हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से की थी पति की हत्या।
न्यूज प्रहरी (Newsprahari.in)
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर गिद्दी थाना क्षेत्र के मेन गेट गिद्दी 'ए' सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की सनसनीखेज हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया है. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
![]() |
| हजारीबाग में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी खौफनाक साजिश, गिरफ्तार |
प्रेम प्रसंग में रची गई थी खौफनाक साजिश:
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी (उम्र 23 वर्ष) अपनी जगह पर सीसीएल की नौकरी पाने और अपने प्रेमी (चचेरे भाई) कौशिक कुमार नोनिया से शादी करने की नीयत से साजिश रची थी. पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से सोते समय मंगलेश पाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पत्नी ने खुद के हाथ-पैर बांधने और मनगढ़ंत कहानी बताने का प्रयास किया था, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से सच सामने आ गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों और बरामदगी का विवरण:
- गिरफ्तार मुख्य आरोपी: सोनाली कुमारी (मृतक की पत्नी) और कौशिक कुमार नोनिया (प्रेमी), इसके अलावा एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिक) को भी पकड़ा गया है.
- बरामद सामान: पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार खून लगा राउली, चाकू, खून लगा पोछा, दो मोबाइल फोन, मृतक की पत्नी का जला हुआ मोबाइल अवशेष और अभियुक्तों के खून लगे कपड़े व चप्पल बरामद किए हैं.
गिद्दी थाना में मृतका की बहन के बयान पर कांड संख्या 35/2026, दिनांक 18/10/2026, धारा 103(1)/61(2)/238(3) B.N.S के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें