-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग झील का बदलेगा स्वरूप- नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नो-व्हीकल ज़ोन और पार्किंग व्यवस्था के साथ त्रिमूर्ति चौक पर बनेगा वेंडिंग ज़ोन

हजारीबाग नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने झील परिसर का निरीक्षण किया। झील क्षेत्र को नो-व्हीकल ज़ोन बनाने, फुटपाथ निर्माण और त्रिमूर्ति चौक के पास वेंडि
0

हजारीबाग झील का बदलेगा स्वरूप- नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नो-व्हीकल ज़ोन और पार्किंग व्यवस्था के साथ त्रिमूर्ति चौक पर बनेगा वेंडिंग ज़ोन

पर्यटकों को जाम से मिलेगी मुक्ति, झील किनारे बनेगा शानदार फुटपाथ; सड़क किनारे के दुकानदारों को वेंडिंग ज़ोन में किया जाएगा शिफ्ट।

 हजारीबाग। शहर की लाइफलाइन और मुख्य आकर्षण का केंद्र मानी जाने वाली

नो-व्हीकल ज़ोन और सुव्यवस्थित पार्किंग की तैयारी

झील परिसर में शाम के समय होने वाली भारी भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए नगर आयुक्त ने सुरक्षा व सुगमता के लिहाज से बड़ा कदम उठाया है। झील क्षेत्र को नो-व्हीकल ज़ोन (वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र) घोषित करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही, दूर-दराज से आने वाले आगंतुकों के वाहनों के लिए एक सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Jheel Parisar Ka Hoga Kaya Kalp Chenge.
पैदल चलने वालों के लिए बनेगा फुटपाथ

झील की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने वाले मॉर्निंग वॉकर और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सड़क के किनारे बेहतरीन फुटपाथ (Footpath) का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोग बिना किसी दुर्घटना या असुविधा के सुरक्षित होकर झील के शांत वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

त्रिमूर्ति चौक के पास बनेगा नया वेंडिंग ज़ोन

झील रोड पर लगने वाले ठेले-खोमचे और दुकानों के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम त्रिमूर्ति चौक के पास एक अत्याधुनिक वेंडिंग ज़ोन का निर्माण कर रहा है। सड़क किनारे बिखरे रहने वाले सभी दुकानदारों को इस वेंडिंग ज़ोन में व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किया जाएगा, जिससे उनका रोजगार भी सुरक्षित रहेगा और सड़कें भी साफ-सुथरी दिखेंगी।

 और पढ़ें:हजारीबाग में नगर निगम का 'बुलडोजर एक्शन- PTC चौक और सिमसन पार्क के पास से हटा अवैध अतिक्रमण, मुख्य सड़कें हुईं जाम मुक्त

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972