-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा: डेढ़ दर्जन विशिष्टजनों के घर पहुंचकर शुरू किया विशेष प्रवास कार्यक्रम, कई योजनाओं का किया शिलान्यास

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने शुरू किया प्रवास कार्यक्रम। गांवों का तूफानी दौरा कर कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास।
0

 

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा: डेढ़ दर्जन विशिष्टजनों के घर पहुंचकर शुरू किया विशेष प्रवास कार्यक्रम, कई योजनाओं का किया शिलान्यास

"सदर विधानसभा के एक दर्जन से अधिक गांवों का अहले सुबह से देर रात तक दौरा; सांसद ने कहा- मोदी सरकार के 12 वर्ष देश के नवनिर्माण, अंत्योदय और वैश्विक गौरव का स्वर्णिम काल"— विशेष राजनीतिक रिपोर्ट

राजनीतिक ब्यूरो, हजारीबाग:

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने और उनके सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के तहत हजारीबाग में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार से क्षेत्र में अपने विशेष 'प्रवास कार्यक्रम' का शंखनाद कर दिया है। इस सघन जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की राष्ट्रहित की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पूर्वी, सदर पश्चिम और पूर्वी मंडल के विभिन्न वार्डों व एक दर्जन से अधिक गांवों का अहले सुबह से लेकर देर रात तक तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डेढ़ दर्जन से अधिक विशिष्ट जनों के आवास पर जाकर सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

Hazaribagh MP Manish Jaiswal Pravas Karyakram

मोदी सरकार का कार्यकाल अंत्योदय को समर्पित, जनता का स्नेह हमारी असली ताकत: मनीष जायसवाल

प्रबुद्ध जनों और आम जनता से सीधा संवाद करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का यह ऐतिहासिक कार्यकाल देश के बुनियादी नवनिर्माण, अंत्योदय (गरीब कल्याण) और वैश्विक मंच पर भारत के गौरव का स्वर्णिम काल रहा है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में लिए गए साहसिक निर्णयों और जनहितकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर में क्रांतिकारी व सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना और देशहित की नीतियों से हर नागरिक को जोड़ना हम सभी का परम दायित्व है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता का यही अपार स्नेह और प्रबुद्ध जनों के साथ यह सीधा संवाद ही क्षेत्र के विकास की गति को निरंतर बनाए रखने की हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Hazaribagh MP Manish Jaiswal Pravas Karyakram

दीपूगढ़ा में नाली निर्माण और सिंघानी में सांस्कृतिक भवन का किया शिलान्यास

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने इस व्यस्त प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित दीपूगढ़ा में डीएमएफटी (DMFT) मद से बनने वाली नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ की। इसके बाद उन्होंने नगर पूर्वी क्षेत्र के भाजपा मंडल मीडिया प्रतिनिधि श्रेष्ठ उपाध्याय के आवासीय परिसर में स्थानीय विशिष्टजनों के साथ एक आवश्यक बैठक की। तत्पश्चात, उन्होंने सदर प्रखंड के सिंघानी में सांसद मद की 5 लाख रुपए की राशि से बनने वाले बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक भवन का विधिवत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

सदर प्रखंड के डेढ़ दर्जन गांवों में दिग्गजों के घर पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद मनीष जायसवाल सदर प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय गणमान्य और विशिष्ट जनों के आवास पर जाकर आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात की। वे जगदीशपुर में उदय नारायण सिंह, बड़ासी में नंदलाल मेहता, डंडई कला में शंकर पाठक, अमनारी में सुरेश प्रसाद, सिलवार खुर्द में केदार रविदास, सिलवार कला में मुखिया रुक्मिणी देवी व सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार, अमृतनगर में दिनेश प्रसाद कुशवाहा, बैहरी में मोसोमात शोभा देवी, बभनबै में लालेंद्र साव उर्फ लखपति साव व युवा अधिवक्ता उदय प्रसाद, डेमोटांड़ में गोपाल प्रसाद साहू, मोरांगी में गोपाल नारायण दास व शंभू मेहता, हत्यारी में रवि कश्यप और तुम्बा में सुरेश राम के आवास पर पहुंचे। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में सांसद के इस तूफानी दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा गया। गांवों में लोगों ने गाजे-बाजे के साथ फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से ऐतिहासिक स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह समेत दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मुस्तैद

इस व्यापक प्रवास कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला, रेणुका साहू, दामोदर प्रसाद, कृष्णा मेहता, दीपू यादव, अनिल पांडेय, विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, महेंद्र राम बिहारी, कौलेश्वर रजक, अनेश्वर प्रसाद, अनूप कुमार, महेश प्रसाद, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, दिनेश यादव, वार्ड पार्षद रेखा सिंह, राजू सिंह, नगर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, लेखराज कुमार सहित अन्य दर्जनों भाजपा नेता और सक्रिय कार्यकर्ता साए की तरह साथ रहे।

और पढ़ें:रजरप्पा माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में 24 घंटे एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात करने की मांग: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने उपायुक्त को किया ट्वीट

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972