-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

दारू में एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ झामुमो का एक दिवसीय धरना, बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

दारू प्रखंड में खान खनिज संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना। बीडीओ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कानून वापस लेने की मांग की।
0

एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ दारू में झामुमो का एक दिवसीय धरना: केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध, बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

दारू / हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन बिल (MMDR Amendment Bill) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राज्यव्यापी आह्वान के तहत दारू प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस धरने में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए और केंद्र सरकार की खनिज नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

JMM leaders and workers staging one day dharna in Daru block against MMDR amendment bill

केंद्रीय प्रतिनिधियों ने किया मार्गदर्शन

धरना कार्यक्रम में जिला से पर्यवेक्षक सह मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा एवं केंद्रीय सह सचिव अब्दुल्ला खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खान एवं खनिज संशोधन बिल के माध्यम से झारखंड जैसे प्राकृतिक एवं खनिज संपदा संपन्न राज्यों के अधिकारों व राजस्व को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की खनिज संपदा और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर संघर्ष जारी रखेगी।

JMM leaders and workers staging one day dharna in Daru block against MMDR amendment bill

राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

धरना प्रदर्शन के समापन पर झामुमो के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एमएमडीआर संशोधन बिल पर पुनर्विचार करने तथा राज्य के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बीडीओ ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित उच्चाधिकारियों तक भेजने की बात कही।

धरना में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन सचिव रवींद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष नारायण दास, कोषाध्यक्ष हेमराज प्रसाद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

और पढ़ें:खान एवं खनिज संशोधन बिल के विरोध में हजारीबाग में झामुमो का जोरदार धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972