रांची में LPG किल्लत पर प्रशासन सख्त: कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी, PNG पर जोर
कालाबाजारी पर लगेगी लगाम, 'अबुआ साथी' करेगा मदद
बैठक में तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाएं। यदि कोई गैस एजेंसी या बिचौलिया अवैध भंडारण या ब्लैक मार्केटिंग में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत या अवैध वसूली की जानकारी अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर दे सकते हैं।
पैनिक बुकिंग से बचें, PNG और छोटे सिलेंडर के विकल्प मौजूद
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे घबराकर एक्स्ट्रा बुकिंग न करें, क्योंकि इससे सर्वर पर दबाव बढ़ता है। विकल्प के तौर पर:
छोटा सिलेंडर: आपात स्थिति के लिए 5 किलोग्राम के सिलेंडर आधार कार्ड दिखाकर HPCL और BPCL केंद्रों से लिए जा सकते हैं।
PNG कनेक्शन: रांची के 24,000 घरों में पाइपलाइन गैस (PNG) पहुंच चुकी है। नए कनेक्शन के लिए 18001231211 पर संपर्क किया जा सकता है।
गैस बुकिंग हेतु महत्वपूर्ण संपर्क नंबर (रांची)
स्थानीय उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने कुछ प्रमुख एजेंसियों के मैनुअल बुकिंग नंबर भी जारी किए हैं:
झलक इण्डेन (डोरंडा): 6204801046, 6204801051
SK गैस सर्विस (बरियातू): 7033632177, 8809313177
वैष्णवी इंडियन गैस (धुर्वा): 9430329616

No comments
Post a Comment