-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग निकाय चुनाव: महापौर प्रत्याशी विकास राणा ने झोंकी ताकत, जनसंपर्क अभियान में मिला अपार जनसमर्थन

हजारीबाग नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी विकास राणा ने अपना डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित
0

हजारीबाग निकाय चुनाव: महापौर प्रत्याशी विकास राणा ने झोंकी ताकत, जनसंपर्क अभियान में मिला अपार जनसमर्थन

हजारीबाग नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अब अपने चरम पर पहुंचने लगी हैं। चुनावी मैदान में उतरे सभी उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और इसी कड़ी में महापौर पद के दावेदार विकास राणा ने भी अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है।

"जनसंपर्क अभियान में मिला अपार जनसमर्थन"


उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आगामी चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

अपने इस व्यापक डोर-टू-डोर अभियान के तहत उन्होंने कोर्रा, देवांगना, जबरा, दीपूगढ़ा और कानी बाजार सहित कई प्रमुख मोहल्लों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया, महिलाओं की समस्याएं सुनीं और युवाओं के साथ शहर के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। स्थानीय निवासियों ने भी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और अपने-अपने क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

मतदाताओं को संबोधित करते हुए विकास राणा ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य हजारीबाग को एक स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति, जर्जर सड़कों की मरम्मत, हर गली में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और एक भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर का समग्र विकास ही उनका एकमात्र संकल्प है।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके समर्थकों का भारी हुजूम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा था। समर्थकों ने उनके नाम और काम को लेकर जमकर उत्साहवर्धक नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल चुनावी रंग में रंग गया। उनके समर्थकों का स्पष्ट मानना है कि विकास राणा की सोच शहर के हर वार्ड का समान रूप से विकास करने की है। इस मौके पर आनंद कुमार सिंह, राजू गिरी, सतीश दास, मनोज चंद्रा और मोहन शुक्ला सहित बड़ी तादाद में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972