-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

"गरीब, लाचार बेटियों की शादी पर राजनीति करना मानसिक दिवालियापन": विरोधियों के दुष्प्रचार पर बिफरे सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का विरोधियों पर पलटवार- "गरीब बेटियों की शादी पर राजनीति करना मानसिक दिवालियापन है। मैं समाजसेवी नहीं, जनसेवक हूं।" पढ़ें
0



"गरीब, लाचार बेटियों की शादी पर राजनीति करना मानसिक दिवालियापन": विरोधियों के दुष्प्रचार पर बिफरे सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग:

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गरीब और बेसहारा बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का कड़ा प्रतिकार किया है। रविवार को विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद सेवा कार्यालय में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता में उन्होंने बड़कागांव क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना कोई गुनाह नहीं है।

"हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल।"

​सांसद ने दो टूक शब्दों में कहा, "मैं कोई समाजसेवी नहीं, बल्कि जनता का सेवक हूं। जनसेवक होने के नाते कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत कंपनियों से मदद की पहल करना मेरा नैतिक कर्तव्य है।"

उपहार और दहेज का अंतर समझें विरोधी

​हाल ही में रामगढ़ में 101 बेसहारा बेटियों की शादी के पुनीत कार्य का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि इसके लिए उन्होंने विभिन्न कंपनियों से CSR मद के तहत सहयोग मांगा था। इस पहल में समाज के कई वर्गों ने स्वेच्छा से योगदान दिया।

​उन्होंने विरोधियों की कुत्सित मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि एक आरटीआई (RTI) के तहत मांगी गई सूचना को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है, जो महज सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा है। सांसद ने स्पष्ट किया कि बेटियों को विदाई में दिए गए उपहारों को 'दहेज' का नाम देना अनुचित है। दहेज मांगना अपराध है, जबकि स्वेच्छा से उपहार देना सामाजिक परंपरा और स्नेह का प्रतीक है।

15 सालों तक ठगने वालों को जनता नकार चुकी है

​बड़कागांव में दो पीढ़ियों से काबिज राजनीतिक परिवार पर सीधा निशाना साधते हुए मनीष जायसवाल ने कहा कि जिन्होंने सिर्फ अपने निजी स्वार्थों के लिए रैयतों के आंदोलन को बरगलाया, वे आज सामाजिक कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जनता सब जानती है। 15 सालों तक आपने क्षेत्र की जनता को ठगा है, लेकिन अब जनता समझदार हो गई है और आपके झांसे में नहीं आने वाली।"

17 वर्षों के अथक सेवा कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

​प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने पिछले 17 वर्षों में किए गए जनहितकारी कार्यों और पारदर्शी कार्यप्रणाली का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्षों में CSR के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लगभग 35 पत्र विभिन्न कंपनियों को लिखे गए, जिन पर त्वरित कार्रवाई भी हुई।

CSR के तहत हुए प्रमुख विकासात्मक कार्य:

  • ONGC लिमिटेड: रामगढ़ और चौपारण में कुल 118 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन। चुरचू प्रखंड में 167 स्ट्रीट लाइट का कार्य पूर्ण।
  • गेल (GAIL) इंडिया: दुलमी रामगढ़ में 450 महिलाओं को पोषण किट वितरण और 25 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का कार्य प्रगति पर।
  • CMPDIL: दारू प्रखंड की सभी पंचायतों में 193 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।
  • कोल इंडिया लिमिटेड: विष्णुगढ़ प्रखंड में 42 सोलर मिनी मास्ट लाइट की स्थापना।
  • अन्य पहल: नुमलीगढ़ रिफाइनरी द्वारा स्पोर्ट्स किट वितरण, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा पदमा में मिनी मास्ट लाइट, और बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से चौपारण में स्मार्ट क्लासेस की स्थापना।

​सांसद ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, महिला सशक्तिकरण और ऊर्जा के क्षेत्र में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए वे आगे भी कंपनियों से CSR के तहत सहयोग की अपील करते रहेंगे।

प्रेस वार्ता में इनकी रही उपस्थिति

​इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव की सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, शिवशंकर कुमार मेहता, विजय यादव, महेंद्र सिंह, प्रकाश गुप्ता, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972