हजारीबाग को 'पर्यटन हब' बनाने के लिए विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में घेरा विभाग; छड़वा डैम में बोटिंग और कनहरी में रिसोर्ट की उठी मांग
विधानसभा की पर्यटन विकास समिति की बैठक में गूंजा हजारीबाग की झील और सिलवार जगन्नाथ धाम का मुद्दा; पेयजल योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर भी मांगा जवाब।
रांची/हजारीबाग। झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिले की उपेक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हजारीबाग में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण विकास की गति धीमी है। बैठक की अध्यक्षता ईचागढ़ विधायक साबिता महतो ने की।
![]() |
| Vindhya Pradeep Prasad. |
पर्यटन स्थलों के लिए 'मास्टर प्लान' की मांग
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिले के प्रमुख स्थलों को लेकर विभाग से जवाब तलब किया:
छड़वा डैम: डैम में पर्यटकों के लिए नौकायन (बोटिंग) की स्थाई व्यवस्था, गोताखोरों की नियुक्ति और मां काली मंदिर क्षेत्र के जीर्णोद्धार की मांग की गई।
कनहरी और झील: कनहरी क्षेत्र में भव्य रिसोर्ट निर्माण और हजारीबाग झील के सौंदर्यीकरण, वॉकिंग ट्रैक, आधुनिक लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
धार्मिक पर्यटन: सिलवार स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ धाम मंदिर को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।
निर्मल महतो पार्क: पार्क में बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई।
पेयजल योजनाओं पर कड़ा रुख
पर्यटन के साथ-साथ विधायक ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने वर्ष 2024 से 2026 तक संचालित योजनाओं, आवंटित राशि और वर्तमान प्रगति का ब्यौरा मांगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
युवा और खेल विकास पर चर्चा
बैठक में राज्य में फिल्म सिटी, इको-टूरिज्म और प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप व रोजगार देने की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। प्रदीप प्रसाद ने पारदर्शिता लाने और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
इस उच्च स्तरीय बैठक में बेरमो विधायक अनूप सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, पाकुड़ विधायक निषाद आलम सहित पर्यटन और पेयजल विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित


No comments
Post a Comment