-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

Hazaribagh News: MP Manish Jaiswal ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात! हजारीबाग से दिल्ली-कोलकाता ट्रेन की मांग।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दिल्ली, कोलकाता व दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेनों और मकतमा चौक ओवरब्रिज की मांग क
0

 

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; नई दिल्ली, कोलकाता और दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेनों की मांग

हजारीबाग/नई दिल्ली: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने हजारीबाग से नई दिल्ली, कोलकाता और दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल सेवाओं की शुरुआत सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा।

हजारीबाग को मिलेगी नई ट्रेनों की सौगात? सांसद मनीष जायसवाल ने रेल मंत्री के समक्ष रखीं बड़ी मांगें।

​मुलाकात की शुरुआत में सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन—जो कि विश्व की सबसे लंबी एवं सर्वाधिक शक्तिशाली इंजन वाली हाइड्रोजन ट्रेन है—की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

​बरकाकाना-हजारीबाग टाउन मार्ग पर नई ट्रेनों और ठहराव की मांग

​सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए रेल मंत्री के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव रखे:

  • नई रेल सेवाएं: बरकाकाना से हजारीबाग टाउन होते हुए नई दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी नई रेल सेवाओं का परिचालन शुरू किया जाए।
  • दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव: हजारीबाग टाउन से दक्षिण भारत (South India) के प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जाए।
  • मुंबई ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग: गया–हजारीबाग–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में 1 दिन से बढ़ाकर 2 दिन करने का आग्रह किया गया, ताकि मुंबई जाने वाले यात्रियों को सहूलियत हो सके।
  • स्टेशनों पर ठहराव: बरही, चरही एवं गोला रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई।
  • ओवर ब्रिज का निर्माण: हजारीबाग शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मकतमा चौक के समीप रोड ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण की मांग उठाई गई।

​रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

​केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद मनीष जायसवाल द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक व संवेदनशील रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। रेल मंत्री ने कहा कि हजारीबाग जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के मुख्य रेलवे नेटवर्क से और अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

​मुलाकात के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग और उत्तरी झारखंड के विकास तथा बेहतर रेल सुविधाओं के लिए वे केंद्र सरकार के समक्ष लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

और पढ़ें: Hazaribagh: दिल्ली से लौटते ही एक्शन में सांसद मनीष जायसवाल, रांची में सचिवों से मिल बाईपास फेज-2 और जलापूर्ति योजनाओं में तेजी लाने की उठाई मांग!

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972