-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

कोलियरी राष्ट्रीयकरण के नायक थे पूर्व सीएम बिन्देश्वरी दुबे-जय प्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई 102वीं जयंती

0

 

कोलियरी राष्ट्रीयकरण के नायक थे पूर्व सीएम बिन्देश्वरी दुबे-


जय प्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई 102वीं जयंती

हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी और संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे की 102वीं जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने बिन्देश्वरी दुबे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिन्देश्वरी दुबे न केवल एक कुशल भारतीय राजनेता और प्रशासक थे, बल्कि एक जुझारू स्वतंत्रता सेनानी और मजदूरों की आवाज बुलंद करने वाले सशक्त श्रमिक नेता भी थे।

​जय प्रकाश भाई पटेल ने अपने संबोधन में विशेष रूप से रेखांकित किया कि देश की कोलियरीयों के राष्ट्रीयकरण में बिन्देश्वरी दुबे का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने बताया कि दुबे संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ केंद्र सरकार में कानून, न्याय, श्रम एवं रोजगार विभाग के मंत्री भी रहे। उनकी राजनीतिक सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे। सातवीं लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहने के अलावा वे छह बार विधानसभा के सदस्य चुने गए और कई बार संयुक्त बिहार तथा झारखंड सरकार के महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

​इस जयंती समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और अपने नेता को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जाविर, सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह और नगर अध्यक्ष परवेज अहमद शामिल थे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम रजा, मिथिलेश दुबे, जिला महासचिव दिलीप कुमार रवि, बाबर अंसारी, रघु जायसवाल, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, एनए चौधरी, निसार अहमद भोला, सैयद अशरफ अली, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, चन्द्र शेखर आजाद, उदय पाण्डेय, अर्जुन नायक, गिरजा शंकर, बालेश्वर सिंह, विवेक कुमार, मनोज पासवान, संतोष रजवार, छोटी राम, रंजीत यादव, अजित कुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह और मुगेश्वर प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972