धार्मिक आस्था का केंद्र बना बैहरी-सखिया मंदिर परिसर, 13 गांवों के ऐतिहासिक मेले में होगा विकास का नया अध्याय
हजारीबाग: सदर प्रखंड स्थित बैहरी-सखिया गोपाल शिवांगना शिव मंदिर परिसर में रथ यात्रा के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। इस द्वार के निर्माण से 150 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल की सुंदरता और भव्यता में चार चांद लग जाएंगे।
![]() |
| MP-Manish-Jaiswal-laying-foundation-stone-for-the-entrance-gate-at-Baihari-Sakhiya-Temple-complex |
ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक आस्था
गोपाल शिवांगना शिव मंदिर सेवा संस्थान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पुरन महतो ने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे प्राचीन मंदिर है, जहाँ पिछले डेढ़ सौ वर्षों से 13 गांवों का भव्य मेला लगता है। इस परिसर में शिव मंदिर के अलावा दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर भी स्थित हैं, जो श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र हैं। ट्रस्ट के सचिव जानकी महतो ने जानकारी दी कि यहाँ प्रतिदिन पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शादियों का आयोजन भी होता है।
सांसद ने सराही स्थानीय परंपरा
सांसद मनीष जायसवाल ने शिलान्यास के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवेश द्वार का निर्माण इस ऐतिहासिक मेला परिसर की शोभा को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों का विकास क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रयास है। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनभागीदारी
आयोजन के तहत संध्या बेला में बनारस और हजारीबाग की गायत्री टीम द्वारा कथा प्रवचन और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका समापन संध्या आरती के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी सुबल कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), सुभाष यादव (संयुक्त सचिव), रंजन चौधरी (सांसद मीडिया प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएँ और श्रद्धालु शामिल हुए।
और पढ़ें: Hazaribagh: सखिया पंचायत में लगा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत कैंप, सांसद मनीष जायसवाल हुए शामिल!

No comments
Post a Comment