प्रगति और जनकल्याण की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, बरही के एक दर्जन गांवों का किया दौरा
"खोड़ाआहर के आदिवासियों ने किया पारंपरिक अभिनंदन, घने जंगलों के बीच लगी चौपाल; मनीष जायसवाल ने कहा– पीएम मोदी की नीतियों से देश में आया अभूतपूर्व बदलाव"— विशेष ब्यूरो रिपोर्ट
राजनीतिक ब्यूरो, बरही:
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सघन प्रवास पर हैं। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के अटूट विश्वास, चहुंमुखी विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की उपलब्धियों को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। दौरे के दूसरे दिन बुधवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के क्रम में पदमा प्रखंड के बाद बरही प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का सघन दौरा कर उन्होंने आम जनता से सीधा संपर्क साधा।
![]() |
| pragati aur jankalyan ki uplabdhiyon ko lekar janta ke beech pahunche sansad manish jaiswal, barhi ke ek darjan gaon ka kiya daura |
पारंपरिक मांदर की थाप से अभिनंदन, जंगल में सजी चौपाल
बरही विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान जब सांसद मनीष जायसवाल का काफिला खोड़ाआहर पंचायत स्थित पांच माइल पहुंचा, तो वहां स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में, मांदर की थाप और पारंपरिक गायन-वादन के साथ उनका जोरदार व आत्मीय अभिनंदन किया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया अनीता देवी, समाजसेवी खिरोधर यादव, वार्ड सदस्य पूनम कच्छप, मगदली बाड़ा, सावना बाडा, रोशन टोप्पो, अल्बर्ट एक्का, पीटर टोप्पो और सुनील टोप्पो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके बाद खोड़ाआहर पंचायत के ही जतरा मेला टांड में घने जंगलों के बीच स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मनीष जायसवाल ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जंगल के वृक्षों के तले एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें चोरपहरिया, बंडापहार और लुखमाकोचा टोले के आदिवासी समाज के लोगों की समस्याओं को सांसद ने बैठकर सुना और उनके त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।
विभिन्न पंचायतों में सीधा जनसंवाद
दौरे के अगले चरण में सांसद मनीष जायसवाल खोड़ाआहर पंचायत के ग्राम कुंडवा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय व्यवसायी मनोज यादव के आवास पर प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की। इसके बाद ग्राम रालो लठिया में एक विशाल बरगद के वृक्ष की छांव तले ग्रामीणों की चौपाल सजी, जिसमें मुख्य रूप से दिनेश यादव, प्यारेलाल यादव, महेश यादव, कैलाश यादव और सुरेंद्र यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
काफिला इसके बाद धनवार पंचायत के ग्राम लाठिया पहुंचा, जहां स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद के आवास के समीप ग्रामीणों के साथ संवाद हुआ। इसी क्रम में मलकोको पंचायत के ग्राम पड़रिया स्थित शिव मंदिर चौक पर भी सीधा जनसंवाद आयोजित हुआ, जहां मुखिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद वे दुलमाहा में मुखिया नारायण यादव, मनोज यादव, सागर चंद्रवंशी के घर मिले और लखना शिव मंदिर प्रांगण, बेलादोहर, मलकोको चौकीदार चौक, रानीचुवां और मौगदा में जनसंवाद किया। इस दौरान वे श्रीनगर गांव में दिवंगत शिवसहाय कुमार के पुत्र और बरसोत में दुखन सिंह के शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाना नहीं भूले।
गरीबों का दर्द समझती है केंद्र सरकार: मनीष जायसवाल
विभिन्न चौपालों और जनसभाओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि वे अपने लिए या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि इस देश के गरीबों के लिए जीते हैं। वे खुद गरीबी से निकलकर आए हैं, इसलिए गरीबों का दर्द बखूबी समझते हैं।
सांसद ने सरकार की उपलब्धियों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि देश में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पीएम आवास के माध्यम से पक्के घर दिए गए, 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया और करीब 16 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल का कनेक्शन दिया जा चुका है। इसके साथ ही 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है और 11 करोड़ गरीब परिवारों को निःशुल्क एलपीजी उज्ज्वला कनेक्शन दिया गया है। मनीष जायसवाल ने उपस्थित जनता का आभार जताते हुए अंत में कहा कि देश में जो यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव आया है, वह जनता द्वारा दिए गए बहुमूल्य वोट के कारण ही संभव हो सका है।
दौरे में शामिल गणमान्य लोग
इस सघन प्रवास के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, बरही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, समाजसेवी बंधन यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, रंजीत चंद्रवंशी, भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, मणिलाल यादव, गुरुदेव प्रसाद, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, गुरुदेव गुप्ता, आकाश जायसवाल और सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments
Post a Comment