-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी और गृह रक्षक सुजीत पासवान 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

हजारीबाग एसीबी ने रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी और ऑपरेटर सुजीत पासवान को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
0

 

हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी और गृह रक्षक सुजीत पासवान 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

"सरकारी अनुदान राशि का सत्यापन प्रतिवेदन भेजने के नाम पर आवेदक त्रिदेव कुमार से मांगी थी घूस; एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथ दबोचा"— विशेष क्राइम रिपोर्ट

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विशेष डेस्क, हजारीबाग:

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीबी की टीम ने मंगलवार, 16 जून 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में पदस्थापित प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी और वहां कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सह गृह रक्षक सुजीत पासवान को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे रामगढ़ और हजारीबाग प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Hazaribagh ACB Raid Ramgarh

5 लाख रुपये की सरकारी अनुदान राशि के एवज में मांगी गई थी घूस

एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना अंतर्गत ग्राम व पोस्ट बड़की पोना निवासी आवेदक त्रिदेव कुमार (उम्र 27 वर्ष, पिता- दिवंगत बाबू चन्द राम) ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एक लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवादी के परिवार को सरकार की ओर से 5,000,000 (पाँच लाख) रुपये की अनुदान राशि मिलनी निर्धारित है। इस अनुदान राशि में नियमानुसार वृद्धि और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जब त्रिदेव कुमार ने रामगढ़ की जिला प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी से मुलाकात की, तो उन्होंने अपने कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत से मिलने को कहा।

Press Releases.

सत्यापन रिपोर्ट भेजने के नाम पर 10 हजार की मांग, पहली किस्त लेते धराए

जब पीड़ित त्रिदेव कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत से मिले, तो सुजीत ने साफ तौर पर कहा कि अनुदान राशि का सत्यापन प्रतिवेदन (वेरिफिकेशन रिपोर्ट) आगे भेजने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत देनी होगी। त्रिदेव कुमार रिश्वत की रकम नहीं देना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। एसीबी की तकनीकी टीम द्वारा जब मामले का गोपनीय ढंग से विधिवत सत्यापन कराया गया, तो प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी द्वारा 10,000 रुपये रिश्वत मांगने और उनके निर्देश पर कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा राशि प्राप्त करने संबंधी आरोप पूरी तरह सत्य पाए गए। इसके बाद 15 जून 2026 को हजारीबाग थाना कांड संख्या 05/2026 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

एसीबी की गठित ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर कार्यालय परिसर से दबोचा

पंजीकृत कांड के आलोक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग द्वारा एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। मंगलवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जैसे ही आवेदक त्रिदेव कुमार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये कंप्यूटर ऑपरेटर सह गृह रक्षक सुजीत पासवान (मूल निवासी- ग्राम आछोडीह, थाना- मंझिआंव, जिला- गढ़वा) को सौंपे, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। इसके तत्काल बाद सुजीत पासवान को रिश्वत लेने का निर्देश देने वाली मुख्य आरोपी प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी (उम्र 31 वर्ष, पति- सुमित कुमार, निवासी- बंशीलाल चौक, थाना- बड़ा बाजार ओ०पी०, जिला- हजारीबाग) को भी विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही अभियुक्तों को हिरासत में लेकर हजारीबाग लाया गया है, जहां उनके खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें:हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष समकालीन अभियान में 73 ठिकानों पर छापामारी, 23 फरार अपराधी गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972