-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग में नगर निगम का 'बुलडोजर एक्शन- PTC चौक और सिमसन पार्क के पास से हटा अवैध अतिक्रमण, मुख्य सड़कें हुईं जाम मुक्त

नगर निगम ने PTC चौक और सिमसन पार्क के समीप विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से अवैध झोपड़ियों और ढांचों को हटाकर सड़क जाम से मुक्ति दिलाई।
0

हजारीबाग में नगर निगम का 'बुलडोजर एक्शन- PTC चौक और सिमसन पार्क के पास से हटा अवैध अतिक्रमण, मुख्य सड़कें हुईं जाम मुक्त

जेसीबी मशीन की मदद से ढहाए गए अवैध अस्थायी ढांचे और झोपड़ियां, निगम ने दी सख्त चेतावनी - दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

हजारीबाग। शहर की मुख्य सड़कों को यातायात के अनुकूल बनाने, जाम की समस्या से निजात दिलाने और अव्यवस्था को दूर करने के लिए हजारीबाग नगर निगम ने सोमवार को एक बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम प्रशासन ने शहर के दो बेहद व्यस्त इलाकों— पीटीसी (PTC) चौक और सिमसन पार्क के समीप मुख्य मार्ग पर विशेष 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया।

Nagar Nigam Ka Atikraman Par sakth karrwayee

जेसीबी की मदद से हटाए गए अवैध ढांचे

निगम की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ को घेरकर बनाए गए अवैध निर्माण, झोपड़ियों और बांस-बल्ले से टिके अस्थायी ढांचों को जेसीबी (JCB) मशीन की मदद से पूरी तरह से ध्वस्त और साफ करा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी, इंफोर्समेंट टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

ट्रैफिक जाम और राहगीरों की परेशानी बनी वजह

अभियान की जानकारी देते हुए निगम के अधिकारियों ने बताया कि पीटीसी चौक और सिमसन पार्क जैसे व्यस्त इलाकों में मुख्य सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे न केवल वाहनों के आवागमन में बाधा आ रही थी, बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

निगम की अंतिम चेतावनी

नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी दुकानदारों और ठेला-खोमचा लगाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अभियान के बाद किसी ने भी दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सामान जब्ती के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

 और पढ़ें:हजारीबाग: ₹1 और ₹2 के सिक्के न लेने वाले दुकानदारों पर दारू पुलिस का महा-एक्शन; थाना प्रभारी बोले— "अफवाह फैलाई या सिक्का ठुकराया, तो सीधे दर्ज होगी FIR

 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972