाल कुमार पाण्डेय (पतरातू) और कौशल पाण्डेय उर्फ ओमप्रकाश पाण्डेय के साथ मिलकर हाइवा गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

​बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

  • ​देसी पिस्टल: 01
  • ​जिंदा कारतूस: 06
  • ​प्रिंस खान KSS लिखा पर्चा: 02
  • ​मोबाइल फोन: 01

​पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972