होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
News Prahari News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
News Prahari News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग में मां की डांट से नाराज युवती छड़वा डैम में कूदने पहुंची, सदर व पेलावल पुलिस ने तत्परता से बचाई जान; काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

 

​मां की डांट से क्षुब्ध होकर छड़वा डैम में कूदने पहुंची 20 वर्षीय युवती, पुलिस की सूझबूझ से बची जान; काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग जिले में पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक युवती की जान बच गई। सदर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती निधि कुमारी घरेलू विवाद में मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद गुस्से में घर से निकलकर सीधे छड़वा डैम में छलांग लगाने पहुंच गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवती को सकुशल बचा लिया।

Hazaribagh Sadar and Pelawal police safely rescued girl from Chhadwa Dam and conducted counseling


​सदर और पेलावल पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस सक्रिय हुई और पेलावल ओपी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर छड़वा डैम क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस जवानों ने ऐन वक्त पर डैम के पास पहुंचकर युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

​महिला पुलिस अधिकारी ने की काउंसलिंग

युवती को सुरक्षित बरामद करने के बाद थाना लाया गया, जहां वह काफी भावुक और मानसिक तनाव में थी। इसके बाद महिला पुलिस अवर निरीक्षक शाहिना परवीन और युवती की मां की उपस्थिति में उसकी विशेष काउंसलिंग कराई गई। पुलिस अधिकारी ने युवती को धैर्यपूर्वक समझाया कि जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव और परिजनों की डांट-फटकार उनके भले के लिए होती है, ऐसे में आत्मघाती कदम उठाना गलत है।

​राजी-खुशी परिजनों के साथ भेजा गया घर

काउंसलिंग के उपरांत युवती ने अपनी गलती का अहसास किया और भविष्य में कभी भी इस प्रकार का अनुचित व आत्मघाती कदम न उठाने का संकल्प लिया। इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए युवती को उसके भाई और मां के सकुशल जिम्मानामे पर सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की इस त्वरित सतर्कता, संवेदनशीलता और जीवन रक्षा के लिए आभार व्यक्त किया है।

हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026: मतगणना के दिन शहर में रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक मैप

हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026: मतगणना के दिन शहर में रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक मैप

हजारीबाग मतगणना कल: इन रास्तों पर लगा पहरा, भारी वाहनों की एंट्री बंद; देखें प्रशासन की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

हजारीबाग: नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिनांक 27 फरवरी 2026 को बाजार समिति परिसर में होने वाली मतगणना के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, होमगार्ड चौक से सिन्दुर मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा!
"press Release"



शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए निर्देश:

बाहर से हजारीबाग शहर में आने वाले वाहनों के लिए नए मार्ग निर्धारित किए गए हैं। नगवां मोड से सुबह 06:00 बजे के बाद मालवाहक और बसों का प्रवेश निषेध रहेगा. बरही की ओर से आने वाली बसें सिंघानी मोड़ और चानो होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगी. वहीं, सिन्दुर मोड़ से बाजार समिति की ओर जाने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों को जेल मोड़ और झील रोड होकर डाइवर्ट किया गया है.
शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए रूट:

हजारीबाग शहरी क्षेत्र से बरही की ओर जाने वाले वाहनों को भी नए नियमों का पालन करना होगा। सुबह 06:00 बजे से डिस्ट्रिक मोड़ से भारी वाहनों का निकास बंद रहेगा. सभी बसें और चार पहिया वाहन अब पीटीसी चौक और कोरा होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे. छोटे वाहनों के लिए वीर कुवर सिंह चौक और बीसी आवास मोड़ से वैकल्पिक मार्ग (एस.पी. कोठी मोड़ और जेल मोड़) की व्यवस्था की गई है.

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इन वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972