होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Election Commission लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Election Commission लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1 नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली: हजारीबाग से शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता, डॉ. शिव कुमार डहरिया बोले- 'मताधिकार की सुरक्षा पहली प्राथमिकता'

 'वोट बचाओ देश बचाओ अभियान': दिल्ली महारैली को लेकर हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में बैठक, चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों का मांगा जवाब

हजारीबाग: 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के अंतर्गत 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय (कृष्ण बल्लभ आश्रम) में एक महत्वपूर्ण बैठक व प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।

Congress meeting at KB Ashram Hazaribagh for Delhi Maharally Dr Shiv Kumar Dahariya JP Patel News Prahari

​लोकतंत्र व मताधिकार की सुरक्षा पहली प्राथमिकता: डॉ. शिव कुमार डहरिया

बैठक एवं प्रेसवार्ता को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पर्यवेक्षक डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में सक्रियता बरतने का निर्देश दिया।

​डॉ. डहरिया ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे को तथ्यों और सबूतों के साथ देश के सामने रखा है। उन्होंने मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देना चाहिए, क्योंकि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है।

​दिल्ली महारैली में हजारीबाग से जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तथ्यों के आधार पर नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

​वहीं जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत दिल्ली में आयोजित महारैली में हजारीबाग जिले से इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त त्यागपत्र नहीं देते और व्यवस्था पारदर्शी नहीं होती, कांग्रेस का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

​शोक प्रस्ताव एवं प्रमुख नेताओं की मौजूदगी

बैठक की शुरुआत में इचाक प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास तथा पूर्व जिला सचिव हाजी मोहम्मद सिकंदर अली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव अब्बास अंसारी ने किया।

​कार्यक्रम व प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार यादव, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार, प्रदेश सह सचिव डॉ. प्रकाश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरभ, जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष निसार खान सहित पूर्व प्रदेश व जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों, मंच-मोर्चा, नगर, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972