-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग: झंडा चौक पर भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का लगाया गंभीर आरोप

0

हजारीबाग: झंडा चौक पर भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का लगाया गंभीर आरोप

हजारीबाग: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसी कड़ी में सोमवार, 9 मार्च 2026 को हजारीबाग के ऐतिहासिक झंडा चौक पर भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

हजारीबाग के झंडा चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध जताते भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता।

इस विरोध-प्रदर्शन का आयोजन भाजपा जिला इकाई के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

पुतला दहन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 7 मार्च 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी क्षेत्र में आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाली सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में कई विदेशी मेहमान भी मौजूद थे।

सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवैधानिक प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा, "ऐन मौके पर कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया। जिस नई जगह पर कार्यक्रम आवंटित किया गया, वहां चारों तरफ कचरे का अंबार था और भारी गंदगी थी। यहां तक कि शौचालयों में पानी तक की व्यवस्था नहीं थी।"

'यह पूरे जनजातीय समाज और महिलाओं का अपमान है'

भाजपा नेताओं ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठीं मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह का कृत्य सीधे तौर पर संविधान की धज्जियां उड़ाने जैसा है। जिला अध्यक्ष ने कहा, "देश के सर्वोच्च पद पर आसीन एक जनजातीय समाज की महिला का यह अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और संपूर्ण जनजातीय समाज का अपमान है। जनजातीय समाज इसके लिए ममता बनर्जी को कभी माफ नहीं करेगा।"

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

भाजपा जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, जिला महामंत्री सुनील मेहता, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, आनंद देव, जय नारायण प्रसाद, कुंवर मनोज सिंह, जितेंद्र जैन, सुबोध सिंहा, नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा, सुमन सिंहा, ऋषि शर्मा, राजेश चंद्रवंशी, तरुण कसेरा, सुचित कुमार, निरंजन कुमार, संदीप मुंडा, दिलीप प्रसाद, पूनम कसेरा, नरेश ठाकुर, आदित्य शरद, दीपेश कसेरा, रामाशंकर प्रसाद, मुकेश कुमार, विवेक सिंह और श्याम किशोर सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


https://www.newsprahari.in/2026/02/nagar-nigam-chunav-ulti-ginti-suru.html


https://www.newsprahari.in/2026/03/hazaribagh-bjp-pandit-deendayal-upadhyay-prashikshan-yojana-meeting-2026.html

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972