पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की 94वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन: चित्र पर माल्यार्पण कर आर्थिक संकट से देश को उबारने में उनके योगदान को सराहा
नरेश सोनी, प्रधान संपादक
हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):
जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की 94वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन एवं माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया।
![]() |
| Congress leaders offering floral tribute to former PM Dr Manmohan Singh on his birth anniversary in Hazaribagh |
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष निसार खान ने की।
वित्तीय संकट से उबारकर भारत को वैश्विक मंच पर दिलाई पहचान: निसार खान
सभा को संबोधित करते हुए निसार खान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में जब देश अभूतपूर्व आर्थिक और वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा था, तब वित्त मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. सिंह ने अपनी दूरगामी सोच, आर्थिक नीतियों और सूझबूझ से भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी।
उन्होंने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालकर वैश्विक मानचित्र पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों और जनहितैषी योजनाओं को देश का जनमानस युगों-युगों तक कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।
जयंती समारोह में ये कांग्रेसी रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव दिलीप कुमार रवि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाल बिहारी सिंह, धीरेंद्र कुमार दुबे, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, नरसिंह प्रजापति, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, भैया असीम कुमार, शकील अंसारी, दामोदर कुमार, कैलाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें