Jharkhand State Swimming Championship: हजारीबाग के तैराकों ने रचा इतिहास, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान; बॉयेज ग्रुप-2 में बने ओवरऑल चैंपियन
हजारीबाग: राँची के खेलगाँव में आयोजित 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हजारीबाग के तैराकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। हजारीबाग जिले के 20 सदस्यीय तैराकी दल ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाते हुए कुल 46 पदक (20 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य) अपने नाम किए।
![]() |
| Hazaribagh swimming team members celebrating with 46 medals and trophies won at 16th Junior & Sub-Junior Jharkhand State Swimming Championship |
शानदार प्रदर्शन के बदौलत हजारीबाग की टीम बॉयेज ग्रुप-2 (Boys Group-2) में ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं अक्षय मिश्रा को ग्रुप-1 का इंडिविजुअल चैंपियन और निलेश कुमार को ग्रुप-4 की बेस्ट प्लेयर ट्रॉफी से नवाजा गया।
खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन एवं पदकों का ब्योरा
- अक्षय मिश्रा (ग्रुप-1 इंडिविजुअल चैंपियन): 50 मी, 100 मी एवं 200 मी ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मी बटरफ्लाई, 100 मी फ्रीस्टाइल, 4x100 मी फ्रीस्टाइल रिले और 4x50 मी मेडले रिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
- निलेश कुमार (ग्रुप-4 बेस्ट प्लेयर): 200 मी आईएम और 100 मी बटरफ्लाई में स्वर्ण; 200 मी फ्रीस्टाइल, 100 मी ब्रेस्टस्ट्रोक व 100 मी फ्रीस्टाइल में रजत तथा 4x50 मी मेडले रिले में कांस्य पदक जीता।
- पियूष राणा: 4x50 मी मेडले रिले और 4x100 मी फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण; 200 मी आईएम, 50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मी बटरफ्लाई, 100 मी ब्रेस्टस्ट्रोक व 200 मी ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए।
- निश्चय कुमार: 50 मी, 100 मी, 200 मी बैकस्ट्रोक और 4x50 मी मेडले रिले में स्वर्ण; 50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक व 200 मी आईएम में कांस्य पदक जीता।
- रूपम राज गुप्ता: 200 मी बटरफ्लाई, 4x50 मी मेडले रिले और 4x100 मी फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण; 50 मी बटरफ्लाई, 50 मी बैकस्ट्रोक व 800 मी फ्रीस्टाइल में रजत तथा 100 मी बटरफ्लाई में कांस्य पदक अपने नाम किया।
- मान आर्य: 50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण; 100 मी व 200 मी ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 200 मी बैकस्ट्रोक में रजत और 4x50 मी मेडले रिले में कांस्य पदक जीता।
- रुद्र प्रताप: 4x100 मी फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण, 50 मी फ्रीस्टाइल में रजत तथा 100 मी फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया।
- अर्चित रंजन: 200 मी बटरफ्लाई, 100 मी बटरफ्लाई और 4x50 मी मेडले रिले में कांस्य पदक जीते।
- शल्या राज: 200 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किए।
सांसद, विधायक और संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई, हजारीबाग की टीम जिला तैराकी संघ के सचिव
तैराकों की इस ऐतिहासिक सफलता पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, तैराकी संघ के संरक्षक विपिन कुमार सिंह, अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, बाबूलाल राम, बेंजामिन बारोई, रविंद्र कुमार, पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार, विकास कुमार, नीरज भंडारी, डॉ. जितेंद्र, अनिल पांडे, सत्यम कुमार और रविकांत समेत जिले के खेलप्रेमियों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments
Post a Comment