हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया में किया दौरा, गांवों में चौपाल लगाकर पहुंचाया पीएम मोदी का संदेश
"मांडू विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का सघन दौरा कर किया जनसंवाद; सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय भाजपा में शामिल"— विशेष ब्यूरो रिपोर्ट
राजनीतिक ब्यूरो, टाटीझरिया:
भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
![]() |
| Hazaribagh MP Manish Jaiswal visited Tatijharia and delivered PM Modi's message by organizing village chaupals. |
विभिन्न गांवों का दौरा और समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा
सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डहरभंगा पंचायत के विभिन्न गांवों में गोधिया, घुघुलिया, केसडा, बौधा, छोटा डहरभंगा और टाटीझरिया का सघन दौरा किया। गोधिया गांव में श्रीराम मंदिर के समीप ग्रामीणों से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने तालाब, सड़क और मंदिर के लिए प्रतिमा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिसपर सांसद ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। छोटा डहरभंगा में सांसद मनीष जायसवाल ने विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
इसके बाद टाटीझरिया के शिव मंदिर परिसर में भी भारी संख्या में जुटे लोगों के साथ सांसद ने जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई मामलों में सांसद मनीष जायसवाल ने त्वरित पहल करते हुए ऑन द स्पॉट निराकरण किया तो कई समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भाजपा में शामिल
दौरे के दौरान डूमर ग्राम पंचायत के निवासी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें भाजपा का पट्टा और फूल-माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
12 वर्षों का कार्यकाल अभूतपूर्व बदलाव का काल: मनीष जायसवाल
सांसद मनीष जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2014 से 2026 तक के 12 वर्षों का लंबा कार्यकाल देश के लिए अभूतपूर्व बदलाव, विकास और जनकल्याण का काल रहा है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार वे क्षेत्र की जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के इन 12 साल के 'विश्वास और विकास' के कार्यों का लेखा-जोखा रख रहे हैं। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वह यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा भाजपा पर अडिग है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
दौरे में शामिल पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह और टाटीझरिया प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल सहित निखिल सिंह, सुशांत सिंह, उपेंद्र पांडेय, सहदेव गोप, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अनिल प्रसाद, परमेश्वर यादव, जीतन यादव, सूरज यादव, पूनम देवी, रजनीकांत चौधरी, झुनझुन गुप्ता और कृष्णा साव शामिल रहे।
इसके अलावा गोधिया, घुघुलिया, केसडा, बौधा, छोटा डहरभंगा और टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण के कार्यक्रमों में अवध किशोर प्रसाद, बैजनाथ महतो, नरेश साव, विजय कुशवाहा, रविंद्र यादव, महादेव यादव, राजू यादव, लक्ष्मी सिंह और मिथलेश पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments
Post a Comment