-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

Hazaribagh MP Manish Jaiswal meets Nitin Gadkari for Highway Projects

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात। चरही घाटो मोड़ फ्लाईओवर, हजारीबाग रिंग रोड और ब्लैक स्पॉट्स पर हुई चर्चा।
0

 

हजारीबाग की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

हजारीबाग/नई दिल्ली: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सड़क अवसंरचना और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की।

Hazaribagh News: सांसद Manish Jaiswal ने Nitin Gadkari से की मुलाकात, हजारीबाग रिंग रोड और फ्लाईओवर पर मिला आश्वासन!

​इस उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी लंबित परियोजनाओं, सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट्स के स्थायी समाधान और नए फोरलेन व रिंग रोड प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई।

​घाटो मोड़ फ्लाईओवर और सड़क सुरक्षा पर कड़े कदम

​बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की प्रमुख सड़क समस्याओं को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा:

  • ब्लैक स्पॉट्स का स्थायी समाधान: एनएच-33 पर चुटुपालु घाटी, चौपारण–बाराचट्टी मार्ग के दनुवा-बनुवा तथा चरही घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट्स का मुद्दा उठाया गया। नितिन गडकरी ने बताया कि फिलहाल वहां अस्थायी सुरक्षा कार्य जारी हैं और जल्द ही स्थायी समाधान की स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • चरही घाटो मोड़ पर फ्लाईओवर: लंबे समय से लंबित चरही के घाटो मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभाग को तत्काल डीपीआर (DPR) तैयार करने का कड़ा निर्देश दिया।
  • राज्य राजमार्ग-7 को NH का दर्जा देने की मांग: कारगिल पेट्रोल पंप (हजारीबाग) से बड़कागांव, केरेडारी, टंडवा, पिपरवार होते हुए बिजूपाड़ा तक जाने वाले स्टेट हाइवे-7 को राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) का दर्जा देने का आग्रह किया गया, ताकि कोयला व औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

​हजारीबाग रिंग रोड और सलगा-चतरा परियोजना पर चर्चा

​शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित 26 किलोमीटर लंबी हजारीबाग रिंग रोड परियोजना (एनएच-522 को सिलवार से कटकमसांडी रोड पार कर सलगा से जोड़ने का प्रस्ताव) पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामला वर्तमान में राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है। राज्य से हरी झंडी मिलते ही केंद्र सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

​इसके अतिरिक्त एनएच-522 पर सलगा से चतरा तक प्रस्तावित सड़क परियोजना की भी समीक्षा की गई, जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को अविलंब डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया।

​"सुरक्षित आवागमन और बेहतर कनेक्टिविटी सर्वोच्च प्राथमिकता": मनीष जायसवाल

​बैठक के उपरांत सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक कोने को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ना और दुर्घटनाओं पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से इन सभी परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा।

और पढ़ें: Hazaribagh:बालेदवरी विस्थापन: सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर एनटीपीसी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच हुई सार्थक वार्ता, 'न्यू बालेदवरी' बसाने पर जोर

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972