हजारीबाग: शहर के लिए रविवार की रात एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली खबर लेकर आई। शहर के मिशन स्कूल रोड स्थित सैंडवेल नर्सिंग होम के समीप के रहने वाले एसबीआई से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय पिमांशु चक्रवर्ती अपनी 60 वर्षीय पत्नी रीना चक्रवर्ती के साथ बंगलौर से आए अपने 32 वर्षीय बेटे प्रोनाई चक्रवर्ती और बहू को रिसीव करने रांची गए थे। लौटने के दौरान रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित चुटूपालू घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में पिता, बेटे और बहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
![]() |
| Chutupalu Ghati on Ranchi-Patna highway where the tragic accident took place. (Photo: News Prahari) |
बेंगलुरु से लौटे बेटे-बहु को लाने गए थे रांची
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पिमांशु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ बंगलौर से लौटे बेटे प्रोनाई चक्रवर्ती और बहू को लाने रविवार को बलेनो कार से रांची गए थे। वहां से लौटने के क्रम में रविवार की रात करीब 10 बजे चुटूपालू घाटी के पास यह हादसा हुआ।
कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर
बताया जा रहा है कि रांची-रामगढ़ लेन में एक अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी बलेनो कार को पीछे या साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में पिमांशु चक्रवर्ती, उनके बेटे प्रोनाई चक्रवर्ती और बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी रीना चक्रवर्ती और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हृदयविदारक घटना से हजारीबाग शहर और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने इस बड़ी त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
नोट (न्यूज़ प्रहरी संपादकीय): यह समाचार प्राप्त जानकारी और स्थानीय रिपोर्ट पर आधारित है। न्यूज़ प्रहरी इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें