-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

कुशवाहा समाज को एकजुट कर शिक्षा व राजनीति में सशक्त बनने का आह्वान।

0

 कुशवाहा समाज को एकजुट कर शिक्षा व राजनीति में सशक्त बनने का आह्वान।





हजारीबाग: संवाद सूत्र,जागरण हजारीबाग कुशवाहा युवा विकास मंच,हजारीबाग के तत्वावधान में वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन सदर प्रखंड के सिलवार स्थित मौसी बड़ी परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संरक्षक प्रशांत सिंह ने की, जबकि संचालन देवनारायण कुशवाहा ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष लालमन कुशवाहा, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, पिछड़ा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, प्रणव वर्मा, प्रशांत सिंहा, जिला परिषद सदस्य पदमा, बसंत नारायण मेहता, विनोद मेहता, पूर्वी जिला परिषद सदस्य इचाक रेणु देवी, देवी बटेश्वर मेहता, अशोक मेहता,अशोक कुशवाहा, अजीत देव ने किया।

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता का संबोधन

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज को एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में समाज की आबादी काफी अधिक है, इसके बावजूद अभी तक न सांसद है और न ही विधायक। यदि समाज संगठित होकर आगे बढ़े तो आने वाले समय में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समाज से निकलेंगे। उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का मूल आधार बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक और आर्थिक मजबूती हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक प्रशांत सिंह ने कहा कि सामाजिक एकता ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए समाज के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी कुशवाहा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेगा।


कुशवाहा युवा विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष लालमन कुशवाहा ने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज को संगठित करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करें और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।


गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज को आने वाले चुनावों में एकजुट होकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी होगी, ताकि समाज की आवाज सदन तक पहुंच सके।

कार्यक्रम की सफलता में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में जय नारायण प्रसाद कुशवाहा, देवनारायण प्रसाद कुशवाहा, विकास कुशवाहा, अभिनव कुमार,अंजलि, नीरज, अमरदीप कुशवाहा, उदय डांगी, अजीत कुशवाहा, सुनील तलवार, अशोक कुशवाहा, रेणु देवी, डॉ. संजय कुशवाहा, बसंत नारायण मेहता, प्रणव वर्मा, बालेश्वर प्रसाद, गौतम कुमार मेहता, मनोज कुमार कुशवाहा, मनोज रंजन, राजीव रंजन, अजीत मटुकधारी महतो, अशोक कुमार मेहता, ओमप्रकाश मेहता, महेश्वरी प्रसाद मेहता विनय कुशवाहा सहित समाज के कई लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972