-->
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

कटकमदाग में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फहराया तिरंगा

कटकमदाग में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फहराया तिरंगा

​हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत कुशुन्भा पंचायत के जमुआरी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कांग्रेस का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 140 वर्षों का सफर देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान को अक्षुण्ण रखने के लिए दिए गए बलिदानों का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने और देश की एकता को बनाए रखने के लिए सत्य के मार्ग पर चलने का कार्य किया है।

​मुन्ना सिंह ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आज जब संवैधानिक मूल्यों के सामने चुनौतियां खड़ी हैं, तब कांग्रेस का झंडा हमें साहस के साथ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने झारखंड सरकार में कांग्रेस की भागीदारी से पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे ग्रामीण स्वशासन को मजबूती मिली है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पार्टी जनता की आवाज बनकर न्याय और समानता के लिए हमेशा मैदान में रहेगी। इस गौरवशाली आयोजन में बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील ओझा, प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु समेत महेश धान, सुनीता भुईयां, भीम राम, बिरसा बारला, प्रकाश तिर्की, मानवेल मुण्डु, कमलेश्वर भुईयां, दिनेश यादव और विक्की कुमार धान जैसे कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972