-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

ऐसी नर्स तो हर गाँव में हो! ANM के तबादले के विरोध में उमड़ा जनसैलाब; ग्रामीणों और सहिया बहनों ने सांसद मनीष जायसवाल से कहा— 'हमारी नर्स का ट्रांसफर रोकें'

पलाण्डु में पदस्थापित ANM प्रमिला सिन्हा के तबादले को रुकवाने के लिए ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल से गुहार लगाई। ग्रामीण उनकी 24 घंटे की सेवा से
0

ऐसी नर्स तो हर गाँव में हो! ANM के तबादले के विरोध में उमड़ा जनसैलाब; ग्रामीणों और सहिया बहनों ने सांसद मनीष जायसवाल से कहा— 'हमारी नर्स का ट्रांसफर रोकें'

पलाण्डु की ANM कुमारी प्रमिला सिन्हा के समर्पण की कायल हुई जनता; 24 घंटे सेवा देने वाली स्वास्थ्य कर्मी के समर्थन में सांसद कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण।

हजारीबाग। आमतौर पर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शिकायतें पहुंचती हैं, लेकिन हजारीबाग के बड़कागाँव प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत में मामला बिल्कुल उलट है। यहाँ पलाण्डु गाँव के ग्रामीणों और सहिया बहनों ने अपनी स्थानीय एएनएम (ANM) कुमारी प्रमिला सिन्हा के प्रति अपार प्रेम और सम्मान जताते हुए उनके संभावित तबादले को रुकवाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और सहिया साथी हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय पहुंचे और एक भावुक मांग पत्र सौंपा।
Sansad Manish Jaiswal se mile gramin


ड्यूटी 6 घंटे, सेवा 24 घंटे


सांसद को दी गई जानकारी में ग्रामीणों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पलाण्डु में पदस्थापित कुमारी प्रमिला सिन्हा का कार्य क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकारी नियम के अनुसार ड्यूटी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक है, लेकिन प्रमिला सिन्हा ने कभी समय की परवाह नहीं की। वे आधी रात को भी आपात स्थिति में ग्रामीणों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उनके इसी समर्पण के कारण पूरा क्षेत्र उनके कार्य से संतुष्ट है।

स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ने की चिंता


ग्रामीणों ने सांसद से स्पष्ट कहा कि प्रमिला सिन्हा के खिलाफ किसी को कोई शिकायत नहीं है। यदि उनका स्थानांतरण किया जाता है, तो तलसवार पंचायत सहित बिरहोर बहुल गाँव सतबहिया की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है।

सांसद ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा


ग्रामीणों और सहियाओं की भावनाओं को गंभीरता से सुनते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस मामले पर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से बात करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा नेता जयनारायण मेहता, पारसनाथ महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972