हजारीबाग: विकसित भारत युवा संसद 2026 में आर्यन बादल ने मारी बाजी, युवाओं ने पेश किया विजन
हजारीबाग: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 'जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के युवाओं ने 'विकसित भारत' के संकल्प पर अपने ओजस्वी विचार साझा किए।
![]() |
गणमान्य अतिथियों ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जॉनी रुफीना तिर्की (समन्वयक, NSS, विनोबा भावे विश्वविद्यालय), विशिष्ट अतिथि विनय कुमार (प्राचार्य), शम्भू कुमार (महाविद्यालय सचिव) और रूद्र शेखर (युवा अधिकारी, माई भारत हजारीबाग) ने दीप प्रज्वलित कर और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
प्रतियोगिता के परिणाम: आर्यन, स्नेहा और साक्षी रहे अव्वल
भाषण प्रतियोगिता में हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की। निर्णायक मंडली के गहन मूल्यांकन के बाद परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: आर्यन बादल
द्वितीय स्थान: स्नेहा सिंह
तृतीय स्थान: साक्षी शर्मा
प्रतिष्ठित निर्णायक मंडली
प्रतियोगिता की पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पाँच सदस्यीय जूरी मौजूद थी, जिसमें शामिल थे:
डॉ. सरिता सिंह (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित)
डॉ. कृष्णा कुमारी (सहायक प्राध्यापक, संत कोलम्बस महाविद्यालय)
गणेश चंद्र राही (वरिष्ट पत्रकार)
कुंदन शशि शर्मा (शिक्षक, जी.एम. महाविद्यालय)
डॉ. अशोक राम (विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, संत कोलम्बस महाविद्यालय)
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
यह पूरा कार्यक्रम NSS जिला नोडल अधिकारी डॉ. उमेश ठाकुर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। मंच का सफल संचालन स्वयंसेवक महेश कुमार महतो और मेघा राज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल कुमार सिंह, सत्यम राज, नेहा कुमारी, और महाविद्यालय के शिक्षकों जैसे विनय कुमार मेहता, पूनम कुमारी और मनोज राणा का सराहनीय योगदान रहा।

No comments
Post a Comment