-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Jharkhand BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jharkhand BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग: झंडा चौक पर भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का लगाया गंभीर आरोप

हजारीबाग: झंडा चौक पर भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का लगाया गंभीर आरोप

हजारीबाग: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसी कड़ी में सोमवार, 9 मार्च 2026 को हजारीबाग के ऐतिहासिक झंडा चौक पर भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

हजारीबाग के झंडा चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध जताते भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता।

इस विरोध-प्रदर्शन का आयोजन भाजपा जिला इकाई के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

पुतला दहन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 7 मार्च 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी क्षेत्र में आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाली सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में कई विदेशी मेहमान भी मौजूद थे।

सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवैधानिक प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा, "ऐन मौके पर कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया। जिस नई जगह पर कार्यक्रम आवंटित किया गया, वहां चारों तरफ कचरे का अंबार था और भारी गंदगी थी। यहां तक कि शौचालयों में पानी तक की व्यवस्था नहीं थी।"

'यह पूरे जनजातीय समाज और महिलाओं का अपमान है'

भाजपा नेताओं ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठीं मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह का कृत्य सीधे तौर पर संविधान की धज्जियां उड़ाने जैसा है। जिला अध्यक्ष ने कहा, "देश के सर्वोच्च पद पर आसीन एक जनजातीय समाज की महिला का यह अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और संपूर्ण जनजातीय समाज का अपमान है। जनजातीय समाज इसके लिए ममता बनर्जी को कभी माफ नहीं करेगा।"

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

भाजपा जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, जिला महामंत्री सुनील मेहता, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, आनंद देव, जय नारायण प्रसाद, कुंवर मनोज सिंह, जितेंद्र जैन, सुबोध सिंहा, नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा, सुमन सिंहा, ऋषि शर्मा, राजेश चंद्रवंशी, तरुण कसेरा, सुचित कुमार, निरंजन कुमार, संदीप मुंडा, दिलीप प्रसाद, पूनम कसेरा, नरेश ठाकुर, आदित्य शरद, दीपेश कसेरा, रामाशंकर प्रसाद, मुकेश कुमार, विवेक सिंह और श्याम किशोर सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


https://www.newsprahari.in/2026/02/nagar-nigam-chunav-ulti-ginti-suru.html


https://www.newsprahari.in/2026/03/hazaribagh-bjp-pandit-deendayal-upadhyay-prashikshan-yojana-meeting-2026.html

Hazaribagh: भाजपा का एक दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग' संपन्न, कार्यकर्ताओं को दिया गया वैचारिक और संगठनात्मक मंत्र

Hazaribagh: भाजपा का एक दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग' संपन्न, कार्यकर्ताओं को दिया गया वैचारिक और संगठनात्मक मंत्र

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जिला हजारीबाग के तत्वावधान में शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण योजना' के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

"हजारीबाग के पैराडाइज रिसोर्ट में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला' का शुभारंभ करते और उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।"


शहर के पैराडाइज रिसोर्ट में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विनय जायसवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और वैचारिक अधिष्ठान से अवगत कराया।

महापुरुषों को नमन और वंदे मातरम से हुई शुरुआत
कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक 'वंदे मातरम' गान के साथ किया गया। मंच संचालन जिला कार्यक्रम संयोजक सह जिला महामंत्री सुमन कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों और विषय-वस्तु पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक और सांगठनिक कार्यक्रम: विनय जायसवाल

अपने मुख्य संबोधन में प्रशिक्षक व वक्ता विनय जायसवाल ने कहा कि "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण वैचारिक और संगठनात्मक कार्यक्रम है।" उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य एकात्म मानववाद, राष्ट्र सेवा और सांगठनिक अनुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

कार्यक्रम को हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, वरिष्ठ नेता अशोक यादव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.पी. ओझा ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

प्रशिक्षण कार्यशाला के 7 मुख्य बिंदु: कार्यशाला के दौरान मुख्य रूप से 7 प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा की गई, जो इस प्रकार हैं:

वैचारिक अधिष्ठान
भाजपा का इतिहास एवं विकास
कार्यकर्ता का विस्तार एवं हमारी दृष्टि
कार्य पद्धति
सरकारों की उपलब्धियां
सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिभा दर्शन

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस एक दिवसीय कार्यशाला में हजारीबाग जिले के सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल संयोजक टोली के सदस्य मौजूद रहे। मुख्य रूप से सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह राठौड़, अभिमन्यु प्रसाद, गणेश यादव, चंद्रनाथ भाई पटेल, सुनील मेहता, रमेश ठाकुर, रेणुका साहू, दामोदर सिंह, कुणाल किशोर दुबे, अरविंद सिकरवार, टोनी जैन, मनमीत अकेला, इंद्र नारायण कुशवाहा, महेंद्र बिहारी, तनवीर अहमद और अजीत चंद्रवंशी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।


© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972