-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label Dehli News. Show all posts
Showing posts with label Dehli News. Show all posts

'सत्य की हुई जीत': कोर्ट ने खारिज किए शराब घोटाले के सभी आरोप, भावुक हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

"मोदी जी, सत्ता के लिए लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए" – भावुक केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए, अदालत ने कथित शराब घोटाले में लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने बेहद भावुक नजर आए और मनीष सिसोदिया को गले लगाकर रो पड़े।

"AAP NETA Arvind Kejriwal and Manish Sisodia Bhauk Pal"

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'शराब घोटाला-शराब घोटाला' का शोर मचाया जा रहा था, लेकिन आज न्यायालय ने सच्चाई को सबके सामने रख दिया है। उन्होंने कहा, "आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए हैं और सभी आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया है। हमें हमेशा से भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा था।"

"यह आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था"

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह गहरा षड्यंत्र रचा था। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे एक सिटिंग मुख्यमंत्री को उसके घर से घसीट कर जेल में डाल दिया गया और मनीष सिसोदिया को बिना किसी सबूत के 2 साल तक जेल में रखा गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि सत्ता की खातिर देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ इस तरह का खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और प्रदूषण जैसी कई ज्वलंत समस्याएं हैं, जिनका समाधान करने के लिए सत्ता का उपयोग किया जाना चाहिए, न कि विपक्ष को कुचलने के लिए।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972