-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label Hazaribagh Crime. Show all posts
Showing posts with label Hazaribagh Crime. Show all posts

हजारीबाग: अवैध संबंधों के विरोध पर पति की हत्या की साजिश; पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से हमले का आरोप

हजारीबाग: अवैध संबंधों के विरोध पर पति की हत्या की साजिश; पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से हमले का आरोप

लोहसिंगना थाना क्षेत्र का मामला; गंभीर हालत में रिम्स रेफर, पति ने पत्नी और अज्ञात हमलावरों पर लगाया मिलीभगत का आरोप।

 नरेश सोनी प्रधान संपादक ।

हजारीबाग: जिले के लोहसिंघना/ पेलवल थाना क्षेत्र के नुरा (मंडई) में अवैध संबंधों के विरोध में एक पति की जान लेने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कामेश्वर यादव ने अपनी पत्नी जीतनी देवी और कुछ अज्ञात लोगों पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।

ghayal kameshwar yadav
 

अवैध संबंधों को लेकर था विवाद पीड़ित कामेश्वर यादव (पिता- कैला यादव), जो पुनाई , थाना दारू  का निवासी है, ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। पिछले 6 महीनों से इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर आपसी विवाद होता रहता था। कामेश्वर ने पूर्व में भी इस मामले को लेकर अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन उसे सुधारने के बजाय जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

sadar hospital me ilage krate

घर बुलाकर किया जानलेवा हमला घटना 28 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे की है। आरोप के अनुसार, पत्नी की मिलीभगत से अज्ञात हमलावरों ने कामेश्वर को घर बुलाया। वहाँ पूर्व नियोजित साजिश के तहत उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। कामेश्वर के अनुसार, हमलावरों ने उनकी छाती, नाभि और हाथ पर चाकू से कई वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

रिम्स रेफर, पुलिस जांच में जुटी हमले के बाद किसी तरह जान बचाकर कामेश्वर यादव स्थानीय थाना पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया है। फिलहाल पीड़ित की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की संभावना है।

हजारीबाग पुलिस का राहुल दुबे गैंग पर बड़ा प्रहार- उरीमारी गोलीकांड का सफल उद्भेदन, हथियारों के जखीरे के साथ 10 शूटर गिरफ्तार

 हजारीबाग पुलिस का राहुल दुबे गैंग पर बड़ा प्रहार- उरीमारी गोलीकांड का सफल उद्भेदन, हथियारों के जखीरे के साथ 10 शूटर गिरफ्तार


हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध और लेवी वसूलने वाले गिरोहों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के दस सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर न केवल उरीमारी में हुए गोलीकांड का पर्दाफाश किया है बल्कि क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को भी नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने पांच देसी पिस्टल, सत्रह जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं जो इनकी खतरनाक मंशा को जाहिर करने के लिए काफी हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को उरीमारी थाना क्षेत्र में दसई मांझी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में थी। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली थी। कांड के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। इसी बीच पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उरीमारी के बधरैया फुटबॉल मैदान के पास गिरोह का सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिवा अपने सहयोगियों के साथ हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन जवानों ने खदेड़कर दस लोगों को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि 31 दिसंबर को दसई मांझी के घर पर फायरिंग उन्होंने ही की थी। इसके अलावा उन्होंने 24 दिसंबर को सोनाराम मांझी की गाड़ी पर हुई फायरिंग में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अपराधियों ने बताया कि उन्होंने विस्थापित नेता गणेश गड्डू की गाड़ी समझकर गलती से सोनाराम मांझी की गाड़ी पर गोली चला दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज उर्फ शिवा, प्रीत कुमार, पीयूष कुमार सिंह, प्रेम कुमार, बादल, बिक्रम कुमार राम, मोहित सिंह, राजू कुमार, विशाल कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं। इनमें से शिवा और बिक्रम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी गोलीबारी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।

इस सफल ऑपरेशन में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी सोनू उरांव, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता सहित तकनीकी और नक्सल शाखा के कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में लेवी और रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाले गिरोहों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972