होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n

हजारीबाग नगर निगम की अवैध वाटर कनेक्शन पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': पाइपलाइन में मोटर लगाई तो खैर नहीं, जब्त होगी मशीन और लगेगा ₹10,000 तक जुर्माना

0

हजारीबाग नगर निगम की अवैध वाटर कनेक्शन पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': पाइपलाइन में मोटर लगाई तो खैर नहीं, जब्त होगी मशीन और लगेगा ₹10,000 तक जुर्माना

सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे ने गठित की विशेष छापेमारी टीम; शहरवासियों को चेतावनी— अवैध कनेक्शनों को जल्द कराएं वैध, वरना होगी कानूनी कार्रवाई।

हजारीबाग। शहर में भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति को सुव्यवस्थित करने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए हजारीबाग नगर निगम अब 'एक्शन मोड' में आ गया है। गुरुवार (7 मई) को सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।

Nagar Aukt Hazaribagh 

विशेष टीम करेगी छापेमारी, जब्त होगी मोटर

सहायक नगर आयुक्त ने बैठक में पाया कि शहर के कई घरों में बिना अनुमति के अवैध कनेक्शन लिए गए हैं। इसके लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर अवैध कनेक्शनों को चिन्हित करेगी। नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि:

जलापूर्ति पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचने वालों की मोटर तत्काल जब्त कर ली जाएगी।

दोषियों से ₹4,000 से लेकर ₹10,000 तक का आर्थिक दंड वसूला जाएगा।

अवैध कनेक्शन धारकों को नियमानुसार अपने कनेक्शन वैध कराने का मौका दिया जाएगा, अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा।

जलापूर्ति और चापानल मरम्मती की स्थिति

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में छड़वा डैम और झील स्थित WTP (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट) के माध्यम से शहर में नियमित आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त:

निगम क्षेत्र के 1001 चापानलों की देखरेख के लिए दो टीमें सक्रिय हैं, जो प्रतिदिन 8-10 चापानल ठीक कर रही हैं।

जहाँ पाइपलाइन की पहुंच नहीं है, वहाँ निगम के 25 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक श्री प्रीतम सिंह, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट श्री अरुण कुमार बाउरी एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972