-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग पुलिस की 'रफ़्तार' पर अब नहीं लगेगा ब्रेक: बेड़े में शामिल हुईं 42 नई मोटरसाइकिलें, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर थानों में किया रवाना

0

हजारीबाग पुलिस की 'रफ़्तार' पर अब नहीं लगेगा ब्रेक: बेड़े में शामिल हुईं 42 नई मोटरसाइकिलें, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर थानों में किया रवाना

जिले के पास अब कुल 92 नई मोटरसाइकिलों की ताकत; शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अपराधियों और नशा तस्करों पर होगी पैनी नजर।

हजारीबाग। जिले की विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर त्वरित नकेल कसने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस के बेड़े में शुक्रवार को 42 नई मोटरसाइकिलें शामिल की गईं। पुलिस केंद्र हजारीबाग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
Ab Jile Me 92 motercycle ki takat milegi dekhne ko

24 ghante alert.

Aman Kumar Sp ki pahal

अपराध और नशे के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस'


इन मोटरसाइकिलों का मुख्य उपयोग शहर के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने के लिए किया जाएगा। एसपी अमन कुमार ने बताया कि इन वाहनों की मदद से अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को और गति मिलेगी। अब संकरी गलियों और कठिन रास्तों पर भी पुलिस की पहुंच आसान और तेज होगी।

बेड़े में बढ़ी पुलिस की ताकत


उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची द्वारा हाल ही में ये 42 मोटरसाइकिलें भेजी गई हैं। इससे पूर्व भी मुख्यालय द्वारा हजारीबाग जिले को 50 नई मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई थीं। अब कुल 92 नई मोटरसाइकिलों के साथ हजारीबाग पुलिस की गश्ती टीम पहले से कहीं अधिक प्रभावी और सक्रिय नजर आएगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद


इस अवसर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अमित आनंद, पुलिस उपाधीक्षक (CCR) मनोज कुमार सिंह और पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर कुमार देवव्रत सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972