होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n

हजारीबाग में झामुमो का हल्ला बोल: कमर्शियल गैस की कीमतों में ₹993 की वृद्धि के खिलाफ धरना; संजीव बेदिया बोले— "छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ रही केंद्र सरकार"

झामुमो ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने केंद्र की नीतियों को जनविरोधी बताया।
0

हजारीबाग में झामुमो का हल्ला बोल: कमर्शियल गैस की कीमतों में ₹993 की वृद्धि के खिलाफ धरना; संजीव बेदिया बोले— "छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ रही केंद्र सरकार"

"चुनाव खत्म होते ही जनता को महंगाई का तोहफा" — झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी; बढ़ी कीमतें वापस न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

हजारीबाग। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति ने हुंकार भरी। जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और छोटे व्यवसायियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
Jmm karyakarta

छोटे व्यवसायियों पर पड़ा महंगाई का बोझ

धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये की भारी वृद्धि कर दी है। इसके अलावा छोटे कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये का इजाफा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्णय से छोटे होटल संचालक, चाय दुकानदार और फास्ट फूड व्यवसायी पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

सड़क से सदन तक संघर्ष की चेतावनी


जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ गैस सिलेंडर की लड़ाई नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। झामुमो हमेशा से गरीबों और मजदूरों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।"

प्रमुख मांगें:


कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस ली जाएं।
छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी दी जाए।

बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस प्रदर्शन में केंद्रीय सदस्य जानकी यादव, मो. इजहार, सुनील शर्मा, पीयूष बेदिया, कुणाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और महिला नेत्रियां शामिल रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972