-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

West Bengal Congress Meeting: नई दिल्ली में कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक, शामिल हुईं अंबा प्रसाद

नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु उच्चस्तरीय बैठक। AICC सचिव अंबा प्रसाद और के.सी. वेणुगोपाल रहे मौजूद।
0

 

पश्चिम बंगाल कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने को लेकर नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक, अंबा प्रसाद हुईं शामिल

हजारीबाग/रामगढ़ (न्यूज़ प्रहरी डेस्क): पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस संगठन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया।

Former MLA and AICC Secretary Amba Prasad attending West Bengal Congress organizational meeting at Indira Bhawan New Delhi

​बैठक की अध्यक्षता AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने की। इस दौरान पश्चिम बंगाल के प्रभारी प्रकाश जोशी, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

​बैठक में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने अपने विचार रखते हुए संगठन को जन-जन तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने पर जोर दिया।

​अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज को बुलंद करने और पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। संगठन की मजबूती ही जनता के विश्वास को और सशक्त बनाएगी तथा पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

बैठक में मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता

​इस अवसर पर संगठन विभाग के प्रभारी चल्ला वंशी चंद रेड्डी, संगठन सचिव नेट्टा डिसूजा, संगठन सचिव नवीन शर्मा, कर्नाटक के सांसद सशिकांत सेंथिल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

और पढ़ें: Kolkata News: AICC संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का भव्य स्वागत, कांग्रेस ने बनाई बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति!


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972