-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

सांसद मनीष जायसवाल ने किया विष्णुगढ़ प्रखंड का तूफानी दौरा, 7 गांवों को दी सोलर हाई मास्ट लाइट की सौगात

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ के 7 गांवों में सोलर हाई मास्ट लाइटों का किया उद्घाटन। शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना।
0

 

सांसद मनीष जायसवाल ने किया विष्णुगढ़ प्रखंड का तूफानी दौरा, 7 गांवों को दी सोलर हाई मास्ट लाइट की सौगात

"रोशनी से जगमग हुए विष्णुगढ़ के कई ग्रामीण इलाके; मनीष जायसवाल ने कहा– जनता के सहयोग से देश पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगा विश्वगुरु"— विशेष ब्यूरो रिपोर्ट

राजनीतिक ब्यूरो, विष्णुगढ़:

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र प्रवास के लगातार तीसरे दिन मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों को विकास की नई रफ्तार देते हुए कोल इंडिया लिमिटेड के नियमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) मद के तहत अपनी अनुशंसा पर अधिष्ठापित किए गए सात अलग-अलग स्थानों पर सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया।

MP Manish Jaiswal made a whirlwind tour of Vishnugarh block, gifted solar high mast lights to 7 villages.

दौरे की शुरुआत विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के आठ माइल चौक पर नारियल फोड़कर और फीता काटकर हाई मास्ट लाइट के उद्घाटन से हुई। इसके बाद भेलवारा पंचायत के भूताही मुरगांव, ग्राम पंचायत गोविंदपुर के शिव मंदिर प्रांगण, ग्राम कुसुंभा शिव मंदिर, ग्राम पंचायत जोबर के बंदखारो, ग्राम सिमराबेड़ा पीपल पेड़ के समीप और ग्राम गाल्होबार शिव मंदिर प्रांगण में सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया गया।

सीधा जनसंवाद और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात

​लाइटों के उद्घाटन के साथ ही सांसद मनीष जायसवाल ने भेलवारा पंचायत के ऊपरैली मुरगाँवा सहित कई गांवों में ग्रामीणों के साथ सीधा जनसंवाद किया और उनकी बुनियादी समस्याओं व स्थानीय मुद्दों से अवगत होकर त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया। इस प्रवास के दौरान धार्मिक और सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली। सांसद मनीष जायसवाल विष्णुगढ़ भास्कर सूर्य मंदिर में आयोजित त्रिदिवात्मक लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं देव पीपल विवाह महोत्सव में शामिल हुए और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा गोविंदपुर में सांसद सारथी वकील सिंह के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन भी हुआ।

​इस दौरे में सांसद ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ग्राम बंदखारो विधायक मोड़ के पास वज्रपात से असमय मृत हुए खेमलाल महतो तथा ग्राम खरकी में पुरण महतो के छोटे पुत्र राजकिशोर महतो के आकस्मिक निधन पर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही, विष्णुगढ़ के भेलवारा निवासी प्रसिद्ध सोहराय कलाकार पार्वती देवी से मिलकर उनके जज्बे को सलाम किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश: मनीष जायसवाल

​विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने राष्ट्रहित, समाजहित और जनहित की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज गांवों तक पहुंच रही ये योजनाएं और विकास कार्य सीधे तौर पर आम जनता के मत के अधिकार की ताकत का परिणाम हैं। जनता की इसी ताकत के बदौलत नरेंद्र मोदी लगातार 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री बने हुए हैं और बिना रुके जन-कल्याण व देश सेवा के कार्यों में जुटे हैं।

दौरे में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व प्रबुद्ध नागरिक

​इस व्यापक क्षेत्र भ्रमण, उद्घाटन और जनसंवाद कार्यक्रमों में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमार महतो शामिल रहे।

​इसके साथ ही प्रकाश साव, नागेश्वर महतो, पप्पू मंडल, अशोक गुप्ता, प्रेमचंद महतो, अर्जुन ठाकोर, राजेंद्र मंडल, दिलीप मंडल, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार वर्णवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, भाजपा नेता अनुभव भारती, विनोद साव, प्रभु विश्वकर्मा, शंकर सोनी, संदीप कशेरा, अशोक मंडल, सुनील मिश्रा, पप्पू साव, स्थानीय मुखिया रीता कुमारी, सांसद सारथी वकील सिंह, तेजनारायण प्रसाद, गोविंद मंडल, मुकेश महतो, अंतु पंडित और महाबीर महतो सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

और पढ़ें:हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया में किया दौरा, गांवों में चौपाल लगाकर पहुंचाया पीएम मोदी का संदेश

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972